तिरूथानी में कोई एयरपोर्ट नहीं है। यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, चेन्नई में स्थित है। बाहर से आने वाले पर्यटक चेन्नई के रास्ते से यहां तक आ सकते है। चेन्नई एयरपोर्ट से तिरूथानी तक बस सा निजी वाहन से आ सकते है। चेन्नई से तिरूथानी तक की दूरी 98 किमी. है। वैसे बंगलौर और हैदराबाद एयरपोर्ट भी यहां के नजदीकी एयरपोर्ट में से एक है जो कि 285 और 595 किमी. की दूरी पर स्थित है।