Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपनी नजाकत से कुछ इस तरह शिकार करती हैं यहां की लड़कियां

अपनी नजाकत से कुछ इस तरह शिकार करती हैं यहां की लड़कियां

दिल्ली के अलावा भारत के ये शहर जाने जाते हैं खूबसूरत लड़कियों की नजाकत के लिए। Apart from Delhi these cities of India known for beautiful girls.

पुरुषों व महिलाओं के मध्य शारीरिक भिन्नता आकर्षण को जन्म देती है। और यही आकर्षण आगे चलकर प्रेम का रूप धारण करता है। यह एक स्वाभाविक इंसानी प्रवृत्ति है जिससे आदम और हव्वा तक नहीं बच सके। यह प्रवृति पृथ्वी पर रहने वाले हर जीवों में देखी जा सकती है। लेकिन यहां हम बात भारत के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न शहरों में बंटी इंसानी खूबसूरती की करेंगे।

एक मुकम्मल सोच के साथ पारंपरिक व आधुनिक परिधान भारतीय लड़कियों की खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं। आज हमारे साथ जानिए भारत के कुछ खास चुनिंदा शहरों के बारे में जहां की भोली-भाली और तेज-तर्रार लड़कियों की नजाकत किसी को भी दीवाना बना सकती है।

मेवा-मिष्ठानों का शहर कोलकाता

मेवा-मिष्ठानों का शहर कोलकाता

PC- iammony0101

बंगाल अपने मेवा-मिष्ठानों के साथ-साथ अपनी सहज संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको ज्यादातर लोग कोमल स्वभाव के मिलेंगे। बता दें कि कोलकाता की लड़कियों की तुलना 'बंगाली रोसोगुल्ला' से की जाती है, यानी जितना मीठा यहां का रसगुल्ला ठीक वैसे ही मीठे स्वभाव की यहां की लड़कियां। यहां की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। जिनकी मिस्टी(मीठी) मुस्कान किसी को भी दीवाना बना सकती है। चूंकि बंगाल कला से ज्यादा जुड़ा हुआ है तो आपको यहां हर घर में कोई न कोई गायन-वादन या फिर किसी अन्य कला से जरूर जुड़ा मिलेगा। यहां की महिलाएं संगीत प्रेमी ज्यादा होती हैं। भले ही यहां की महिलाएं आधुनिक वस्त्र धारण करती हों पर विशेष समारोह पर पारंपरिक परिधानों में ही नजर आती हैं।

खूबसूरत शहर चंडीगढ़

खूबसूरत शहर चंडीगढ़

PC- Wolfgang Maehr

भारत का उत्तरी राज्य पंजाब अपनी बहादुरी व साहस के लिए जाना जाता है। इसलिए यहां की एक बड़ी आबादी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। यहां के पुरूषों की तरह यहां कि महिलाएं भी हट्टे-कट्टे सुडौल शरीर की होती हैं। बाकी राज्यों की तुलना में यहां कि महिलाएं अत्यधिक गोरी-चिट्टी होती हैं। दिल्ली के बाद पंजाब के चंडीगढ़ शहर की लड़कियां पूरे देश भर में जानी जाती है। जिनकी अदाएं किसी को भी दीवाना बना सकती हैं। मार्डन लिबासों के साथ-साथ यहां कि लड़कियां पारंपरिक परिधान (सूट-सलवार) भी पहनना पसंद करती हैं। चंडीगढ़ की लड़कियां संगीत व डांस की ज्यादा प्रेमी होती हैं।

नवाबों का शहर लखनऊ

नवाबों का शहर लखनऊ

PC- kavitakapoor

उत्तर प्रदेश राज्य का लखनऊ शहर अपने नवाबी कच्चर व तहज़ीब के लिए जाना जाता है। जिसकी छाप आप यहां की शहरी आबोहवा में देख सकते हैं। यहां का बात करने का लहजा बड़ा कमाल का होता है, जिसमें अदब की अहम भूमिका होती है। बाकी राज्यों की तुलना में लखनऊ की महिलाएं जल्दी किसी के साथ घुलना मिलना पसंद नहीं करती हैं। लेकिन बातों के माध्यम से इज्जत देना क्या होता है आप इनसे सीख सकते हैं। यहां पहने-ओढ़ने में भी सभ्यता का पूरा ध्यान दिया जाता है। यहां की महिलाओं की सभ्य खूबसूरती का कोई जवाब नहीं। बातों में 'मैं' की जगह 'हम' का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। जिससे बात करने के लहजा पूरी तरह बदल जाता है।

राजपरिवारों का शहर जयपुर

राजपरिवारों का शहर जयपुर

PC- topanoris

राजस्थान का गुलाबी शहर जयपुर अपने राजघरानों के लिए पूरी दुनिया भर में जाना जाता रहा है। यहां आज भी कई राजा-महाराजाओं की पीढ़ियां रहती हैं। जिन्होंने अपने रॉयल कल्चर को अब तक बरकरार रखा है। यही कारण है कि यहां कि लड़कियों की खूबसूरती भी रॉयल है, यानी सबसे अलग। पहनावा-ओढ़ना सबसे अलग। यहां तक की इनके बात करने का भी तरीका थोड़ा अलग ही होता है। यहां कि लड़कियां भले ही आधुनिक परिवेश में रह रही हो पर इनमें राजस्थानी कल्चर कूट-कूट कर भरा हुआ है। अपनी लोक संस्कृति को संजोकर रखना कोई इनसे सीखे।

दिल वालों का शहर दिल्ली

दिल वालों का शहर दिल्ली

PC- Jaskirat Singh Bawa

दिल वालों का शहर दिल्ली दो चीजों के लिए ज्यादा मशहूर है, एक 'दिल्ली की सर्दी' और दूसरा 'दिल्ली की लड़की'। यह एकमात्र ऐसा शहर है जहां काम और पढ़ाई का सपना हर कोई देखता है। डीयू और जेएनयू राजधानी के प्रमुख विश्वविद्यालय हैं जहां के छात्र चाहे लड़के हो यहां लड़कियां हमेशा चर्चा में रहते हैं। यहां भले ही अलग-अलग राज्यों के छात्र पढ़ाई के लिए आते हो पर यहां आकर सब एक ही कल्चर में घुल मिल जाते हैं। जिससे ये बहुत हद तक एक समान सूत्र में बंध जाते हैं। दिल्ली की लड़कियां खूबसूरत होने के साथ-साथ चंचल स्वभाव की होती हैं। पढ़ाई के बीच घूमना-फिरना इन्हें ज्यादा पसंद हैं।

हसीन वादियों का शहर श्रीनगर

हसीन वादियों का शहर श्रीनगर

PC- ZeePack

कश्मीर को धरती को स्वर्ग कहा जाता है। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने देश-विदेश से सैलानी आते हैं। यह शहर जितना खूबसूरत है उतने ही खूबसूरत यहां के लोग। कश्मीर की महिलाएं रंग-रूप में किसी से कम नहीं। चूंकि कश्मीर एक शीत प्रदेश है इसलिए यहां के लोगों को रंग हल्का लाल होता है। हल्के लाल रंग में यहां कि लड़कियां बहुत ही खूबसूरत लगती है। यहां कि महिलाओं के मुंह से हिन्दी कुछ अलग ही अंदाज में बाहर आती है जिसमें हल्का कश्मीरी रंग देखा जा सकता है। पहले के मुकाबले यहां की लड़कियां अब आगे की तालीम के लिए देश के अन्य राज्यों व विदेशों में भी जाना पसंद कर रही है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X