Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र के 21 खूबसूरत व आकर्षक हिल स्टेशन्स!

महाराष्ट्र के 21 खूबसूरत व आकर्षक हिल स्टेशन्स!

भारत का प्रसिद्द पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र, आकर्षक और सुन्दर बीचों के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्द है। इन बीचों के अलावा यहाँ कुछ ऐसे हिल्स स्टेशन्स भी हैं, जो प्रकृति की गोद में पूरी तरह समाये हुए हैं। आधुनिक शहर की तेज़ी से बढ़ती चहल-पहल से दूर महाराष्ट्र के ये मनोरम हिल्स स्टेशन्स, सह्याद्रि पर्वतमाला पर बसे हुए हैं। हम पूरे दावे के साथ कह सकते हैं कि, इन हिल्स स्टेशनों की यात्रा कर आपका मन और आपकी आत्मा दोनों ही तृप्त हो जायेंगे।

महाराष्ट्र पूरे भारत का इकलौता ऐसा राज्य है, जहाँ पर्वत की तलहटी समुद्री किनारे पर भी आपको मिल जायेंगे। महाराष्ट्र के इन हिल स्टेशनों तक, आप वीकेंड पर भी आसपास के शहरों, जैसे मुम्बई, पुणे, आदि से आराम से पहुँच सकते हैं।

तो चलिए, देर किस बात की! चलते हैं, महाराष्ट्र के प्रमुख हिल स्टेशनों की सैर पर प्रकृति के सौन्दर्य के भरपूर मज़े लेने।

अम्बोली

अम्बोली

अम्बोली महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में बसा सह्याद्रि पहाड़ों पर बसा हुआ हिल स्टेशन है। यहाँ का अम्बोली घाट पूरे साल कई पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

Image Courtesy:Yashhegde

भंडारदरा

भंडारदरा

भंडारदरा सह्याद्रि पर्वत पर नासिक से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Desktopwallpapers

जव्हार

जव्हार

जव्हार हिल स्टेशन महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित है।

Image Courtesy:Official Website

लोनावला

लोनावला

महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों, मुम्बई व पुणे से कुछ ही किलामीटर की दूरी पर स्थित लोनावला हिल स्टेशन, हाइकर्स व ट्रेकर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह हिल स्टेशन अपने ऐतिहासिक गुफाओं, विचित्र किलों व खूबसूरत झीलों के लिए भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।

Image Courtesy:Arjun Singh Kulkarni

खंडाला

खंडाला

मुम्बई से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर, सह्याद्रि पर्वत पर बसा खंडाला हिल स्टेशन, शांत झीलों, प्राकृतिक घाटियों व खूबसूरत जलप्रपातों के साथ एक मनमोहक जगह है।

Image Courtesy:Alewis2388

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर

महाराष्ट्र के सतारा जिले में सह्याद्रि पर्वत के ह्रदय में बेस इस हिल स्टेशन को हिल स्टेशनों की रानी भी कहते हैं। यह हिल स्टेशन लगभग 1372 मीटर की ऊंचाई पर बसा है।

Image Courtesy:Clive Dadida

माथेरन

माथेरन

माथेरन हिल स्टेशन मुम्बई व पुणे के समीप ही, अलिबाग़ जिले में स्थित है।

Image Courtesy:Omkar A Kamale

मलशेज घाट

मलशेज घाट

मलशेज घाट, पुणे में लगभग 700 मीटर ऊंचाई पर बसा हिल स्टेशन है, जो ट्रेकर्स, हाइकर्स, अड्वेंचरर्स व प्रकृति प्रेमियों का प्रमुख केंद्र है।

Image Courtesy:Aditya Patawari

पंचगनी

पंचगनी

पंचगनी हिल स्टेशन, महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित है। इसके एक किनारे पर आप कृष्णा नदी को बहते हुए देखेंगे, तो दूसरे किनारे पर तटवर्ती मैदान पाएंगे।

Image Courtesy:Akhilesh Dasgupta

पन्हाला

पन्हाला

पन्हाला हिल स्टेशन, कोल्हापुर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हिल स्टेशन में एक प्राचीन पन्हाला किला भी स्थित है, जिसका सम्बन्ध मराठाओं से था।

Image Courtesy:Nilsjadhav

सावंतवाड़ी

सावंतवाड़ी

महाराष्ट्र के सुंधूदुर्ग जिले में सावंतवाड़ी हिल स्टेशन, समुद्र से लगभग 690 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Image Courtesy:Ishan Manjrekar

तोरणमल

तोरणमल

तोरणमल हिल स्टेशन, महाराष्ट्र के नंदरपुर जिले में स्थित अक्राणी तालुका के सतपुड़ा पहाड़ियों पर स्थित है।

Image Courtesy:AbhiRiksh

लवासा

लवासा

लवासा, महाराष्ट्र के पुणे के पास स्थित एक निजी योजित हिल स्टेशन है। यह आज़ादी के बाद से भारत का सबसे नया हिल स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है।

Image Courtesy:Gauravyawalkar.2012

दुरशेत

दुरशेत

दुरशेत हिल स्टेशन, अम्बा नदी के तट पर, सह्याद्रि पर्वत के ऊपर बसा एक छोटा सा गाँव है।

Image Courtesy:Aditya Patawari

इगतपुरी

इगतपुरी

इगतपुरी हिल स्टेशन, महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है। यह सह्याद्रि पर्वत के सबसे ऊँचे शिखरों में से भी एक है।

Image Courtesy:Jsdevgan

राजमाची

राजमाची

राजमाची हिल स्टेशन, लोनावला व खंडाला के नज़दीक ही स्थित है। यह दो ऐतिहासिक किलों का गढ़ है, श्रीवर्द्धन और मनरंजन किले।

Image Courtesy:drcaesarphotography

सूर्यमल

सूर्यमल

सूर्यमल हिल स्टेशन, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित, क्षेत्र का सबसे ऊँचा शिखर है।

डापोली

डापोली

डापोली हिल स्टेशन, मुम्बई से लगभग 215 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऐसे प्रसिद्द पर्यटक स्थलों में से एक है, जो एक यात्री की सारी ज़रूरतों को पूरा करता है।

Image Courtesy:Parag Purandare

रतनवाड़ी

रतनवाड़ी

रतनवाड़ी, कलसुबाई शिखर के भंडारदरा हिल स्टेशन के पास ही स्थित एक गाँव है। यहाँ पर रतनगढ़ का ऐतिहासिक किला भी स्थित है।

Image Courtesy:solarisgirl

चिपलुन

चिपलुन

चिपलुन हिल स्टेशन, वशिष्टि झील के किनारे बसा एक छोटा सा नगर है।

Image Courtesy:Elroy Serrao

विक्रमगढ़

विक्रमगढ़

विक्रमगढ़ हिल स्टेशन, मुम्बई से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ का प्राकृतिक सौन्दर्य, विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों व वनस्पतियों से भरा पड़ा है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X