Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपनी अद्भुत वास्तुकला से हतप्रभ करते मध्य प्रदेश के राजसी महल

अपनी अद्भुत वास्तुकला से हतप्रभ करते मध्य प्रदेश के राजसी महल

मध्य प्रदेश किसी यात्री के लिए ख़ज़ाने की तिजोरी से कम नहीं है। भले ही आप चाहे विरासतों और इतिहास के उतने दीवाने ना हों पर मध्य प्रदेश के इन बारीकी से किये

By Goldi

जब भी बात भारत के खूबसूरत महलों की आती है तो दिमाग में सिर्फ राजस्थान ही ठहर जाता है, लेकिन आप शायद गलत है, भारत में कई अन्य राज्य ऐसे है, जहां कई वैभव शाली महल है, जो हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये शाही और वैभवशाली महल भारत के शाही अतीत की झलक दिखाती हैं, इसलिए इन महलों की हतप्रभ कर देने वाली वास्तुकला को देखना हमेशा से ही रोमांचक रहा है। तो आइये इसी क्रम में जानते हैं, मध्यप्रदेश के कुछ वैभवशाली महलों के बारे में

जय-विलास महल

जय-विलास महल

जय विलास महल यूरोपीय स्थापत्य शैली के साथ शानदार महलों में से एक है। यह भव्य महल ग्वालियर के मराठा सिंधिया वंश का है। आज, महल के कुछ हिस्से को जिवाजी राव सिंधिया संग्रहालय में बदल दिया गया है। संग्रहालय में हज़ारों टन के दो बड़े झूमर लगे हुए हैं जो निश्चित रूप से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह स्थान इतिहासकारों और सामान्य जनता को समान रूप से आकर्षित करता है।Pc:Gyanendrasinghchauhan

मान मंदिर पैलेस

मान मंदिर पैलेस

मान मंदिर पैलेस ग्वालियर किला का एक हिस्सा है। इस महल का निर्माण राजा मानसिंह ने अपनी पत्नी मृगनयनी को उपहार स्वरुप देने के लिए बनाया था। इस महल का एक दिलचस्प तत्व चित्रित परिष्करण है। यह हिंदू वास्तुकला के साथ मिश्रित मध्ययुगीन वास्तुकला का अच्छा उदाहरण है। इस संरचना में चार मंजिलें हैं जिसमें से दो मंजिलें भूमिगत हैं।Pc:Gyanendra_Singh

होलकर महल

होलकर महल

होलकर महल का प्रवेश द्वार ही किसी यात्री को अपनी ओर खींचने के लिए काफी है। होलकर महल, जिसे राजवाड़ा के नाम से जाना जाता है, मध्य प्रदेश में इंदौर(खान पान की राजधानी) के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से एक है।इस राजवाड़े का निर्माण कुछ कुछ मराठा वास्तुशैली में किया गया। और सबसे दिलचस्प बात यह है कि महल का निर्माण महिला शासक अहिल्याबाई ने करवाया है।Pc:Pearlsinghal

दातिया महल

दातिया महल

दातिया महल का निर्माण राजा बीर सिंह देव द्वारा 1614 ईसवीं में बनवाया गया था। इस 7 मंज़िला रचना का निर्माण किसी भी लकड़ी और लोहे के बिना, पत्थर और ईंटों द्वारा किया गया है। इसका मतलब यह पूरी सात मंज़िला इमारत बिना किसी धातु या लकड़ी के सहारे आज तक खड़ी है।Pc: Yann (talk)

ओरछा का राजा महल

ओरछा का राजा महल

राजा महल ओरछा के किले में ही बना एक आलीशान महल है जो खास तौर पर राजा के लिए अलग से बनवाया गया था। यहाँ की खूबसूरती नक्काशी और शाही सजावट उस समय की बेहतरीन कारीगरी को बखूबी दर्शाते हैं।Pc: Yann (talk)

जहाज़ महल, मांडू

जहाज़ महल, मांडू

जहाज़ महल का साधारण पर अद्भुत नज़ारा हर यात्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहता है। यह मांडू के सबसे प्राचीन रचनाओं में से एक है इस खूबसूरत नमूने को दो तालाबों के बीच इस तरह से बनवाया गया था जिससे कि यह जहाज़ की भांति लोगों को नज़र आये। जहाज़ महल मध्यप्रदेश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कहा जाता है कि यह व्याभिचारी राजाओं की विभिन बीवियों का वास स्थल हुआ करता था।Pc:Bernard Gagnon

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X