Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तिरुनागेश्वरम » मौसम

तिरुनागेश्वरम मौसम

तिरुनागेश्वरम की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के लिए सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से मार्च तक है। धार्मिक मन्दिरों की यात्रा इस समय के दौरान करी जा सकती है, क्योंकि मौसम न तो बहुत गर्म और न ही बहुत ठंडा होता है। इसके अलावा इस अवधि के दौरान वर्षा का कोई डर नहीं होता है। जून से सितंबर का समय उन पर्यटकों के लिये सबसे उचित है, जो यहां आकर कुछ दिन ठहरना चाहते हैं। उमस भरे मौसम के बावजूद ये महीने साइट-सीईंग के लिये सुखद रहते हैं।

गर्मी

ठीक दूसरे नवग्रह स्थलों की ही तरह तिरुनागेश्वरम भी मार्च और मई के महीने के बीच गर्म मौसम का अनुभव करता है। इस समय तापमान 28-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यात्रियों को इस गर्म मौसम के दौरान यात्रा करने की सलाह नहीं दी जाती है।

मानसून

बरसात का मौसम जून में शुरू होता है और सितंबर के अंत तक रहता है। अन्य नवग्रह स्थलों के विपरीत, तिरुनागेश्वरम में हर साल भारी वर्षा (लगभग 220 सेमी) होती है। भारी वर्षा आगंतुकों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत दे सकती है।

सर्दी

तिरुनागेश्वरम में सर्दियों का समय दिसंबर से शुरू होता है और फरवरी के अंत तक रहता है। तापमान 20-30 डिग्री के बीच रहता है और इस समय के दौरान जलवायु आमतौर पर बहुत ही सुखद होती है।