Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चटपटे-जायकेदार व्यंजनों का मजा लेना है तो आएं इन राज्यों में

चटपटे-जायकेदार व्यंजनों का मजा लेना है तो आएं इन राज्यों में

मसालेदार व्यंजनों वाले भारतीय राज्य । best places for spicy food in india

By Namrata Shatsri

भारतीयों को मसालेदार खाना पसंद होता है। लेकिन कुछ भारतीयों को बाकी के मुकाबले मसालेदार खाना कुछ ज्‍यादा ही पसंद आता है। वैसे तो आपको भारत में हर जगह स्‍पाइसी खाना मिल जाएगा लेकिन इसके कुछ राज्‍य ऐसे हैं जो खासतौर पर स्‍पाइसी फूड के लिए मशहूर हैं। भारत का खाना खाकर विदेशियों के एक ही निवाले में आंसू निकल आते हैं लेकिन हम भारतीयों को तो अपनी धरती से उपजे मसालों के स्‍वाद के बिना खाने का मज़ा ही नहीं आता है। स्‍टडी में भी ये बात सामने आई है कि मसाले खाले से ह्रदय रोगों, कैंसर और मधुमेह का खतरा कम होता है। आज हम आपको भारत के पांच सबसे मसालेदार राज्‍यों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको सबसे स्‍पाइसी फूड खाने को मिलेंगें। ये लिस्‍ट कम मसालेदार राज्‍यों से शुरु होकर सबसे ज्‍यादा स्‍पाइसी खाना परोसने वाले राज्‍य पर खत्‍म होगी। अगर आपको मसालेदार खाना पसंद नहीं भी होगा तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपका भी मन एक बार तो इन्‍हें चखने का करेगा ही।

राजस्‍थान

राजस्‍थान

PC- JVRKPRASAD

राजस्‍थान राज्‍य अपने रंग-बिरंगे हस्‍तशिल्‍प, लाल इमारतें और शाही इतिहास और खाने के लिए मशहूर है। राजस्‍थानी खानों में वेजिटेरियन डिश ज्‍यादा होती हैं क्‍योंकि यहां पर अधिकतर लोग शाकाहारी ही रहते हैं। इस राज्‍य के खाने में तेल और मसाले का इस्‍तेमाल खूब होता है। राजस्‍थान की सबसे मसालेदार सब्जियों में गट्टे की सब्‍जी, केर संगरिआ की सब्‍जी और केर का अचार शामिल है। राजस्‍थान की अन्‍य सबसे मसालेदार डिश है लाल मान। अगर आप मांसाहारी हैं और आपको स्‍पाइसी खाना ही पसंद है तो आपको ये डिश जरूर चखनी चाहिए। इसमें गाढ़ी मटन की ग्रेवी को मसालेदार मिर्ची, मथनिया के साथ पकाया जाता है। राजस्‍थान के जोधपुर में मथनिया शहर में मथनिया नाम की मिर्ची उगाई जाती है।

ये चीज़ें जरूर खाएं : गट्टे की सब्‍जी, लाल मान, केर सांगरी और मिर्ची बड़ा

नई दिल्‍ली

नई दिल्‍ली

PC-

इसके बाद देश की राजधानी दिल्‍ली का नाम आता है। दिल्‍ली शहर स्‍ट्रीट फूड के लिए बहुत मशहूर है। कई लोग दिल्‍ली शहर बस खाने के लिए आते हैं। इसे फूडी पैराडाइज़ भी कहा जाता है। पिछले कुछ सालों में उत्तर भारत के कई राज्‍यों से लोग दिल्‍ली आकर बस गए हैं। इस वजह से यहां पर कई संस्‍कृतियों का मेल देखने को मिलता है। नई दिल्‍ली में कई तरह के बफेट्स की वैरायटी मिलती है। साल दर साल दिल्‍ली के खाने का स्‍वाद और वैरायटी बढ़ती जा रही है। अगर आप स्‍पाइसी खाने की तलाश में दिल्‍ली आए हैं तो आपको निराशा नहीं मिलेगी। दिल्‍ली की चाट सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय है लेकिन इसके अलावा भी और भी कई सारी स्‍पाइसी चीजें हैं जो आपकी स्‍पाइसी फूड की भूख को शांत कर सकती हैं। अगर आप कुछ एडवेंचरस या मुंह जला देने वाली मिर्ची का स्‍वाद लेना चाहते हैं तो डैथ विंग्‍स ट्राई करें।

ये चीज़ें जरूर खाएं : स्‍पाइसी आलू चाट, हॉट ग्रीन बींस, बिरयानी और बाकी चाट

केरल

केरल

PC-

इस‍ लिस्‍ट में दूसरा सबसे स्‍पाइसी राज्‍य है दक्षिण भारत का खूबसूरत राज्‍य केरल। दक्षिण भारत राज्‍यों की जब बात होती है दक्षिण भारतीय व्‍यंजनों का जिक्र जरूर होता है। राइस केक, स्‍टीम चावल, डोसा जैसी हैल्‍दी चीज़ों के लिए दक्षिण भारत मशहूर है। यहां मसालेदार खाने के बजाय ज्यादातर सामान्य खाद्य पदार्थ या तो ब्लेंड या टैंगी होते हैं, इसलिए यहां हम आपको दक्षिण भारतीय खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं। केरल का खाना अपने आप में ही बहुत अलग है। यहां पर ऐसे कई व्‍यंजन हैं जिन्‍हें देखते ही मुंह में पानी आ जाएगा। केरल का सीफूड भी बहुत खास है। मांसाहारी लोगों को केरल के व्‍यंजन बहुत खुशी देते हैं। केरल अपनी स्‍पाइसी करी के लिए मशहूर है। स्‍पाइसी लवर्स की पसंदीदा इस डिश से आंखों में आंसू आ जाते हैं और जीभ जल जाती है। केरल फिश के अलावा स्‍पाइसी चिकन भी यहां का सबसे मसालेदार व्‍यंजन है। भारत के अलग-अलग राज्‍यों में मसालों का स्‍वाद बदल जाता है। केरल के मसाले डिश को कुछ अलग ही स्‍वाद देते हैं।

ये चीज़ें जरूर खाएं : केरल चिकन करी, मटन करी, स्‍पाइसी चिकन फ्राई और प्रॉन करी

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश

PC- PriyaBooks

इस लिस्‍ट में आंध्र प्रदेश का नाम भी आता है। ये राज्‍य गुंटूर मिर्ची का उत्‍पादन करने के लिए मशहूर है जोकि दुनिया की सबसे तेज मिर्चों में से एक है। यहां पर ज्‍यादा मांसाहारी लोग रहते हैं इसलिए यहां पर आपको फ्राइज़ और करी का मिक्‍स मिलेगा। आंध्र प्रदेश में हर तरह के स्‍पाइस लवर के लिए गुंटूर चिली वड़ा से लेकर मटन करी तक है। आंध्र प्रदेश को भारत को मेक्‍सिको कहा जाता है क्‍योंकि यहां पर मसालों का स्‍तर कुछ अलग ही है। यहां चावलों में भी खूब मसाला होता है। इसके तीखे खाने पर नवाबी अंदाज़ का प्रभाव देखने को मिलता है। आंध्र में खाने में मसाले का तड़का जरूर लगता है और अगर आपको खाने में एक्‍सपेरिमेंट करना पसंद है तो आपको आंध्र जरूर आना चाहिए। स्‍पाइस लवर्स के लिए ये जन्‍नत से कम नहीं है।

ये चीज़ें जरूर खाएं : पुलिहोरा, चेपा पुलुसु, गोंगुरा अचार और आंध्र चिकन बिरयानी

नागालैंड

नागालैंड

PC-

भारत के स्‍पाइसी राज्‍यों में सबसे तीखा नागालैंड है। ये राज्‍य राजा मिर्चा के लिए सबसे ज्‍यादा मशहूर है। नागालैंड की संस्‍कृति बहुत समृद्ध और विस्‍तृत है। ना केवल ये जगह खूबसूरत है बल्कि यहां का खाना भी बहुत स्‍वादिष्‍ट है। पर्यटकों के लिए यहां बहुत कुछ है। अगर आप पहली बार नागालैंड आ रहे हैं तो यहां के स्‍पाइसी खाने का मज़ा जरूर लें। नागालैंड की संस्‍कृति का अहम हिस्‍सा है यहां का खाना। अगर आपको मसालेदार खाना नहीं पसंद है तो यहां आकर आपको वो भी पसंद आने लगेगा। यहां पर मीट बहुत खाई जाती है। इस राज्‍य की कुछ वेजिटेरियन डिश भी बहुत लोकप्रिय हैं। नागालैंड के अलग-अलग हिस्‍सों में स्‍पाइसी वेजिटेरियन खाने का फ्लेवर बदल जाता है।

ये चीज़ें जरूर खाएं : फ्राइड ड्राई पोर्क और स्‍मोक्‍ड पोर्क इन अखुनी

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X