Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तिरूथानी » मौसम

तिरूथानी मौसम

तिरूथानी की यात्रा का सबसे अच्‍छा मौसम दिसम्‍बर से फरवरी तक रहता है। तिरूथानी की यात्रा के सबसे अच्‍छा समय जून से नबंवर तक रहता है। इस दौरान बारिश होती है तो साथ में छाता ले जाना कतई न भूलें।

गर्मी

तिरूथानी में गर्मी का मौसम काफी गर्म और आर्द्र रहता है। यहां गर्मियों की शुरूआत मार्च से हो जाती है और मई तक यहां गर्मी पड़ती है। इस दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहता है। पर्यटकों को इस मौसम में सिर्फ शाम के समय सैर की सलाह दी जाती है।

मानसून

तिरूथानी में जून से अगस्‍त तक मानसून का मौसम रहता है। इस दौरान यहां मूसलाधार बारिश होती है। मौसम ठंडा हो जाता है और तापमान में भी गिरावट आती है। पर्यटकों को इस दौरान मंदिर की सीढियों को सही से चढ़ने की सलाह दी जाती है।

सर्दी

तिरूथानी में सर्दियों का मौसम दिसम्‍बर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां मौसम सुखद रहता है और तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। अगर आप सर्दियों के दौरान यहां आने की योजना बना रहे है तो आपकी यात्रा वाकई में सुखद होगी।