Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» टोंक

टोंक – दिलचस्प पौराणिक कथाओं का शहर

22

टोंक शहर राजस्थान के टोंक जिले में बनास नदी के किनारे स्थित है। कभी विरासत के राज्य रहे इस शहर पर भारत की स्वतंत्रता के पहले कई राजवंशों ने शासन किया। यह जयपुर शहर से 95 किमी. की दूरी पर स्थित है।

टोंक में कई चमत्कार हैं!

इस क्षेत्र में मौजूद कई ऐतिहासिक स्मारकों के कारण टोंक बीते युग के एक किस्से का वर्णन करता है। इस शहर में और इसके आसपास पर्यटन के अनेक आकर्षण है। सुनहरी कोठी या सोने(स्वर्ण) की हवेली इस क्षेत्र का सबसे प्रमुख आकर्षण है।नवाब मोहम्मद इब्राहिम खान द्वारा संगीत, नृत्य और कविताओं की प्रस्तुति के लिए बनाई गई यह इमारत में कुछ शानदार ग्लास पेंटिंग भी हैं। यह नज़र बाग रोड़ पर बड़ा कुआँ में स्थित है और इसे शीश महल भी कहा जाता है। इस इमारत की दीवारों पर सोने की पॉलिश की गई है और यहाँ के कक्ष में कांच से जड़ा हुआ एक सुंदर चित्र है।

सुनहरी कोठी के अलावा यहाँ अनेक ऐतिहासिक स्मारक हैं जो इस शहर का समृद्ध इतिहास बताते हैं। रसिया की टेकरी एक ऐसा ही पर्यटन आकर्षण है जिसके नाम के पीछे एक रोचक कहानी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान का नाम एक कायस्थ प्रेमी के नाम पर पड़ा जो अपना अधिकांश समय प्रेमगीत गाते हुए बिताता था। इस क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक स्मारक घंटा घर और जामा मस्जिद है। टोंक की जामा मस्जिद भारत की बड़ी मस्जिदों में से एक है और इस मुस्लिम धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त यहाँ आते हैं।

मैसूर गार्डन और हीरन मगरी पार्क के आधार पर बनाया गया शिवाजी गार्डन पर्यटन का एक अन्य आकर्षण है। कलाकारों की असाधारण रचनात्मकता के गवाह बनने के लिए पर्यटक हाथी भाता की सैर भी कर सकते हैं जहाँ कलाकारों ने एक पत्थर को तराशकर हाथी का आकार बनाया है। ये दोनों स्थान शहर के पास क्रमश: 30 किमी. और 22 किमी. की दूरी पर स्थित हैं।

टोंक पहुँचना

टोंक में हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन नहीं है, हालांकि यह शहर रास्ते द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। निकटतम हवाई अड्डा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो टोंक शहर से 100 किमी. की दूरी पर स्थित है। देश के विभिन्न भागों और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जयपुर के लिए कई उड़ानें उपलब्ध हैं। बनस्थली – नेवई निकटतम रेलवे स्टेशन है जहाँ से देश के कुछ भागों के लिए रेल सेवा उपलब्ध है। टोंक की यात्रा करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए पड़ोसी शहरों और कई प्रमुख शहरों से नियमित बस सेवा उपलब्ध है। पास के विभिन्न स्थानों से राजस्थान राज्य सड़क परिवहन (आर.एस.आर.टी.सी.) और अन्य कई निजी बसें उपलब्ध हैं।

टोंक की जलवायु

टोंक में गर्म अर्द्ध शुष्क जलवायु का अनुभव होता है और यहाँ के प्रमुख मौसम गर्मी, मानसून और ठंड है। इस शहर की यात्रा के लिए उत्तम समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का होता है जब मौसम ठंडा और आरामदायक होता है। पर्यटक ऐतिहासिक रूप से समृद्ध इस शहर की यात्रा मानसून के दौरान भी कर सकते हैं जब यहाँ तापमान सामान्य होता है और हल्की वर्षा होती है।

टोंक इसलिए है प्रसिद्ध

टोंक मौसम

घूमने का सही मौसम टोंक

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें टोंक

  • सड़क मार्ग
    टोंक के पड़ोसी शहरों और नगरों से टोंक जाने के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध है। टोंक से विभिन्न स्थानों जैसे दिल्ली, जयपुर, अजमेर, कोटा, बूंदी जाने के लिए राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (आर.एस.आर.टी.सी.) की अनेक बसें उपलब्ध हैं। पास के स्थानों से टोंक जाने के लिए अनेक निजी बसें और टैक्सियाँ उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    टोंक का निकटतम रेलवे स्टेशन बनस्थली – नेवई है जो शहर से 35 किमी. की दूरी पर स्थित है। टोंक का अगला निकटतम रेलवे स्टेशन जयपुर है जो टोंक से 100 किमी. की दूरी पर स्थित है और देश के अन्य भागों से नियमित रेलसेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। पास के किसी भी रेलवे स्टेशन से पर्यटक टोंक जाने के लिए बस या टैक्सी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    टोंक का निकटतम हवाईअड्डा जयपुर है जो शहर से लगभग 100 किमी. की दूरी पर स्थित है।जयपुर हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है और यह देश के विभिन्न गंतव्यों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ से कई दूसरे देशों जैसे मस्कट, शारजाह और दुबई के लिए भी उड़ानें उपलब्ध हैं। आप जयपुर हवाई अड्डे से बस या टैक्सी द्वारा भी टोंक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun