Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »श्रीनगर की हसीन वादियों के बीच मौजूद ऐतिहासिक परी महल

श्रीनगर की हसीन वादियों के बीच मौजूद ऐतिहासिक परी महल

अमरेली के पांच प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । beautiful pari mahal in srinagar, history and timing

जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर शहर भारत के उन चुनिंदा पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जिसकी खूबसूरती को देखने के लिए सालाना लाखों की तादाद में सैलानियों का आगमन होता है। हसीन वादियों और अपनी मनमोहक आबोहवा के साथ यह शहर कश्मीर घाटी की झेलम नदी के तट पर बसा है। श्रीनगर अपने फूल उद्यानों, झीलों, प्राकृतिक वातावरण और हाउस बोट के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

इसके अलावा यह पारंपरिक कश्मीरी उत्पादों और सूखे मेवों(ड्राई फ्रूट्स) के लिए भी जाना जाता है। श्रीनगर की यात्रा बहुत से उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की जा सकती है। यह शहर कुदरती आकर्षणों के अलावा अपनी ऐतिहासिक सरंचनाओं के लिए भी जाना जाता है।

इस खास लेख में आज हम आपको श्रीनगर की हसीन वादियों के बीच स्थित खूबसूरत परी महल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी श्रीनगर यात्रा डायरी का हिस्सा बना सकते हैं। जानिए पर्यटन के लिहाज से यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

श्रीनगर का परी महल

श्रीनगर का परी महल

PC- Basharat Shah

डल झील के नजदीक जबरवान पर्वत श्रंखला के ऊपर स्थित परी महल सात छज्जों वाला उद्यान है, जो ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा महत्व रखता है। प्राचीन संरचनाओं के साथ इसे इस्लामिक शैली में मुगल सम्राट शाहजहां के शासनकाल में बनवाया गया था। इस महल को शाहजहां के बड़े बेटे दारा शिकोह ने बनवाया था। माना जाता है कि दारा शिकोह यहां काफी समय तक यहां रहे थे। यह स्थल परियों के बाग के नाम से भी जाना जाता है। उद्यान की खूबसूरती देखने लायक है। यहां एक पुस्तकालय भी मौजूद है।

माना जाता है कि इस स्थल को बाद में वेधशाला के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जहां खगोल विज्ञान और ज्योतिष का अध्ययन किया जाता था। वर्तमान में यह ऐतिहासिक स्थल राज्य सरकार के नियंत्रण में है, और एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है।

क्यों आएं परी महल ?

क्यों आएं परी महल ?

PC-Dvellakat

परी महल की यात्रा कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की जा सकती है। यह स्थल अपनी ऐतिहासिक संरचनाओं के साथ-साथ प्राकृतिक आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का कुदरती माहौल शरीर में नई उर्जा का संचार करता है। हरे-भरे माहौल के बीच आप यहां सुकून भरा समय बिता सकते है। परी महल प्रकृति प्रेमियों के साथ कला और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक आदर्श स्थान है। विभिन्न वनस्पतियों से भरे यहां के बगीचे सुकून भरा अनुभव कराते हैं। आप इस स्थल को अपनी श्रीनगर यात्रा डायरी में शामिल कर सकते हैं।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC- Dvellakat

परी महल की यात्रा आप किसी भी समय कर सकते हैं, यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। गर्मियों को दौरान भी आपको यहां अनुकून वातावरण मिलेगा। लेकिन अगर आप सामान्य मौसम में घूमना चाहते हैं तो आप यहां सितंबर से लेकर नवंबर के मध्य का प्लान बना सकते हैं।

 कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Basharat Shah

परी महल श्रीनगर की डल झील के पास स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा श्रीनगर एयरपोर्ट है, जहां से आप ट्रैक्सी की मदद से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप श्रीनगर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के भी पहुंच सकते हैं। श्रीनगर, उत्तर भारत के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X