तोरणमल की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। हालंकि यह क्षेत्र पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने के कारण यहां की जलवायु वर्ष भर स्वास्थ्यप्रद होती है। मानसून के बाद का समय इस स्थान की सैर के लिए उपयुक्त है जब बहुत सारे जलप्रपात यहां की सुंदरता को मादक बनाते हैं।
तोरणमल में अप्रैल से जून तक गर्मियों का मौसम होता है जो बहुत गर्म होता है। सामान्यतः तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता जो 22 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आता है। हालांकि इस पूरे मौसम के दौरान ठंडी हवा चलती है फिर भी इसके कारण गर्मी कम नही होती। इस दौरान यात्रा टालनी चाहिए।
गर्मी के मौसम के बाद तोरणमल मानसून का खुली बांहों से स्वागत करता है। यहां जुलाई से सितंबर तक मानसून का मौसम होता है और इस दौरान यहां सामान्य वर्षा होती है। तापमान भी संतोषजनक डिग्री तक गिर जाता है।
ठंड का मौसम अक्टूबर से फरवरी तक होता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्रीऔर निम्नतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। यदि आप ठंड के मौसम में तोरणमल की सैर करने जा रहें हैं तो हल्के ऊनी कपड़े अवश्य ले जाएं।