Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चलिए चलें धरती के स्वर्ग,गुलमर्ग की सबसे खूबसूरत यात्रा पर!

चलिए चलें धरती के स्वर्ग,गुलमर्ग की सबसे खूबसूरत यात्रा पर!

गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो फूलों के प्रदेश के नाम से भी प्रसिद्ध है। लगभग 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग, की खोज 1927 में अंग्रेजों ने की थी। कहा जाता है कि पहले गुलमर्ग का असली नाम गौरीमर्ग था जो यहाँ के चरवाहों ने इसे दिया था। फिर 16वीं शताब्‍दी में सुल्‍तान युसुफ शाह ने इसका नाम गुलमर्ग रखा।

मेरे ख्याल से हर पर्यटक का सपना है कि एक बार न एक बार कश्मीर की इस सुन्दर वादी के मज़े ज़रूर लें। यहाँ के हरे-भरे ढलान पूरे साल पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। क्या आपको पता है? गुलमर्ग सिर्फ बर्फ से ढके पहाड़ों का शहर ही नहीं बल्कि यहाँ विश्व का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स भी है और देश का प्रमुख स्की रिज़ॉर्ट भी यहीं पर है। गुलमर्ग बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा शूटिंग लोकेशन्स में से भी एक है।

चलिए आज हम इसी सौन्दर्य की सैर पर चलते हैं, जहाँ आप भी जा अपने आपको यह कहने से नहीं रोक पाएंगे कि "ग़र फ़िरदौस बर-रोये ज़मीन अस्त, हमी अस्तो, हमी अस्तो, हमी अस्त "। इसका मतलब है "अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वह यहीं है, यहीं है, यहीं है!"

गोंडोला लिफ्ट

गोंडोला लिफ्ट

आप अगर गुलमर्ग की यात्रा पर हैं तो सबसे पहले यहाँ के गोंडोला लिफ्ट की यात्रा करना न भूलें जो एशिया का इकलौता समुद्री तल से लगभग 13500 फ़ीट ऊँचा केबल कार सिस्टम है।

Image Courtesy:Vinayaraj

गुलमर्ग स्की एरिया

गुलमर्ग स्की एरिया

श्रीनगर से लगभग 35 किलोमीटर दूर गुलमर्ग का हिल रिज़ॉर्ट जो हिमालय के पीर पांजाल पर्वत श्रेणी का एक हिस्सा है। यहाँ भारी मात्रा में बर्फ़बारी होने की वजह से यह जगह पर्यटकों और यहाँ के निवासियों का मनपसंद स्की एरिया बन गया है।

Image Courtesy:Colin Tsoi

गोल्फ कोर्स

गोल्फ कोर्स

समुद्र से लगभग 2650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग का गोल्फ कोर्स दुनिया का सबसे ऊँचा ग्रीन गोल्फ कोर्स है।

Image Courtesy:draskd

अफरवात पीक

अफरवात पीक

पर्यटकों का सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल अफरवात पीक गुलमर्ग से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बर्फ से ढके हुए ये पहाड़ पाकिस्तान के साथ लगे हुए लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LOC) से काफी नज़दीक हैं।

Image Courtesy:Billyakhtar

बाबा रेशी मंदिर

बाबा रेशी मंदिर

बाबा रेशी मंदिर मुख्यतः,सन् 1480 में स्थापित बाबा रेशी को समर्पित एक दरगाह है।

Image Courtesy:Ankur P

खिलनमार्ग

खिलनमार्ग

खिलनमार्ग गुलमर्ग में स्थित एक छोटी से घाटी है जो ठण्ड में गुलमर्ग मे स्किंग करने की सबसे बेहतरीन जगह है। बसंत ऋतू में इस घाटी का नज़ारा देखने लायक होता है। पूरी घाटी हरे-भरे घास से भर जाती है और हरे-भरे घास के चारों तरफ पर्वत श्रेणियों का खूबसूरत नज़ारा कश्मीर की घाटी का सबसे अदभुत नज़ारा होता है।

Image Courtesy:Ankur P

तंगमार्ग

तंगमार्ग

बारामुल्ला जिले में स्थित तंगमार्ग, गुलमर्ग से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पूरे क्षेत्र में हैंडीक्राफ्ट के कामों की वजह से प्रसिद्द है।

Image Courtesy:Isriya Paireepairit

गुलमर्ग बायोस्फियर रिज़र्व

गुलमर्ग बायोस्फियर रिज़र्व

गुलमर्ग बायोस्फियर रिज़र्व, कई लुप्त होते जा रहे जीवों को आवास स्थल है। यहाँ आपको कई अज्ञात किस्म के पेड़ पौधे भी देखने को मिलेंगे।

Image Courtesy:Kundra95

वेरीनाग

वेरीनाग

वेरीनाग एक जल प्रवाह है जो पीर पंजाल के बनिबल पास के आधार पर स्थित है। वेरीनाग प्रवाह झेलम नदी का ही एक स्रोत है।

Image Courtesy:Basharat Alam Shah

महारानी मंदिर

महारानी मंदिर

छोटी सी पहाड़ी पर स्थित महारानी मंदिर, भगवान शिव जी और माता पार्वती को समर्पित मंदिर है।

Image Courtesy:Divya Gupta

अलपाथर झील

अलपाथर झील

चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी यह झील अफरवात चोटी के नीचे स्थित है। इस खूबसूरत झील का पानी मध्‍य जून तक बर्फ बना रहता है।

Image Courtesy:Basharat Alam Shah

स्ट्रॉबेरी घाटी

स्ट्रॉबेरी घाटी

गर्मी के मौसम में आप यहाँ आ ताज़े ताज़े स्ट्रॉबेरी के भरपूर मज़े ले सकते हैं।

Image Courtesy:Basharat Alam Shah

फ़िरोज़पुरा गांव

फ़िरोज़पुरा गांव

तंगमार्ग में स्थित फ़िरोज़पुरा गांव का दृश्य ठण्ड के मौसम में शानदार होता है। आपको ऐसा लगेगा कि आप स्विट्ज़रलैंड के किसी क्षेत्र में आ गए हो।

Image Courtesy:Shabir Dar

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X