Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » टोंक » मौसम

टोंक मौसम

यद्यपि अक्टूबर से फरवरी के महीने इस ऐतिहासिक स्थान की यात्रा के लिए उपयुक्त माने जाते हैं, आप मानसून के दौरान भी यहाँ की यात्रा कर सकते हैं।

गर्मी

(मार्च से जून): टोंक में गर्मियों का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। मौसम सूखा होता है और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस महीनों के दौरान औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। अत्याधिक गर्मी होने के कारण पर्यटक इस मौसम के दौरान यहाँ की यात्रा करना पसंद नहीं करते।

मानसून

(जुलाई से सितंबर): मानसून प्रारंभ होते ही इस स्थान का तापमान कम होने लगता है। मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है जो सितंबर के महीने तक रहता है। थार मरुस्थल में स्थित होने के कारण टोंक में वर्षा बहुत कम होती है। हालांकि तापमान में कमी होने के कारण इस स्थान की यात्रा मानसून के मौसम में भी की जा सकती है।

सर्दी

(अक्टूबर से फरवरी): टोंक में ठंड का मौसम अक्टूबर में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। इस दौरान मौसम सामान्य रहता है जिसके परिणामस्वरूप पर्यटक इस दौरान इस गंतव्य की यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। इन महीनों के दौरान तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस रहता है।