Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तिरुपति » मौसम

तिरुपति मौसम

तिरुपति की यात्रा के लिए उत्तम समय मानसून के बाद और ठंड के दौरान होता है। नवंबर से फरवरी के महीनों का मौसम तिरुपति की यात्रा के लिए सबसे उत्तम है। हालाँकि तीर्थयात्रा की दृष्टि से जून से सितंबर के बीच का समय उत्तम होता है क्योंकि इस दौरान प्रमुख त्योहार ब्रह्मोत्सव मनाया जाता है।

गर्मी

गर्मियों के मौसम में तिरुपति की यात्रा नहीं करनी चाहिए क्योंकि इस दौरान मौसम बहुत असुविधाजनक होता है। इस दौरान विशेषत: अप्रैल और मई के महीनों में अधिकतम तापमान 40 से 50 डिग्री सेल्सियस तक जाता है।

मानसून

मानसून का मौसम जुलाई से सितंबर के बीच होता है यद्यपि अक्सर यहाँ अक्टूबर और नवंबर के महीनों में भारी वर्षा होती है। वर्षा से राहत मिलती है। हल्की वर्षा के दौरान तिरुपति सुंदर और तरोताज़ा दिखता है।

सर्दी

ठंड का मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच होता है तथा तिरुपति की यात्रा के लिए यह सबसे उत्तम समय है। इस दौरान तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक होता है। खुशनुमा मौसम में पर्यटक यहाँ का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।