Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर बाइकिंग का है शौक..तो बेंगलुरु के पास इन रोड ट्रिप्स को जरुर ट्राई करें!

अगर बाइकिंग का है शौक..तो बेंगलुरु के पास इन रोड ट्रिप्स को जरुर ट्राई करें!

बैंगलोर से बाइक ट्रिप के लिए आप इन 10 जगहों पर जा सकते हैं। पढ़ें इनके बारे में ...

By Namrata Shatsri

 भारत के सबसे खूबसूरत शहरों</a></strong> में से एक <strong><a href=बेंगलुरु" title=" भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक बेंगलुरु" loading="lazy" width="100" height="56" /> भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक बेंगलुरु

चलिए चलते हैं पुराने दौर में, मुंबई के महाकाली गुफ़ाओं के ज़रिए!चलिए चलते हैं पुराने दौर में, मुंबई के महाकाली गुफ़ाओं के ज़रिए!

हालांकि, बाइकर्स के लिए वीकेंड का मतलब एक नया एडवेंचर होता है। हर जगह के गली-नुक्‍कड़ के बारे में जानना हर बाइकर को खास अनुभव देता है। बैंगलोर में रहने वाले लोगों के आसपास ऐसी कई जगहें हैं जहां वो शहर की भागदौड़ से दूर कुछ पल राहत के बिता सकते हैं।

चलिए भारत के अनछुए और अंजान खूबसूरती का मज़े लेने!चलिए भारत के अनछुए और अंजान खूबसूरती का मज़े लेने!

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बैंगलोर के आसपास की ऐसी 10 जगहों के बारे में जो बाइक ट्रिप के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं।

चिकमगलुर

चिकमगलुर

मुल्‍लयानगिरी की तलहटह में स्थित चिकमगलुर एक खूबसूरत स्‍थान है। इस हरे-भरे क्षेत्र में कॉफी के बागान हैं। इस जगह का सुहावना मौसम वीकेंड मनाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

बैंगलोर से चिकमगरलूर 245 किमी दूर स्थित है और यहां तक पहुंचने में आपको बाइक से 5 घंटे तक का समय लगेगा। रास्‍ते में आप रामनगर, नीलमंगला और हसन पर रूक सकते हैं। इन जगहों पर आपको मनोरम प्राकृतिक छटाएं देखने को मिलेंगीं।PC: Vikram Vetrivel

वायानाड

वायानाड

बैंगलोर से 285 किमी दूर स्थित वायानाड केरल राज्‍य का एक खूबसूरत हिल स्‍टेशन है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच छुट्टियां मनाने के लिए आप यहां आ सकते हैं। पश्चिमी घाट के हरे-भरे वातावरण के बीच सुहावना मौसम आपके मन को तरोताज़ा कर देगा।

इस पूरे सफर को तय करने में आपको सात घंटे का समय लग सकता है। वायानाड में आप चेंब्रा पार्क, एडाक्‍कल गुफाएं और कुरुवा द्वीप आदि देख सकते हैं।PC:Kalidas Pavithran

हसन

हसन

अगर आपके पास समय की कमी है और आप चिकमगलुर नहीं जा सकते तो आप हसन आ सकते हैं। इस शहर में कभी होयसाला वंश का शासन हुआ करता था। यह जगह बैंगलोर से 190‍ किमी दूर स्थित है और इस रास्‍ते में आपको स्‍वादिष्‍ट ठट्टे इडली भी खाने का मौका मिलेगा।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हसन में आप लक्ष्‍मीदेवी मंदिर, सोमेश्‍वर मंदिर आदि देख सकते हैं।PC:Arbu bhai

मैसूर

मैसूर

बैंगलोर वासियों की सबसे पसंदीदा जगह में से एक है मैसूर। ये खूबसूरत जगह बैंगलोर से महज़ 4 घंटे की दूरी पर स्थित है। इस लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल पर बहुत कम दर्शनीय स्‍थान हैं।

सालों तक मैसूर में वोडेसार्स के परिवार ने राज किया है। शानदार शहर कहे जाने वाले मैसूर में आप मैसूर महल देख सकते हैं। यहां पर आप अन्‍य दर्शनीय स्‍थल जैसे सैंट फिलोमेना चर्च, मैसूर चिडियाघर और चामुंडी पर्वत देख सकते हैं।PC: Alin Dev

अगुंबे

अगुंबे

अगुंबे घाट के घने जंगलों से होते हुए बैंगलोर से अगुंबे तक का रास्‍ता काफी रोमांचक है। मॉनसून के दौरान बाइक पर यहां का सफर बहुत ही खूबसूरत लगता है। वर्षावनों और झरनों के कारण अगुंबे को द‍क्षिण का चेरापूंजी कहा जाता है।

अगुंबे, बैंगलोर शहर से 355 किमी की दूरी पर स्थित है। इस सफर को तय करने में आपको 7 से 8 घंटे का समय लगेगा। चिकमगलूर से कुछ घंटों में ही आप अगुंबे पहुंच जाएंगें। यहां पर आपको कई झरने और मंदिर देखने को मिलेंगें।PC: Harsha K R

मैंगलोर

मैंगलोर

बैंगलोर से मैंगलोर 350 किमी की दूरी पर स्थित है। मैंगलोर, कर्नाटक का एक प्रमुख बंदरगाह शहर है। बाइक से इस खूबसूरत शहर तक पहुंचने में आपको 7 से 8 घंटे का समय लगेगा। इस बीच आप श्रावणबेलगोला में रूक सकते हैं। यह स्‍थान कर्नाटक का प्रमुख धार्मिक स्‍थल है।

इस शहर में कई तट, ताड़ के पेड़, पर्वत और नदियां बहती हैं। मैंगलोर में कुछ दर्शनीय स्‍थल जैसे सोमेश्‍वर तट, सैंट एलोयसिउस चर्च, पनांबुर तट और मंदिर आदि देख सकते हैं।PC: Ebin Sam

येलागिरी

येलागिरी

तमिलनाडु का येलागिरी, बैंगलोर शहर से महज़ 160 किमी दूर स्थित है। बैंगलोर से येलागिरी पहुंचने में आपको 3 से 4 घंटे का समय लगेगा। येलागिरी फूलों की घाटी के लिए भी मशहूर है और यहां पर गुलाब के बगीचे, ऑचर्ड देखने को मिलेंगें।

येलागिरी में आप पुंगनूर झील, मुरुगन मंदिर, सरकारी सिल्‍क फार्म जैसी कुछ जगहें देख सकते हैं। यहां पर आप स्‍वामीमलाई पर्वत पर ट्रैकिंग का मज़ा भी ले सकते हैं।PC: solarisgirl

सकलेशपुर

सकलेशपुर

बैंगलोर से 220 किमी की दूरी पर स्थित है सकलेशपुर। बाइकर्स के लिए ये सफर काफी बेहतर माना जाता है। शहर के नज़दीक होने के कारण ये हिल स्‍टेशन प्रमुख पर्यटन स्‍थल है।

जेनुकल गुड्डा पर ट्रैकिंग क मज़ा ले सकजे हैं। यहां पर आप मांजेहाली झरना भी प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा अनुभव प्रदान करता है।

PC: Bikash Das

कोल्लि हिल्‍स

कोल्लि हिल्‍स

तमिलनाडु में बैंगलोर शहर से 257 किमी की दूरी पर स्थित कोल्लि हिल्‍स एक छोटा सा पहाड़ी क्षेत्र है। ट्रैकिंग के लिए मशहूर कोल्लि हिल्‍स तक बाइक का सफर बेहद सुहावना है। इसमें आपको लगभग 5 घंटे का समय लगेगा।

कोल्लि हिल्‍स पर आप ट्रैकिंग का मज़ा भी ले सकते हैं। कोल्लि हिल्‍स पर ट्रैकिंग में आपको एक से दो दिन का समय लगेगा। ट्रैक के समाप्‍त होने पर आप अगाया गंगई झरने का मनोरम नज़ारा देख सकते हैं।

PC: siddharth sarangan

कोयंबटूर

कोयंबटूर

पश्चिमी घाट से घिरा तमिलनाडु राज्‍य का कोयंबटूर शहर बैंगलोर से 365 किमी दूर स्थित है। बैंगलोर से कोयंबटूर तक का सफर तय करने में आपको 7 घंटे का समय लगेगा। इस बीच आप होसूर, कृष्‍णनगरी, धर्मपुरी और सलेम जैसे खूबसूरत स्‍थल देख सकते हैं।

कोयंबटूर में मरुधामलई पर्वत मंदिर, अयप्‍पन मंदिर और वदेही झरना आदि देख सकते हैं।PC: Johirsuresh1998

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X