Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » सूर्योदय के लिए मशहूर यहां के नज़ारे दिलाते हैं जन्नती एहसास

सूर्योदय के लिए मशहूर यहां के नज़ारे दिलाते हैं जन्नती एहसास

भारत स्थित चुनिंदा पर्यटन स्थल जो अपने सूर्योदय और सूर्यास्य के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। India's select tourist destinations which are known all over the world for their sunrise and sunset.

महान वैज्ञानिक 'अल्बर्ट आइंस्टीन' ने कभी कहा था कि 'आप प्रकृति में डूब जाइये और उसके बाद आप सब कुछ बेहतर समझने लगेंगे'....सच में जीवन का सार प्रकृति में ही निहित है। कुदरत द्वारा तराशी गई हर चीज की अपनी अलग सुंदरता है। पहाड़, नदी, झरने, पेड़-पौधों से लेकर जीव जन्तु सब प्रकृति की देन है।

इस बात में कोई दो राय नहीं कि आनंद की असल अनुभूति प्रकृति से निकटता में ही है। किसी आधुनिक विलास-वस्तु में इतनी क्षमता नहीं है कि वो प्रकृति की बराबरी कर सके। कुदरत की अनंत खूबसूरती का कोई मोल नहीं। इस खास लेख के माध्यम से देखिए प्रकृति के कुछ अनमोल नजारों को और जानिए इनके बारे में कुछ खास।

ताज महल, आगरा

ताज महल, आगरा

PC- Gerard McGovern

आगरा स्थित ताजमहल को देखने के लिए रोजाना हजारों पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। संगमरमर की इस अद्भुत संरचना का आकर्षण ऐसा है कि भारत भ्रमण पर निकला विदेशी सैलानी यहां आने की कामना जरूर करता है। वैसे तो ताजमहल का दीदारा सुबह से लेकर शाम के बीच किसी भी वक्त किया जा सकता है। लेकिन सच मानिए अगर आप सूर्यास्त और सूर्योदय की हल्की किरणों के बीच ताजमहल का दीदार करते हैं तो आप यहां का नजारा कभी नहीं भूलेंगे। तस्वीर में देखिए सूरज की किरणों का इंतजार करता ताजमहल।

कच्छ का रन, गुजरात

कच्छ का रन, गुजरात

PC- nevil zaveri

गुजरात स्थित कच्छ का रण, एक लवणीय दलदली क्षेत्र है। जो बिलकुल एक वीरान अवस्था में पड़ा है। सिकंदर के काल में कभी यह इलाका झील के लिए प्रसिद्ध था। जहां आराम से नौकायन किया जा सकता था। लेकिन अब यह पूरा क्षेत्र एक नमक के ढेर में तब्दील हो गया है। लेकिन यह वीरान क्षेत्र भी आखों को आराम देने के काम आता है। जीं हां यहां का सूर्यास्त और सूर्योदय देखने लायक होता है। जिसके देखने के लिए कई पर्यटक यहां तक का सफर तय करते हैं। डूबते सूरज की हल्की रोशनी में सफेद जमीन किसी संगमरमर के बने फर्श का एहसास कराती है।

राजस्थान का पुष्कर

राजस्थान का पुष्कर

PC-David Lowry

राजस्थान शुरू से ही एक आकर्षक गंतव्य रहा है, जहां के प्राचीन स्थलों को देखने के लिए रोजाना हजारों देशी-विदेशी सैलानी यहां तक का सफर तय करते हैं। यह पूरा राज्य खूबसूरत किलों व भवनों के लिए प्रसिद्ध है। वैसे आप यहां सूर्योदय और डूबते सूरज के अद्भुत दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। जिसके लिए आपको राजस्थान के पुष्कर आना पड़ेगा। कहते हैं यहां तड़के सुबह और शाम का नजारा बेहद आकर्षक होता है। तस्वीर में देखिए यहां का मनोरम दृश्य।

काशी, उत्तर प्रदेश

काशी, उत्तर प्रदेश

PC- Bobinson K B

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी अपने गंगा घाटों के लिए जानी जाती है। जहां प्रात: सुबह और शाम का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप यहां के घाटों के मनोरम दृश्यों का आनंद उठाना चाहते हैं तो सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जरूर चयन करें। अगर आप चाहें तो यहां अस्सी घाट में होने वाली शाम की भव्य गंगा आरती का हिस्सा भी बन सकते हैं। यहां के गंगा घाटों की सुबह काफी ताजगी भरी होती है।

अंडमान का हैवलॉक द्वीप

अंडमान का हैवलॉक द्वीप

PC- Ankur P

अंडमान स्थित हैवलॉक द्वीप एक बेहद ही खूबसूरत आइलैंड है। जिसका नाम भारत में आए एक ब्रिटिश अधिकारी 'सर हेनरी हैवलॉक' के नाम पर पड़ा। यह द्वीप अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। जहां थोड़ा फुर्सत का समय बिताने के लिए देश-विदेश से रोजाना कई सैलानी आते हैं। आप यहां के उगते व ढलते सूरज का नजारा देख सकते हैं। तस्वीर में देखिए यहां का आकर्षक नजारा।

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी

PC- Thejas Panarkandy

कन्याकुमारी, भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जो अपने सागर तटों के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटन के लिहाज कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। सागर की लहरों के बीच यहां का सूर्योदय व सूर्यास्त देखने लायक होता है। जिसका आनंद उठाने के लिए रोजाना सैलानियों का जमावड़ा लगता है। तस्वीर में देखिए यहां का अद्भुत नजारा ।

वर्कला बीच, केरल

वर्कला बीच, केरल

PC- Mike Prince

वर्कला, केरल राज्य का एक खूबसूरत तटीय शहर है। जहां के समुद्री नजारों का लुत्फ उठाने के लिए देश-दुनिया से सैलानी आते हैं। यहां आकर पर्यटक कई तरह के वाटर एडवेंचर का आनंद भी लेते हैं। आप यहां लोगों को सुबह और शाम के वक्त सैरसपाटा करते देख सकते हैं। यहां सूर्योदय और ढलते सूरज का नजारा देखने लायक होता है। तस्वीर में देखिए सुरज की लालिमा से कैसे चमकते सागर को।

राजस्थान का माउंड आबू

राजस्थान का माउंड आबू

PC- David Lowry

अरावली पर्वतीय श्रंखला का सर्वोच्च शिखर माउंड आबू ,राजस्थान का एकमात्र पहाड़ी नगर है। साथ ही यह स्थान जैन धर्म के लोगों का प्रमुख तीर्थस्थान भी है। सुबह और शाम के वक्त सैलानियों को यहां के दृश्यों का आनंद लेते देखा जा सकता है। आप यहां से आसपास फैले खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का सनसेट और सनराइज बहुत प्रसिद्ध है। तस्वीर में देखिए यहां का खूबसूरत नजारा ।

उमियाम झील, मेघालय

उमियाम झील, मेघालय

PC- vinay ks

उमियाम झील मेघालय राज्य की एक खूबसूरत झील है। जो शिलांग से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यह झील यहां के 'उमियाम हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट' का हिस्सा है। लेकिन यह झील पर्यटन की दृष्टि से बहुत मायने रखती है। उगते सूरज की हल्की रोशनी में यह झील बहुत ही आकर्षक नजर आती है। आप इस झील के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। तस्वीर में देखिए झील का खूबसूरत नजारा।

हुसैन सागर हैदराबाद

हुसैन सागर हैदराबाद

PC- Prasanth Kumar Dasari

हुसैन सागर, हैदराबाद शहर स्थित एक प्राचीन कृत्रिम झील है जिसे निजामों के वक्त बनाया गया था। इस झील को बनाने का उद्देश्य शहर के लिए पानी की व्यवस्था करना था। बता दें कि सालों के बाद भी इस झील की खूबसूरती बरकरार है। जिसे देखने के लिए रोजाना कई पर्यटक यहां तक का सफर तय करते हैं। हुसैन सागर झील का सुबह और शाम का नजारा देखने लायक होता है। आप यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं। तस्वीर में देखिए हुसैन सागर झील को ।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X