Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » थेनजोल » मौसम

थेनजोल मौसम

थेनजोल यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय मानसून के बाद के महीनों, सर्दियों और गर्मियों के दौरान है। हालांकि मानसून के बाद के महीने हरियली वाले होते हैं और एक बेहतरीन छुट्टी के लिए एकदम सही स्‍थान है। सर्दियों के महीनों में थेनजोल में ट्रैकिंग और आसपास के अंजान क्षेत्रों के लिए यात्रा के लिए एकदम सही है। गर्मियों के महीनों में यह थोड़ा गर्म रहता है, लेकिन लुभावने दृष्य देखने के लिए अच्छा है।

गर्मी

थेनजोल में गर्मी मार्च के अंतिम सप्‍ताह में शुरू होती है और जून की शुरुआत तक रहती है। कर्क रेखा गांव से होकर गुजरती है, यह गर्मियों के दौरान यहां मध्यम गर्म रहता है यहां औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

मानसून

थेनजोल में मानसून काफी व्यापक है। यहां जून से शुरू होकर सितंबर तक यानी कई महीनों तक बारिश होती है। इन महीनों के दौरान, थेनजोल व आसपास के विभिन्न आकर्षणों की यात्रा करना काफी मुश्किल जो जाता है। जुलाई के महीने में भारी वर्षा होती है। यह थेनजोल की यात्रा के लिए अच्छा समय नहीं है।

सर्दी

सर्दियों के महीने थेनजोल में काफी सुखद होते हैं। दिन में सूरज की तेज़ रौशनी से हलकी गर्मी और रातों को ठंड रहती है। सर्दियों का मौसम नवंबर के अंत में शुरू होकर फरवरी के अंत तक रहता है। यहा इस शुष्क मौसम के दौरान ट्रैकिंग आसान होती है। यह थेनजोल की यात्रा के लिए एक अच्छा समय है।