तोरणमल हिल स्टेशन का निकटतम घरेलू हवाई अड्डा औरंगाबाद हवाई अड्डा है जो लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इस हवाई अड्डे से उपलब्ध टैक्सी सेवा द्वारा तोरणमल तक पहुंचा जा सकता है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा निकटतम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। दोनों हवाई अड्डे भारत के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से सीधी और नियमित उड़ानों से जुड़े हुए हैं।