भारत की खूबसूरती की बात की जाए तो यह विचित्र बात होगी क्यूंकि भारत हर तरह से हर दृष्टि से अद्भुत है, बेमिसाल है। चाहे घने जंगलों की बात हो या फिर ऐतिहासिक धरोहरों की, यहाँ हरियाली और ग्लेशियरों की भी कोई कमी नहीं है। बर्फीली चोटियां, नदियों का तेज़ बहाव, झरनों का शोर और उसपर चिड़ियों की चहचहाहक, यह सबकुछ एक स्वप्न की भाँती व्यतीत होता है। पर दोस्तों यह सब सच ही तो है, भारत है ही विशाल।तो दोस्तों क्यों न इस बार कुछ नया किया जाए, यूँ तो आपने कार, बाईक, साईकिल, बस, ट्रेन, हवाई आदि की सवारी का आंनद लिया होगा। परन्तु इस बार लुफ्त उठाइये केबल कार (उड़नखटोला) की सवारी का। जी हाँ मैं आपको 5 केबल कार प्लेसेस के बारे में बता रही हूँ जहाँ आप इस सवारी को जी भर कर एन्जॉय कर सकते हैं। जानिये वो पांच खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में।पढ़ें: महाराष्ट्र के एडवेंचर प्लेसेस पहाड़ियों की रानी मसूरी उत्तराखंड की शान में से एक है, जो अपनी सुंदरता के लिए विश्व विख्यात है। यहाँ केबल कार की सवारी का अपना अलग ही मज़ा है। गन हिल से माल रोड तक यह उड़नखटोला उड़ता है। जिस पर बैठकर नीचे का दृश्य बेहद लुभावना दिखाई देता है। इस उड़नखटोले की अपनी रोमांचक सवारी है। इसके जैसे आनंद शायद ही आप कहीं उठा पाओ।Photo Courtesy: Smileverse बर्फीली हसीन वादियों से घिरा दार्जिलिंग बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल है। जो अपने अद्भुत दृश्यों से पर्यटकों को सम्मोहित करता रहा है। यहाँ आप केबल कार का जी भर कर लुफ्त उठा सकते हैं। ऊपर से बैठके नीचे की दुनिया अति सुन्दर दिखाई देती है। जिसपर बैठकर सवारी करना आनंदमय होता है।Photo Courtesy: Andrew Rocks~commonswiki यूँ तो मनाली में बहुत से एडवेंचर का लुफ्त उठा सकते हैं जैसे- पर्वतारोहण, माउंटेन बाइकिंग, नदी राफ्टिंग, ट्रैकिंग, जॉरविंग और पैराग्लाइडिंग आदि। मनाली की इस आकर्षक घाटी में केबल कार की सवारी का भी जी भर के आंनद ले सकते हैं। इस उड़नखटोले में आप खुद को बादलों से टकराता हुआ पाएंगे।Photo Courtesy: Joginder Pathak अगर आप श्रीशैलम में सैर के लिए आये हैं तो यहाँ की केबल कार की सवारी अवश्य करें। क्यूंकि इसकी सवारी इसे पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय बनाती है। यहाँ प्राकृतिक दृश्यों का आप जी भर कर लुफ्त उठा सकते हैं। यह स्थल आस्थाओं से भी सराबोर है। यह कुर्नूल जिले के नल्लामल्ला जंगलों के मध्य श्री सैलम पहाडी पर स्थित है। श्री शैलम का सन्दर्भ प्राचीन हिन्दू पुराणों और ग्रंथ महाभारत में भी आता है।Photo Courtesy: itsmaheshdesu जबलपुर मध्यप्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है जो नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहाँ के मुख्य आकर्षणों में से एक है धुआंधार जलप्रपात। जो न सिर्फ जबलपुर का बल्कि मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यहाँ आप नौका विहार और केबल कार का जी भर के लुफ्त उठा सकते हैं।Photo Courtesy: karneek vyas