Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तूतुकुड़ी » मौसम

तूतुकुड़ी मौसम

मार्च से लेकर अक्तूबर के महीने तूतुकुड़ी की यात्रा करने के लिए साल का सबसे अच्छा समय है। तापमान सुखद और मधर बना रहता है जो दर्शनीय स्थलों की यात्रा को और आनंददायक बना देता है।

गर्मी

समुद्र तट के निकट स्थित होने के कारण तूतुकुड़ी की गर्मियां बेहद गर्म और नम होती हैं। इन का अनुभव अप्रैल और जुलाई महीनों के बीच किया जा सकता है जब तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। खराब मौसम के कारण साल के इस मौसम में इस शहर की सैर करना उचित नहीं होगा।

मानसून

तूतुकुड़ी में मानसून के महीनों में भारी वर्षा होती है। मानसून का मौसम अगस्त से लेकर अक्टूबर के महीने तक रहता है। भारी बारिश पर्यटन क्रियाकलापों में बाधाएं पैदा कर सकती है। अगर आप इस मौसम में इस शहर की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो अपने साथ छाता और रेनकोट ले जाना ना भूलें।

सर्दी

तूतुकुड़ी में सर्दियां नवंबर से लेकर जनवरी के महीन तक रहती हैं। मानसून के बाद तापमान में गिरावट आती है जिसके कारण सर्दियां काफी सुखद हो जाती हैं। सर्दियों में तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह इस शहर की सैर करने के लिए साल का सबसे अच्छा समय है।