Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र के इन स्थानों पर लें कैंपिंग का रोमांचक आनंद

महाराष्ट्र के इन स्थानों पर लें कैंपिंग का रोमांचक आनंद

महाराष्ट्र अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा प्राकृतिक रूप से भी काफी समृद्ध है। यहां कई हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां दूर-दराज से सैलानी सुकून भरा समय बिताने के लिए आते हैं।

महाराष्ट्र अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा प्राकृतिक रूप से भी काफी समृद्ध है। यहां से गुजरता पश्चिमी घाट इस राज्य का खास बनाने का काम करता है। यहां कई हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां दूर-दराज से सैलानी सुकून भरा समय बिताने के लिए आते हैं। हिल स्टेशन के अलावा यहां के समुद्री तट और झील और जलप्रपात भी पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। ये प्राकृतिक स्थल आत्मिक-मानसिक थकान उताराने का सबसे अच्छा विकल्प हैं। इसके अलावा यहां कई ऐसे प्राकृतिक स्थल हैं, जहां एडवेंचर का रोमांच भरा अनुभव भी लिया जा सकता है। इस लेख में आज हमारे साथ जानिए महाराष्ट्र के उन सबसे आदर्श स्थलों के बारे में जहां आप कैंपिग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

कर्नाला बर्ड सेंचुरी

कर्नाला बर्ड सेंचुरी

महाराष्ट्र में कैंपिंग का आनंद लेने के लिए आप पनवेल की कर्नाला बर्ड सेंचुरी आ सकते हैं। यह एक खास पक्षी अभयारण्य है, जहां आप की तरह की रोमांच भरी गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। कर्नाला कैंप ग्राउंड बच्चों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है, इसलिए एक पारिवारिक भ्रमण के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं। आप यहां कैंपिंग के साथ-साथ ट्रेकिंग, हाइकिंग और नेचर फोटोग्राफी का आनंद भी ले सकते हैं। यहां का कैंप पैकेद दो दिन को होता है, जिसमें आपको हर तरह की आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी।

भंडारदरा

भंडारदरा

अपने रोमांच को बढ़ाने के लिए आप महाराष्ट्र के भंडारदरा आकर लेक साइड कैपिंग का आनंद ले सकते हैं। यह एक खास स्थल है, जहां पर्यटकों का आगमन लगा रहता है। झील के नजदीक कैंप लगाकर समय बिताना अपने आम में ही काफी रोमांचक है। आप यहां और भी कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं, जिसमें झील के किनारे चहलकदमी, तारों को देखना, ट्रेकिंग आदि शामिल हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां अपने दोस्तों के साथ एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

गोराई बीच

गोराई बीच

जंगल और लेक साइड कैंपिंग के अलावा आप समंदर के किनारे भी इस खास रोमांच भरे एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। आप महाराष्ट्र के गोराई बीच की सैर का प्लान बना सकते हैं। आप गोराई बीच के नजदीक स्थित बैंड कैप का हिस्सा बन सकते हैं। यहां न आप कैंप का आनंद लेंगे बल्कि यहां आपको बोनफायर, बारबीक्यू और कई तरह की फन एक्टिविटी का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। यहां पर्यटको के लिए तरह की खास सुविधाएं उपलब्ध हैं।

रायगढ़

रायगढ़

अगर आप एक रोमांच प्रेमी हैं, और जंगल कैंप का आनंद लेना चाहते हैं, तो रायगढ़ के फलयान जंगल कैंप का हिस्सा बन सकते हैं, जो मुंबई से लगभग 90 कि.मी की दूरी पर स्थित है। आप यहां आकर असल जंगल एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। आप यहां कई तरह की एडवेंचर गतिविधियां जिसमें रोप कोर्स, रिवर क्रॉसिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, नाइट ट्रेल्स और मुर्ग फोर्ट तक ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं। आपको यहां लजीज बारबीक्यू चखने का मौका मिलेगा। एक रोमांच भरे सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

प्रबलमाची

प्रबलमाची

कैंपिग के लिए उपरोक्त स्थल के अलावा आप राज्य के प्रबलमाची की सैर का प्लान बना सकते हैं। आप यहां प्रबलगढ़ फायरफ्लाई इवेंट और कैंपिंग का रोमांच भरा आनंद ले सकते हैं। अगर आप कैंपिंग के साथ प्रकृति की अनमोल खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां का प्लान जरूर बनाएं। यह एक खास स्थल है जो जुगनुओं के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। एक साथ जुगनुओं की रोशनी जंगल को आकर्षक बना देती है। आप यहां कैंपिग के साथ-साथ ट्रेकिंग, योगा, बारबीक्यू आदि का आनंद ले सकते हैं। मॉनसून के बाद आप यहां आ सकते हैं, इस दौरान यहां की खूबसूरती कई गुणा बढ़ जाती है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X