Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तिरुवनंतपुरम » मौसम

तिरुवनंतपुरम मौसम

त्रिवेंद्रम जाने के लिये सबसे अच्‍छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय है। इस दौरान मौसम ठंडा और स्थिर रहता है, जो साइटसींग एवं अन्‍य गतिविधियों के लिये आदर्श समय है।

गर्मी

तिरुवनंतपुरम में गर्मियां बहुत गर्म और नम रहती हैं। इस दौरान यात्रा न ही करें तो बेहतर होगा। गर्मियों के महीने मार्च से मई तक रहते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मानसून

बरसात का मौसम जून के महीने में ही आता है और सितंबर तक रहता है।मॉनसून के दौरान शहर में भारी वर्षा होती है। तापमान सुखद रहता है, न ज्‍यादा गर्मी और न ही ज्‍यादा ठंड। इस दौरान आप इस शहर की यात्रा कर सकते हैं। और विशेष रूप से ओणम के दौरान शहर प्रफुल्लित हो उठता है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम नवंबर में शुरू होता है और फरवरी तक रहता है। तापमान ठंडा और मन को भाने वाला रहता है, सर्दियों में दोपहर के वक्‍त तापमान कभी भी 30 डिग्री सेल्सियस पार नहीं होता है। त्रिवेंद्रम जाने के लिये यह मौसम सबसे अच्‍छा समय माना जाता है।