हर साल गर्मियों की छुट्टियां अपने साथ कई उम्मीदों को लेकर आती हैं, उम्मीदें खासकर बच्चों से जुडी होती हैं, जिनका वह बेसब्री से इन्तिज़ार करते हैं कि कब छुट्टियां हों और कब वह अपने प्रियजनों के वहां जाएँ। तो दोस्तों इस बार चिलचिलाती गर्मी को कहें बाये क्यूंकि हम आपको बता रहे हैं गर्मी से दूर ठंडी ठंडी वादियों के बारे में जहाँ पहुंचकर आप मई जून में भी गर्म वस्त्रों को पहनने को मजबूर हो जाएंगे।यह अनुभव ही कितना अच्छा है कि ग्रीष्मावकाश में भी सुहाना मौसम जहाँ गर्मी आपको महसूस ही न हो। जहाँ के ऊँचे ऊँचे वृक्ष आपको चारों ओर से घेरे हुए हों और ठंडी ठंडी हवाएँ आपको छूती हुई आगे बढ़ रही हों। तो दोस्तों सैर कीजिये इसबार उत्तराखंड की हसीन वादियों की।देव भूमि उत्तराखंड को निहारिये कुछ एक्सक्लूसिव और खूबसूरत तस्वीरों में उत्तराखंड का छोटा सा गावं कानाताल गढ़वाल जिले में स्थित है जो बेहद आकर्षक स्थल है। हरा भरा वातावरण, बर्फ से ढंके पहाड़, नदियाँ और जंगल इस स्थल को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाते हैं। सुरखंडा देवी मंदिर यहाँ के मुख्य आकर्षणों में से एक हैं। कहा जाता है कि जब भगवान शिव हिंदू देवी सती के शरीर को कैलाश पर्वत पर ले जा रहे थे, तब इस स्थल पर देवी का सिर गिरा था,इसलिए इस जगह को शक्ति पीठ के नाम से भी जाना जाता है।Photo Courtesy: Nimish2004 उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में स्थित यह हिल स्टेशन बेहद आकर्षक और प्राकृतिक सुंदरता का जीता जागता उदाहरण है। जहाँ हर साल हज़ारों पर्यटक सैर के लिए आते हैं। यह स्थल मसूरी से तक़रीबन 24 किलोमीटर दूर पड़ता है इसलिए यह सैलानियों में काफी चर्चित रहता है। यहाँ आकर आप यहाँ के मदमस्त दृश्यों का जी भरकर लुफ्त उठा सकते हैं।Photo Courtesy: Stefan4 उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित एक बेहद आकर्षक स्थल है जिसे कालुदंड के नाम से भी जाना जाता है। बलूत और देवदार के जंगलों से घिरा यह स्थल अपने अद्भुत नज़ारों से पर्यटकों को आकर्षित करता है इतना ही नहीं यहाँ भारतीय सेना का गढवाल राइफल्स कमांड आफिस भी है।Photo Courtesy: Sudhanshusinghs4321 उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिले के जिला मुख्यालय की तरह कार्यरत है। जो अपनी खूबसूरती के लिए सैलानियों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहाँ पर्यटक बंदरपूंछ, जोंली, गंगोत्री समूह, नंदादेवी, त्रिशूल, चौखंभा, घोरी पर्वत, हाथी पर्वत, स्वर्गरोहिणी, जोगिन समूह, थालिया - सागर, केदारनाथ, सुमेरु और नीलकंठके आदि बर्फ से ढके पहाड़ों के मनोरम दृश्यों का लुफ्त उठाने के साथ साथ यहाँ की सैर कर सकते हैं।Photo Courtesy: Magnus Manske उत्तराखंड का बेहद आकर्षक शांत वातावरण वाला गांव हरसिल अपनी सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यह भले ही एक छोटा सा गांव हो लेकिन इसकी वादियां इसे उत्तराखंड की हसीन वादियों में शामिल करती हैं। इस गांव से अनेक पुरातन कथाएं जुडी हूँ हैं जो आस्था के संगम का एक हिस्सा हैं।Photo Courtesy: Debrupm