जब कभी भी आपके सामने भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शुमार और सांस्कृतिक रूप से धनी गुजरात का नाम आता होगा तो कुछ चीजें जैसे कई सारे मंदिर, बंजर इलाके, कच्छ का मरुस्थल जैसी चीजें अपने आप ही आपके सामने आ जाती होंगी। भारत के पश्चिम में बसा राज्य गुजरात अपनी स्थलाकृतिक और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है।
सिंधु घाटी सभ्यता के उद्गमस्थल के रूप में विख्यात गुजरात हमेशा भारत के इतिहास में सांस्कृतिक और व्यापार का केंद्र माना जाता रहा है। अब बात यदि गुजरात में पर्यटन के आयामों पर हो तो आपको बताते चलें कि यहां ऐसा बहुत कुछ है जिसके चलते एक पर्यटक इस सुन्दर राज्य की तरफ आकर्षित हुआ है।
तो इसी क्रम में हम आज अपने इस लेख के जरिये आपको दिखाने जा रहे हैं सिंधु घाटी सभ्यता के उद्गमस्थल गुजरात की कुछ बेहद एक्सक्लूसिव तस्वीरें। तो अब देर किस बात की आइये गुजरात को निहारें कुछ चुनिंदा तस्वीरों में।
लोथल
सिंधु घाटी सभ्यता के बचे हुए अवशेषों की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Emmanuel DYAN
सरखेज रोज़ा
गुजरात स्थित एक प्राचीन मस्जिद की मन मोह लेने वाली तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Nagarjun Kandukuru
ब्रह्मा कुंड
स्टेपवेल की वो नक्काशी जो किसी को भी आश्चर्य चकित करने के लिए काफी है।
फोटो कर्टसी - Gujarat Tourism
गाँधी स्मृति
महात्मा गाँधी को समर्पित एक बेहद शांत स्थल।
फोटो कर्टसी - Rolling Okie
पलिताना जैन मंदिर
संगमरमर से बने पलिताना जैन मंदिर हमेशा ही पर्यटकों के कौतुहल का विषय रहे हैं।
फोटो कर्टसी - Bernard Gagnon
शरद बाग़ पैलेस
गुजरात स्थित शरद बाग़ पैलेस के बचे हुए अवशेषों की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Gujarat Tourism
प्राग महल
प्राग महल के हॉल की तरफ ले जाती सीढ़ियाँ ।
फोटो कर्टसी - nevil zaveri
जामी मस्जिद
मस्जिद की दीवारों पर करी गयी वो नक्काशियां जो किसी को भी मोहित कर दें।
फोटो कर्टसी - Shravani
सिकंदर शाह का मकबरा
बादशाह सिकंदर शाह और उसके परिवार को समर्पित मकबरा।
फोटो कर्टसी - Native Planet
केवड़ा मस्जिद
चंपानेर स्थित केवड़ा मस्जिद की एक खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Arian Zwegers
मकई कोठर
वो स्थान जहां सैनिकों का राशन रखा जाता था।
फोटो कर्टसी - Native Planet
शहर की मस्जिद
चंपानेर स्थित शहर की मस्जिद के बचे हुए अवशेष।
फोटो कर्टसी - Sajaldhiman
धोलावीरा
सिंधु घाटी सभ्यता को करीब से समझना हो तो धोलावीरा आइये।
फोटो कर्टसी - Travelling Slacker
द्वारकाधीश मंदिर
द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर जो हर साल लाखों कृष्ण भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
फोटो कर्टसी - Scalebelow
लखौटा महल और अजायबघर
जामनगर स्थित लखौटा महल और अजायबघर की एक आकर्षक तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Rangilo Gujarati
कच्छ का रण
यदि आपको प्रकृति को अपने सबसे अनोखे रूप में देखना है तो कच्छ के रण की अवश्य करें यात्रा।
फोटो कर्टसी - anurag agnihotri
सहस्रलिंग तलाव
पाटन स्थित सहस्रलिंग तलाव के बचे हुए अवशेष।
फोटो कर्टसी - Rashmi.parab
पवागढ़ किला
पावागढ़ किले के मेहराबों की मन मोह लेने वाली तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Suman Wadhwa