Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तिरुनेलवेली » मौसम

तिरुनेलवेली मौसम

तिरुनेलवेली की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर और फरवरी के महीने के बीच का समय होगा। तापमान कम से कम 26 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भले ही आप साल के किसी भी महीने में तिरुनेलवेली की यात्रा की योजना बनाने के बारे में सोचे लेकिन अपने साथ सूती कपड़े ले जाना ना भूलें।

गर्मी

तिरुनेलवेली में गर्मियों का मौसम साल का बेहद गर्म समय है, जब तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है और इस मौसम में यात्रा के दौरान अपने साथ सूती कपड़े ले जाना ना भूलें। फिर भी, गर्मियों में तिरुनेलवेली की यात्रा करना उचित नहीं होगा। मार्च, अप्रैल और मई के महीने गर्मियों के महीने हैं।

मानसून

तिरुनेलवेली में मानसून की शुरवात जून या जुलाई के महीनों में होती है। वर्षा के कारण तापमान सहने योग्य स्तर तक पहुंच जाता है। लेकिन फिर भी यह मौसम तिरुनेलवेली की यात्रा करने के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि बारिश आपकी यात्रा की योजनों में बाधाएं पैदा कर सकती है। मानसून जून से लेकर अक्टूबर महीने तक रहता है।

सर्दी

तिरुनेलवेली में कोई सही सर्दियों का मौसम नहीं है। लेकिन मानसून के बाद के महीनों में तापमान में आती गिरावट इसे तिरुनेलवेली की यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम बना देते हैं। यह मौसम अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक रहता है।