उत्तर भारत में गर्मियों के साथ शादियों की भी शुरुआत हो चुकी हैं, शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है जो ना सिर्फ दो लोगों या दो परिवारों को मिलाती है बल्कि दो आत्माओं को भी एक करती है।
शादी एक ऐसी गांठ है..जो लाइफ को प्यार, आनंद और रोमांस की ओर ले जाता है। तो क्यों न इसमें एक ट्विस्ट डाले जो जाए एक सुखद हनीमून ट्रीप पर। पर ज्यादातर लोग यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि आखिर जाए कहां।
ज्ञात हो कि नवविवाहितों का अपने लिए हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव हमेशा से ही एक परेशान करने और कंफ्यूज करने वाला पल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज विदेश के अलावा भारत में भी कई ऐसे डेस्टिनेशंस हैं जिनकी सुन्दरता ऐसी है जो आने वाले किसी भी पर्यटक को मंत्र मुग्ध कर सकती है।
वहीँ दूसरी तरफ आज भारत में कई डेस्टिनेशंस ऐसे भी है जिनके बारे में लोगों ने सुना ही नहीं है, या फिर लोग इनसे कम परिचित हैं।
उत्तरभारत के 8 रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन
तो इसी क्रम में हम आज आपको अपने इस लेख के जरिये अवगत कराने वाले हैं भारत के कुछ खास खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में बारे में जहां आप अप्रैल और मई में आप अपने जीवनसाथी के साथ जाकर अपने
हनीमून को यादगार बना पाएंगे।
कश्मीर
श्रीनगर बात अगर हनीमून डेस्टिनेशंस की हो, और कश्मीर की खूबसूरत वादियोँ का जिक्र ना हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। कश्मीर जिसे धरती के स्वर्ग के नाम से जाना जाता है। तभी तो कोई भी जोड़ा हो उसकी पहली पसंद श्रीनगर ही होती है जहाँ वह अपनी ज़िन्दगी का एक खूबसूरत फलसफा शुरू करना चाहते हैं। तो चलिए हनीमून को यादगार बनाने के लिए श्रीनगर की दिलकश वादियों में। जहाँ आप बेहद आकर्षक नज़ारों को देखने के साथ साथ शिकारे का आंनद भी
उठा सकते हैं।
अप्रैल में कश्मीर में हनीमून क्यों?
-इस दौरान आप यहां ट्यूलिप गार्डन का लुत्फ उठा सकते हैं...जोकि खास पर्यटकों के लिए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक के लिए खोल दिया गया है।
-इसके अलावा आप यहां मुगल गार्डन सहित शिकारे आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
-शॉपिंग जी हां अप कश्मीर में शॉपिंग ना करे ये तो मुमकिन नहीं खासकर पश्मीना शाल आदि।PC: wikimedia.org
मनाली
मनाली भारत के सबसे दिलकश डेस्टिनेशंस में शुमार और हनीमून के लिए परफेक्ट, मनाली को हमेशा ही एक रोमेंटिक स्थल का दर्जा दिया गया है। यहाँ की खुशनुमा वादियां आपके हनीमून में चार चाँद लगा देंगी। यहाँ आप बर्फ से ढकी चोटियां, कल कल बहती व्यास नदी, ऊँचे ऊँचे वृक्ष, ठंडी हवाएँ, प्राकृतिक दिलकश नज़ारे आदि का जी भर के लुफ्त उठा सकते हैं।PC: wikimedia.org
अप्रैल में मनाली में हनीमून क्यों
-छुट्टियाँ शुरू होने वाली है इसलिए मनाली में पर्यटकों का जमवाड़ा हो जाता है लेकिन अप्रैल एक ऐसा वक्त होता है, जब इस जगह भीड़ कम होती है और आप अपने स्पेशल वन के साथ ढंग से टाइम स्पेंड कर पाते हैं।
-अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन है तो मानली आप के लिए परफेक्ट जगह है..आप यहां अपने पार्टनर के साथ कई सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा उठा सकते हैं।PC: wikimedia.org
नैनीताल
नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। आपको बताते चलें कि कुमाऊँ क्षेत्र में नैनीताल जिले का विशेष महत्व है। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्थान झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। इस स्थान की सुंदरता ऐसी है जो आने वाले किसी भी पर्यटक और हनीमून पर आये कपल को वो अनुभव देती है जो शायद ही सम्पूर्ण भारत में उन्हें कहीं मिले।PC: flickr.com
अप्रैल में नैनीताल में हनीमून क्यों
-अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन है तो मानली आप के लिए परफेक्ट जगह है..आप यहां अपने पार्टनर के साथ कई सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा उठा सकते हैं।
-भीड़भाड़ कम होने के कारण आप नैनी झील में आप अपने स्पेशल वन के साथ बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।PC: flickr.com
शिलोंग
अप्रैल में शिलोंग घूमने का मजा ही अलग है..इस दौरान आप शिलोंग की हरी भरी वादियों को काफी करीब से देख पाएंगे।इस स्थान की सुंदरता ऐसी है जो आने वाले किसी भी पर्यटक और हनीमून पर आये कपल को वो अनुभव देती है।इस दौरान यहां का तापमान महज 18 से 21 डिग्री के बीच रहता है।PC: wikimedia.org
क्यों अप्रैल में शिलोंग
कारण साफ़ है क्योंकि इस दौरान यहां का तापमान काफी कम रहता है..जिससे आप अपनी छुट्टियों को भरपूर मजा उठा सकते हैं।
PC: wikimedia.org
ऊटी
तमिलनाडू में स्थित ऊटी अप्रैल महीने में हनीमून मनाने के लिए एकदम परफेक्ट आप्शन है। यहां आप खूबसूरत पहाड़ों के साथ खूबसूरत चाय के बागानों को भी देख सकेंगे। अगर आप धार्मिक प्रवत्ति के हैं तो आप मरियम्मा मंदिर भी जा सकते हैं।PC: flickr.com
अप्रैल में ऊटी में हनीमून क्यों?
-जब पूरा भारत गर्मी से जूझ रहा होता है उस दौरान ऊटी का सुहावना मौसम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।
-साथ ही आप अप्रैल में ट्रैकिंग का भरपूर लुत्फ भी उठा सकते हैं।PC: flickr.com
मदिकेरी
मदिकेरी कूर्ग के पश्चमी घाट के पास छोटा सा हिलस्टेशन है। यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है..जहां आप घर की बनी हुई चॉकलेट का मजा ले सकते हैं।PC: wikimedia.org
अप्रैल में मदिकेरी में हनीमून क्यों?
मदिकेरी एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना होता है आप अपनी छुट्टियों को भरपूर मजा उठा सकते हैं।
PC: flickr.com