Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र : भीड़भाड़ से दूर आराम फरमाने के लिए जरूर आएं गणपतिपुले बीच

महाराष्ट्र : भीड़भाड़ से दूर आराम फरमाने के लिए जरूर आएं गणपतिपुले बीच

महाराष्ट्र का खूबसूरत गणपतिपुले बीच । Ganpatipule Beach Travel guide, activities and how to reach

इस समय देशभर में गणपति त्योहार की धूम मची हुई है। सितंबर से लेकर मार्च के बीच का वक्त फेस्टिवल से भरा रहता है, और ऐसे में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान तो बनता है। अगर आप दक्षिण भारत के तमाम समुद्री तटों का भ्रमण कर चुके हैं, तो इस फेस्टिवल सीजन महाराष्ट्र के खास समुद्री तट गणपतिपुले की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य की सीमाओं के अंतर्गत एक खूबसूरत बीच है, जहां पर्यटक और श्रद्धालु दोनों का आगमन होता है। यहां का साफ नीला पानी आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। इस लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से यह समुद्र तट आपको किसी प्रकार आनंदित कर सकता है।

एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

मुंबई से 342 और पुणे से 324 कि.मी की दूरी पर स्थित गणपतिपुले, कोंकण तट पर स्थित एक महाराष्ट्र का एक छोटा सा नगर है, जो अपनी समुद्री आबोहवा और धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। रोजाना यहां भारी संख्या में दूर-दराज से पर्यटकों का आगमन होता है। बह छोटा तटीय नगर राज्य के रत्नागिरि जिले के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोककथाओं के अनुसार, भगवान गणेश किसी स्थानीय महिला द्वारा की गई टिप्पणी के कारण अपने मुल स्थान गुले से पुले आ गए थे। इस प्रकार इस नगर का नाम गणपतिपुले पड़ा।

एक शानदार समुद्री तट

एक शानदार समुद्री तट

गणपतिपुले मुख्यत: अपने समुद्री तट के लिए जाना जाता है, देशभर से पर्यटक महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान यहां आना जरूर पसंद करते हैं। शहरी भीड़भाड़ से दूर यह तट आराम फरमाने के लिए एक आदर्श स्थल है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यहां का प्राकृतिक सुंदरता आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। यहां का साफ नीला पानी दूर से पर्यटकों को रोमांचित करने का काम करता है।

गणपतिपुले प्रकृति प्रेमियों और एकांत स्थल के खोजियों के लिए एक शानदार जगह है। इसके अलावा कामकाजी व्यक्ति वीकेंड पर अपनी थकान उतारने के लिए यहां आ सकते हैं। आगे जानिए यहां कौन-कौन सी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है।

रोमांचक गतिविधियों का आनंद

रोमांचक गतिविधियों का आनंद

गणपतिपुले कोई आम बीच नहीं है, बल्कि कई सारी एडवेंचर गतिविधियां इस तट को एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाने काम करती हैं। आप यहां ढेर सारे एडवेंचर का हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें रो बोर्टस, एयरों बोट्स, मोटर बोट्स, पैडल बोट्स के साथ कई सारे वाटर एक्टिविटी शामिल हैं। गणपतिपुले पैराग्लाइडिंग के लिए भी जाना जाता है। दूर-दूर से ट्रैवलर पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव लेने के लिए यहां पहुंचते हैं।

अगर आप चाहें तो समुद्री तट पर एक चहलकदमी का सुकून भर आनंद भी ले सकते हैं। आप यहां कोंकणी खान-पान का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहां आसपास कई शानदार होटल और रेस्तरां बने हुए हैं, जहां आप स्वादिष्ट जायकेदार व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

गणपति मंदिर

गणपति मंदिर

PC- Kprateek88

गणपतिपुले पर्यटकों के साथ-साथ हर भारी संख्या में श्रद्धालुओं को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। तट के पास ही गणपति बप्पा का एक प्राचीन मंदिर मौजूद है, माना जाता है कि यह मंदिर 400 साल पुराना है। यहां विराजमान गणेश भगवान को पश्चिम का द्वारपालक माना जाता है, जो यहां की रक्षा करते हैं।

यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों का आगमन भी होता है। एक खूबसूरत मंदिर, हरियाली के मध्य बसा है। मंदिर का वास्तुकला काफी ज्यादा प्रभावित करती है। यात्रा को धार्मिकता से जोड़ने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Debjeet20

गणपतिपुले राज्य के रत्नागिरि जिले में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा कोल्हापुर एयरपोर्ट है, रेल मार्ग के लिए आप भोक/रत्नागिरी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से रत्नागिरी राज्य के की छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X