Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नागेरकोइल भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर जरूर करें

नागेरकोइल भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर जरूर करें

नागेरकोइल तमिलनाडु का एक प्रसिद्ध शहर है, जो पर्यटन के लिहाज से काफी खास माना जाता है।

पश्चिमी घाट की खूबसूरती से घिरा नागेरकोइल, दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है। यह शहर प्राकृतिक आकर्षणों के साथ अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। पहाड़ी घाटियां और चारों तरफ फैली हरियाली इस स्थल को खास बनाने का काम करती हैं। इस शहर का इतिहास कई सौ साल पुराना है, अतीत से जुड़े पन्नों के अनुसार नागेरकोइल मध्यकाल से संबंध रखता है।

प्राचीन काल में यह त्रावणकोर साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। पर्यटन के लिहाज से यह स्थल काफी ज्यादा महत्व रखता है। यहां देखने और घूमने-फिरने के लिए बहुत से शानदार स्थल मौजूद हैं, जहां आप यहां की यात्रा के दौरान जा सकते हैं। इस लेख में हमारे साथ जानिए अपने विभिन्न पर्यनट स्थलों के साथ यह प्राचीन शहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

नागराज मंदिर

नागराज मंदिर

PC-Ssriram mt

नागेरकोइल भ्रमण की शुरुआत आप यहां के प्रसिद्ध नागराज मंदिर के दर्शन से कर सकते हैं। यह एक प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है जो भगवान वासुकी को समर्पति है। भगवान वासुकी नागों के राजा कहलाते हैं, जिनका हिन्दू धर्म में एक विशेष स्थान है। यहां साल भर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। हर साल यहां हजारों की तादाद में भक्तों का आगमन होता है। पौराणिक किवदंती के अनुसार रामायण काल में यह स्थल सांपों और उनके राजा का निवास स्थान हुआ करता था। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

सेंट जेवियर चर्च

सेंट जेवियर चर्च

PC-MGA73bot2

नागराज मंदिर के दर्शन के बाद आप यहां की ऐतिहासिक सेंट जेवियर चर्च को देख सकते हैं। यह चर्च राज्य की सबसे पुरानी चर्च में गिनी जाती है। जानकारी के अनुसार इस चर्च का निर्माण 16 वीं शताब्दी के आसपास हुआ था। यह चर्च धार्मिकता के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखती है। नागेरकोइल भ्रमण पर निकले पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। चर्च की वास्तुकला देखने लायक है, जो आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करने का काम करती है। चर्च की दीवारों की पर की गई कारीगरी देखने लायक है। इतिहास और कला-वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह संचरना काफी ज्यादा मायने रखती है।

सनसेट प्वाइंट

सनसेट प्वाइंट

चूंकि यह स्थल पश्चिमी घाट से घिरा हुआ है, इसलिए कई खूबसूरत पहाड़ियों को यहां से देखा जा सकता है। आप नागेरकोइल के सनसेट प्वाइंट का भ्रमण कर सकते हैं। जहां से आप सूर्यास्त के मनमोहक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। सूरज की ढलती रोशनी में यहां की पहाड़ियों को देखना अपने आप मे ही एक शानदार अनुभव है। पर्यटकों को यहां के सनसेट प्वाइंट का भ्रमण करना बेहद पसंद है।

संगुथुरई बीच

संगुथुरई बीच

अरब सागर की मौजूदगी नागेरकोइल को खास बनाने का काम करती है। उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के संगुथुरई बीच की सैर का प्लान बना सकते हैं। एक आरामदायक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं। सुबह और शाम का वक्त यहां भ्रमण करने का आदर्श समय है। एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप इस स्थल का चयन कर सकते हैं। सागर की लहरों के साथ तट की रेत को देखना काफी आनंद का अनुभव कराता है। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। नागेरकोइल सच में एक खास स्थल है, वीकेंड पर यहां का प्लान बनाया जा सकता है।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- PlaneMad

नागेरकोइल तमिलनाडु का एक प्रसिद्ध शहर है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप नागेरकोइल टाउन रेलवे स्टेशन/ नागेरकोइल जंक्शन का सहार ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के जरिए भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से नागेरकोइल राज्य के छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X