भारत का मस्तक है कश्मीर तो भारत का छोर है कन्याकुमारी। कन्याकुमारी छोर है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन भारत का एंड पॉइंट क्या है, कहां है और कैसा है? जो शायद ही हम में से किसी को पता हो।
बनना है अगर स्मार्ट ट्रेवलर..तो जरुर आजमायें ये टिप्स
भारत का अंतिम छोर रामेश्वरम् से ठीक 23 किमी की दूरी पर स्थित है,जिसे हम अरिचलमुनाई के नाम से जानते हैं। और यह जगह श्रीलंका का तलाई मन्नार आइलैंड सिर्फ 20 किमी दूर है। यहां आकर आपको एक असीम शांति की अनुभूति और जन्नत सा एहसास होगा।
रूठी हुई गर्लफ्रेंड को ले जायें इन खूबसूरत जगहों पर
अरिचलमुनाई जाने के रास्ते पर बांई तरफ बंगाल की खाड़ी है तो दांयीं तरफ मन्नार की खाड़ी और हिंद महासागर। बता दें, इसी रस्ते श्रीराम लंका की और गये थे। कहा जाता है कि, जब श्रीराम समुद्र से रास्ता मांग रहे थे तो उसने इनकार कर दिया। तब क्रोध में आकर समुद्र को सुखाने के लिए श्रीराम ने बाण चढ़ा लिया था। समुद्र ने अपनी गलती मानी और श्रीराम की सेना को रास्ता दिया। तब से एक तरफ का समुद्र शांत है तो दूसरी का उथल-पुथल वाला। इस रास्ते पर रामसेतु बना है।
अरिचलमुनाई
अरिचलमुनाई भारत का अंतिम छोर है..जोकि बेहद खूबसूरत और शांति वाली जगह है।
अरिचलमुनाई
इस छोर तक जाने के लिए जो रास्ता बना हुआ है वह रामायण काल का है। अरिचलमुनाई के खत्म होते ही विशाल समुद्र चारों तरफ नजर आने लगता है।
अरिचलमुनाई
भारत की अंतिम बस्ती धनुष कोडी है..जोकि अरिचलमुनाई से चार किमी की दूरी पर है।
अरिचलमुनाई
रामेश्वरम् से अरिचलमुनाई जाने पर धनुषकोड़ी से पहले ही एक चेकिंग प्वाइंट बना है। इसके आगे टू व्हीलर ले जाने की परमिशन नहीं है। लोकल रहने वाले को ही टू-व्हीलर की परमिशन रहती है।
अरिचलमुनाई
कार से जाने के लिए स्पेशल परमिशन लेने पर ही यहां एंट्री मिलती है।
अरिचलमुनाई
अरिचलमुनाई में जाकर आप अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती आकर सकते हैं..साथ ही दूर से श्रीलंका को भी निहार सकते हैं।
- जाने! आखिर क्यों गोवा है परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन
- हिमाचल के इस खूबसूरत गांव पर आज भी है विदेशियों का कब्जा
- देखना है श्रीलंका, तो फ़ौरन पहुंचे यहां....लेकिन संभलकर
- भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की खूबसूरत तस्वीरें