Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ से निकल इन खूबसूरत जगहों की सैर का बनाएं प्लान

लखनऊ से निकल इन खूबसूरत जगहों की सैर का बनाएं प्लान

लखनऊ से नजदीकी गंतव्य जहां आप रोमांचक गतिविधियों के साथ थोड़ा आध्यात्मिक अनुभव का आनंद उठा सकते हैं। Nearby destinations from Lucknow where you can enjoy a little spiritual experience with adventure

नवाबों का शहर लखनऊ अपनी तहजीब और बहुआयामी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह शहर कभी प्राचीन कौशल राज्य का अहम हिस्सा हुआ करता था। धार्मिक किवदंतियों के अनुसार भगवान राम ने यह क्षेत्र अपने भाई लक्ष्मण को समर्पित किया था। जिसे बाद में लखनपुर या लक्ष्मणपुर के नाम से जाना गया।

आज लखनऊ उत्तर भारत के सबसे विकसित शहरों में शामिल है, जहां की ऐतिहासिक विरासतों को देखने और नवाबी कल्चर में शरीक होने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं। यह था लखनऊ का संक्षिप्त विवरण, आगे हमारे साथ जानिए लखनऊ से नजदीकी गंतव्यों के बारे में जहां आप रोमांचक गतिविधियों के साथ थोड़ा आध्यात्मिक अनुभव का आनंद उठा सकते हैं।

लखनऊ से अयोध्या

लखनऊ से अयोध्या

PC - Ramnath Bhat

लखनऊ से लगभग 135 किमी की दूरी पर स्थित अयोध्या आपके लिए एक खास गंतव्य बन सकता है। जहां आप रोड ट्रिप का मजा लेते हुए आराम से पहुंच सकते हैं। यह शहर अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। जहां आप ब्रिटिश के जमाने की इमारतों, खूबसूरत गार्डन्स व प्राचीन स्थलों की सैर का आनंद उठा सकते हैं। इस खूबसूरत शहर को देखने के लिए देश-दुनिया से हजारों पर्यटक यहां की सफर तय करते हैं।

बता दें कि यह शहर राम जन्मभूमि के नाम से विख्यात है, जिससे हिन्दुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। आप यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन का आनंद उठा सकते हैं। जिनमें रामकोट, हनुमान गढ़ी, राघवजी का मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, कनक मंदिर, जैन मंदिर, श्री लक्ष्मण किला आदि शामिल हैं। आप यहां सड़क व रेल दोनों मार्ग से आ सकते हैं।

लखनऊ से खजुराहो

लखनऊ से खजुराहो

PC- Siebrand

लखनऊ से लगभग 310 किमी की दूरी पर स्थित खजुराहो (मध्य प्रदेश) आपके खास गंतव्यों में शामिल हो सकता है। अगर आप थोड़ा रोमांचक अनुभव की तलाश में है, तो यहां आ सकते हैं। जहां से आप अन्य स्थलों की सैर का आनंद भी उठा सकते हैं। खजुराहो के मंदिर अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं। जहां की कामुक मूर्तियों को देखने के लिए देश-दुनिया से सैलानी आते हैं।
यहां बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू व जैन मंदिर मौजूद हैं। जिनमें से आप वामन मंदिर, जावरी मंदिर, जैन मंदिर व दुल्हादेव मंदिर आदि देख सकते हैं। इसके अलावा आप निकटवर्ती दर्शनीय स्थल जैसे कालिंजर, अजयगढ़ और कान्हा नेशनल पार्क की सैर का आनंद उठा सकते हैं।

लखनऊ से काशी

लखनऊ से काशी

PC- Arian Zwegers

लखनऊ से लगभग 309 किमी दूर स्थित धार्मिक नगरी काशी अपने गंगा घाटों व मंदिरों के प्रसिद्ध है। जहां रोज़ाना हजारों पर्यटक कुछ अलग अनुभव की तलाश में यहां तक का सफर तय करते हैं। अगर आप चाहें तो लखनऊ से काशी तक का प्लान बना सकते हैं। एक लंबी रोड ट्रिप के लिए यहां तक का सफर एक अच्छा विकल्प है। आप काशी के प्रसिद्ध घाटों के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
यहां 'अस्सी घाट' की शाम की आरती पूरी दुनिया भर में मशहूर है, आप चाहें तो इस भव्य आरती का हिस्सा बन सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं। अगर आप यहां आते हैं तो यहां का 'बनारसी पान' जरूर ट्राइ करें।

लखनऊ से हरिद्वार

लखनऊ से हरिद्वार

PC- Claudio

अगर आप थोड़ा लंबी यात्रा का प्लान बनाना चाहते हें तो उत्तराखंड स्थित हरिद्वार आ सकते हैं। यह खूबसूरत शहर अपनी धार्मिक गतिविधियों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। जहां आप थोड़ा आध्यात्मिक अनुभव ले सकते हैं। यहां के गंगा घाट शुरू से ही सैलानियों के मध्य काफी लोकप्रिय रहे हैं। आप यहां के धार्मिक मंदिरों व आश्रमों के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां दूर-दूर से लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं।
अगर आप थोड़ा एडवेंचर का शौक रखते हैं तो यहां से 20 किमी की दूरी पर स्थित ऋषिकेश की सैर का आनंद ले सकते हैं। आप यहां रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग व ट्रेकिंग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं।

लखनऊ से आगरा

लखनऊ से आगरा

PC - Dennis Jarvis

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप लखनऊ से लगभग 136 किमी की दूरी पर स्थित आगरा की सैर का आनंद उठा सकते हैं। जहां आपको खूबसूरत ऐतिहासिक स्थलों व स्मारकों को देखने का मौका मिलेगा। जिनमें ताजमहल प्रमुख है। जिसे देखने के लिए विश्व के हर कोने से सैलानी यहां तक पहुंचते हैं। यह शहर उत्तर प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों में शामिल है।
आप यहां आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, एतमादुद्दौला का मकबरा, जामा मस्जिद, मेहताब बाग, स्वामी बाग, पालीवाल पार्क, मरियम मकबरा, अकबर का मकबरा आदि दर्शनीय स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X