Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोंकणी महाबलेश्वर की आत्मा से मिलन!

कोंकणी महाबलेश्वर की आत्मा से मिलन!

कोंकणी महाबलेश्वर, दापोली की सुरम्य यात्रा!

दिवाली की छुट्टियों के बाद फिर से काम की उथल-पुथल से आप ज़रूर ही तंग आ चुके होंगे। वही रोज़ की हलचल भरी ज़िन्दगी में सोच रहे होंगे कि काश दिवाली की छुट्टियां और लंबी होती! कोई बात नहीं अभी वीकेंड तो आने ही वाला है। अगर आप भीड़-भाड़ वाली इस दुनिया से बाहर निकलना चाहते हैं तो निकल पड़िए महाराष्ट्र के दापोली की ओर। खूबसूरत समुद्री किनारा और हर दिशाओं में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले आकर्षण दापोली को एक खूबसूरत अनुभव देने के लिए आदर्श जगह बनाते हैं।

[महाराष्ट्र के 11 सबसे खूबसूरत बीच!][महाराष्ट्र के 11 सबसे खूबसूरत बीच!]

यहाँ आपको प्रमाणिक कोंकण सुख का अनुभव होगा, जो शांत पर एक अलग उत्साह का अनुभव आपको कराते हैं। किसी ज़माने में दापोली का यह अनोखा और खूबसूरत शहर ब्रिटिश सैनिकों के लिए सैन्य शिविर हुआ करता था। आज यहाँ का अलग व खास मौसम और बाकि पर्यटक स्थलों से निकट होने की वजह से इसे महाराष्ट्र का अनोखा और खूबसूरत स्थल बनाता है।

[महाराष्ट्र का सिंधुदुर्ग किला: समुद्र में तैरता ऐतिहासिक आकर्षण!][महाराष्ट्र का सिंधुदुर्ग किला: समुद्र में तैरता ऐतिहासिक आकर्षण!]

वास्तव में यह कहना गलत नहीं होगा कि दापोली रत्नागिरी जिले के अन्य जगहों में एक बेशकीमती ख़ज़ाने की तरह है। सबसे खास और अच्छी बात इस जगह की यह है कि तटीय क्षेत्र के किनारे पर होने के बावजूद इस जगह का मौसम पूरे साल ठंडा और सुहावना बना रहता है। इसलिए दापोली को यहाँ प्यार से 'कोंकण का महाबलेश्वर' या 'छोटा महाबलेश्वर' भी कहा जाता है।

[महाराष्ट्र के 21 खूबसूरत व आकर्षक हिल स्टेशन्स!][महाराष्ट्र के 21 खूबसूरत व आकर्षक हिल स्टेशन्स!]

तो चलिए चलते हैं इस छोटे महाबलेश्वर के सुहावने सफ़र में वहां के कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ!

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली के आसपास और दापोली के अंदर ही देखने को बहुत सारी जगह हैं जिनकी खूबसूरती को आप पूरी तरह सराह सकते हैं।

Image Courtesy:Captured_By_Anoop

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

यहाँ के समुद्री किनारे(बीच) दापोली के सबसे पहले और सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल हैं निहारने के लिए। यहाँ आपको 50 किलोमीटर दूर तक फैले हुए समुद्री तट में केलशी, डाभोल और बुरुंडी जैसे खूबसूरत बीच देखने को मिलेंगे।

Image Courtesy:gentlesound

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

यहाँ के खूबसूरत बीच करदे बीच, केलशी बीच, मुरुंद बीच, लाडघर बीच, कोलथारे बीच और तमस तीर्थ बीच दापोली में और उसके आसपास स्थित प्रमुख बीचों में से एक हैं।

Image Courtesy:Ankur P

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

यहाँ का ऐतिहासिक समुद्री सुवर्णदुर्ग किला हरनाइ तट के पास ही स्थित छोटे से द्वीप में स्थापित है। यह उन किलों में से एक है जिनका निर्माण शिवाजी के शासनकाल में हुआ था।

Image Courtesy:AshLin

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

सुवर्णदुर्ग किला दापोली से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और नज़दीक ही बसा एक दिलचस्प क्षेत्र और इतिहास है।

Image Courtesy:Munz007

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

कनकदुर्ग किला, सुवर्णदुर्ग किले के पास ही स्थित एक और ऐतिहासिक और दिलचस्प किला है। आप आराम से दापोली की अपनी यात्रा में इन इतिहास की सैर भी कर पाएंगे।

Image Courtesy:Saketbundele

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली से कुछ 25 किलोमीटर की दूरी पर ही बसा है, आंजर्ले तटीय गाँव। आंजर्ले मुख्य तौर पर कद्यावरचा गणपति मंदिर के लिए प्रसिद्द है जो आंजर्ले खाड़ी के किनारे पर स्थित है।

Image Courtesy:Dey.sandip

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

महाराष्ट्र का मुरुंद जो अपने मुरुंद-जंजीरा किले के लिए प्रसिद्द है, दापोली से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ के समुद्री तट और किले का निर्माण दृश्य हर बार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Image Courtesy:Gayatri Priyadarshini

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

डाभोल, दापोली से लगभग 28 किलोमीटर दूर बसा एक बंदरगाह नगर है। यह मुख्य तौर पर डाभोल एल एन जी पावर प्लांट के लिए प्रसिद्द है।

Image Courtesy:Saishg

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

डाभोल जेटी, चंडिका देवी मंदिर और शाही मस्जिद डाभोल के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक हैं।

Image Courtesy:Nomaanmetkar

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है 300 बौद्ध गुफाओं का समूह, पन्हालकाजी गुफा।

Image Courtesy:Parag Purandare

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

उन्हावरे, दापोली के नज़दीक ही बसा एक अद्वितीय आकर्षण है। ऐसा कहा जाता है कि उन्हावरे के गर्म पानी के जल प्रपात में औषधीय गुण मौजूद हैं। प्रकृति की गोद में बसा यह अद्वितीय स्थल दापोली से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Parag Purandare

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

दापोली में और उसके आसपास बसे पर्यटक स्थल

ये सारे वे पर्यटक स्थल हैं जो दापोली तालुका के आसपास ही बसे आपको एक अलग और सुरम्य अनुभव का एहसास कराएँगे।

Image Courtesy:Elroy Serrao

दापोली की यात्रा करने का सबसे सही समय

दापोली की यात्रा करने का सबसे सही समय

दापोली की यात्रा आप साल में कभी भी कर सकते हैं पर सितम्बर से जनवरी के महीने यहाँ की यात्रा के लिए सबसे बेहतरीन महीने होंगे।

Image Courtesy:Elroy Serrao

दापोली पहुँचें कैसे?

दापोली पहुँचें कैसे?

दापोली मुम्बई से लगभग 228 किलोमीटर की दूरी पर और पुणे से लगभग 185 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहाँ तक एन एच 66 या मुम्बई हाईवे और पुणे से राज्य हाईवे 70 द्वारा पहुँच सकते हैं। यह सड़क मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मुम्बई और पूणे से कई राज्य बसों की सुविधाएँ यहाँ तक के लिए उपलब्ध हैं।

Image Courtesy:Elroy Serrao

दापोली पहुँचें कैसे?

दापोली पहुँचें कैसे?

यहाँ का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन खेड़ रेलवे स्टेशन है, जो दापोली से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Nilesh.shintre

दापोली पहुँचें कैसे?

दापोली पहुँचें कैसे?

दापोली अछूते बीचों की खूबसूरती, नदियों, ऐतिहासिक रचनाओं और चारों तरफ हरियाली के साथ बसा एक शांत और निर्मल क्षेत्र है। आप अगर यहाँ पर एक बार आ गए तो बार-बार यहीं आने की बात करेंगे, बस यहीं बस जाने का मन करेगा आपका। तो अब भी सोचिये मत निकल पड़िये इस वीकेंड निर्मल खूबसूरती की सैर करने को।

Image Courtesy:Shreyank Gupta

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X