भारत का उत्तर-पूर्वी भाग जो अपनी समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं और अजूबों के लिए प्रसिद्द है, हर बार पर्यटकों को अपनी विशेषताओं से अपनी ओर आकर्षित करता है। सात बहनों के नाम से भी प्रसिद्द यहाँ के सातों राज्यों की अलग-अलग खूबियां हैं जिनकी वजह से ये भारत के इतिहास और संस्कृति में अपनी एक अलग जगह बनाते हैं। आज हम आपको इन्हीं सात बहनों में से एक, मिज़ोरम राज्य की कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताएँगे, जो इस राज्य को एक अलग रूप से देखने का नज़रिया आपको प्रदान करेंगी।
[भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों के कुछ खास जगहों पर लीजिए स्वर्ग से सुंदर प्रकृति के मज़े!]
पहाड़ी इलाके, हरी-भरी घाटियां, घुमावदार नदियां यहाँ की खूबियां हैं। नीले पहाड़ों और रोलिंग हिल्स में बसा है, यह छोटा सा खूबसूरत प्राकृतिक राज्य। किसी ज़माने में केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाने वाला मिज़ोरम राज्य सन् 1986 में भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में शामिल हो गया। अगर आपको प्रकृति के भरपूर मज़े लेने हैं, या आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो, मिज़ोरम की यात्रा तो आपकी एक बार ज़रूर ही बनती है। विदेशी वनस्पतियों का झुरमुट और जीवों के प्रकार, कलकल करते झरने, खास तरीके से की गई धान की खेती इस जगह को प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं बनाते।
[आधुनिकीकरण और भीड़ भाड़ से दूर बसे थेनजोल में क्या जरूर देखें आप]
मिज़ोरम के रंग बिरंगे सांस्कृतिक त्यौहार राज्य को सदाबहार राज्यों में से एक बनाती हैं। विभिन्न जनजातियों द्वारा पूरे साल कोई न कोई त्यौहार यहाँ मनाया जाता है। पारंपरिक परिधानों और लोक नृत्य संगीत के साथ यहाँ का नज़ारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। राज्य की जनसँख्या कई विभिन्न जनजातियों में बंटी हुई है जैसे; लुशाई, पोई, पवाई, राल्ते, पांग, म्हार, कुकी आदि। मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल यहाँ का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है जहाँ स्वदेशी हस्तशिल्प उपलब्ध हैं।
चलिए आज हम आपको इसी सांस्कृतिक प्रदेश की सैर पर ले चलते हैं यहाँ की कुछ सदाबहार तस्वीरों के साथ!
'मिज़ोरम' का अर्थ
'मिज़ोरम' नाम को तीन भागों में बाँट कर, नाम का अर्थ निकाला जाता है "मि" मतलब "लोग", "ज़ो" मतलब "पहाड़" और "रम" मतलब "प्रदेश", जिनको जोड़ कर पूरा अर्थ हुआ 'पहाड़ी लोगों का प्रदेश' या 'पहाड़ी लोगों की भूमि'।
Image Courtesy:Bogman
पारंपरिक शासक
मिज़ोरम के पारंपरिक शासक नाविक हुआ करते थे और भूमि और फसलों के मामले में पूरी तरह निपुण थे। वे कृषि विशेषज्ञ हुआ करते थे।
Image Courtesy:Bogman
मिज़ोस
मिज़ोरम की जनसंख्या का विशाल हिस्सा कुछ खास जनजातियों का समूह है, जिन्हें सामूहिक रूप से मिज़ोस कहा जाता है।
Image Courtesy:Ezralalsim10
राज्य की सीमा
मिज़ोरम की सीमा भारत के तीन राज्यों और दो देशों से मिलती हैं। मिज़ोरम, पूर्वी और दक्षिण सीमा में म्यांमार और पश्चिमी सीमा में बांग्लादेश से जुड़ती है। वहीं पश्चिमोत्तर सीमा में भारत के त्रिपुरा राज्य, उत्तर में असम राज्य और पूर्वोत्तर में मणिपुर से जुड़ी हुई है।
Image Courtesy:Dheeraj Dwivedi
राज्य की राजधानी
मिज़ोरम राज्य की राजधानी, आइज़ोल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और उच्च गुणवत्ता वाले ताज़े फलों के लिए प्रसिद्द है। यह राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल है।
Image Courtesy:RoguesLovesMX518
यहाँ की सड़कें
यहाँ की सड़क व्यवस्था काफी विकसित है। मिज़ोरम अच्छी सड़क नेटवर्क के माध्यम से सिलचर(असम) और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
Image Courtesy:Coolcolney
मुख्य धर्म
यहाँ के लोग मुख्य तौर पर ईसाई धर्म का अनुसरण करते हैं।
Image Courtesy:rajkumar1220
लोक संगीत
यहाँ के निवासी अपना मनोरंजन करने और मन को सुकून पहुँचाने के लिए लोक संगीत का प्रयोग करते हैं। इन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपनी एक अनूठी संस्कृति को बढ़ावा दिया है।
Image Courtesy:Ezralalsim10
झूम खेती
मिज़ोरम राज्य मुख्य तौर पर एक खास तौर की खेती के तरीके के लिए जाना जाता है, जिसे झूम खेती कहते हैं। यहाँ के लोगों की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी खेती के आसपास ही घूमती है।
Image Courtesy:Lpachuau
पर्व-त्यौहार
मिज़ोरम का प्रमुख त्यौहार है चापचार कुट, जिसे वसंत महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। इसे झूम खेती के मेहनत भरे कठिन कार्य ख़त्म होने के बाद मनाया जाता है। इसे हर साल, मार्च के महीने में धूमधाम से मनाया जाता है।
Image Courtesy:Anup Rou
जंगल
मिज़ोरम का लगभग 33% भाग घने अँधेरे जंगलों से भरा पड़ा है।
Image Courtesy:Coolcolney
यहाँ की जलवायु
मिज़ोरम की जलवायु हमेशा ही आरामदायक और सुखद होती है। गर्मियों के दिनों में यहाँ का तापमान 20 डिग्री या 30 डिग्री से ज़्यादा नहीं होता और ठण्ड के मौसम में 7 से 21 डिग्री सेलसियस के बीच ही होता है।
Image Courtesy:Joe Fanai
यहाँ की वर्षा ऋतू
जैसा कि यह राज्य घने जंगलों से भरा पूरा राज्य है इसलिए वर्षा ऋतू में बारिश यहाँ जम कर होती है। मार्च से सितम्बर के महीने में यहाँ लगातार बारिश होती रहती है। इसलिए आप इन महीनों में यहाँ की यात्रा ना ही करें तो बेहतर होगा।
Image Courtesy:Yathin S Krishnappa
सबसे लंबी नदी
मिज़ोरम की सबसे लंबी नदी छिमतुईपुई है, जिसे कलादान नाम से भी जाना जाता है।
Image Courtesy:Dan Markeye
पलक झील
मिज़ोरम की सबसे बड़ी झील है पलक झील, जो दक्षिणी मिज़ोरम के सैहा जिले में स्थित है।
Image Courtesy:Didini Tochhawng
यहाँ की भाषा
मिज़ोरम की मुख्य लोक भाषा मिज़ो है पर यहाँ के लोग अंग्रेजी भाषा का भी प्रयोग अपनी बोलचाल में खूब करते हैं।
Image Courtesy:rajkumar1220
साक्षरता
मिज़ोरम साक्षरता दर के हिसाब से भारत का दूसरा सबसे साक्षर राज्य है, पहला केरल है। यहाँ की साक्षरता दर कम से कम 91% है।
Image Courtesy:rajkumar1220
बांस का उत्पादन
मिज़ोरम भारत में बाँस का उत्पादन करने वाला सबसे प्रमुख उत्पादकों से एक है। यहाँ लगभग 27 तरह की बाँस की प्रजातियां पायी जाती हैं।
Image Courtesy:Talash.shahnewaz
यहाँ की आबादी
मिज़ोरम भारत का दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है।
Image Courtesy:rajkumar1220
लोक नृत्य
राज्य में हर अलग-अलग जाति के अलग-अलग खास लोक नृत्य प्रसिद्द हैं, जिनमें से चेरौ, खुल्ल्म,छैहलम और चै प्रमुख लोक नृत्य हैं।
Image Courtesy:rajkumar1220