तापमान और जलवायु की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको ट्रांक्यूबर, अक्टूबर से मार्च के बीच आना चाहिए। आप साल के किसी भी समय यहाँ आये, पर अपने साथ सूती कपडे रखना न भूलें।
यहाँ की जलवायु शीतोष्ण प्रकार की है अत: गर्मियां बहुत गर्म और आद्र होती हैं। गर्मी का मौसम मार्च से लेकर मई तक रहता है। इस दौरान तापमान 29-36 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और दिन के समय असहनीय हो जता है। यही कारण है कि इस समय के दौरान ट्रांक्यूबर आने की सलाह नहीं दी जाती।
मानसून में भारी बारिश ट्रांक्यूबर की विशेषता है। यहाँ पर मानसून के महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर हैं। भारी बारिश के कारण तापमान काफी कम हो जाता है।
ठंड का मौसम यहाँ अक्टूबर से प्रारंभ होकर मार्च तक रहता है। तापमान आम तौर पर 25-31 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहता है। यहाँ आने के लिए यही सबसे उत्तम समय है। ठंड के सुहावने मौसम में लहरों का संगीत सुनना, इससे अधिक एक पर्यटक और क्या चाहता है?