पर्यटन के लिहाज से महाराष्ट्र काफी खास माना जाता है, जहां आप ऐतिहासिक स्थलों से लेकर पहाड़ी स्थलों की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, नागपुर जैसे शहर इस राज्य को खास बनाने का काम करते हैं। यहां सालाना करोड़ों की तादाद में देशी-विदेशी पर्यटकों का आगमन होता है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर रोमांच के शौकीनों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। आप यहां प्राचीन किले, महल, मंदिर, हिल स्टेशन, जलप्रपात आदि देख सकते हैं। रोमांच के शौकीन यहां कई तरह की एडवेंचर गतिविधियां का आनंद ले सकते हैं। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां आ सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको राज्य के ऐतिहासिक खजाने में एक माणिकगढ़ फोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह किला आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।
महाराष्ट्र का माणिकगढ़ किला
PC-Ccmarathe
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित माणिकगढ़ एक ऐतिहासिक किला है, जिसे यहां की एक पहाड़ी पर बनाया गया था। इतिहास के जुड़े पन्नों के अनुसार इस किले का निर्माण 18वीं शताब्दी के दौरान मराठा नेवी के प्रमुख द्वारा बनवाया गया था ताकि पुणे के व्यापारिक मार्गों की रक्षा की जा सके। एक खास उद्देश्य और रणनीति के तहत इस विशाल और मजबूर किले की आधारशिला रखी गई थी। हालांकि बाद में यह किला अन्य कई शक्तियों के अधीन रहा। वर्तमान में यह यह एक खंडहर रूप में मौजूद है, जहां इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले और अन्य पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। चूंकि यह पहाड़ी पर बनाया गया था तो इसलिए यहां प्रकृति प्रेमी और एडवेंचर का शौक रखने वालों का आगमन भी होता है। यहां वीकेंड पर ट्रेकर्स और हाइकर्स भी आना पसंद कर सकते हैं। आप यहां कैंपिग का आनंद भी ले ले सकते हैं। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर यह एक शानदर स्थल है, जहां सुकून भरा समय बिताया जा सकता है।
आने का सही समय
PC-Ccmarathe
ग्रीष्मकाल के दौरान यह स्थल काफी ज्यादा गर्म रहता है, इसलिए यहां आने का आदर्श समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का माना जाता है, इस दौरान यहां का मौसम काफी अनुकूल और खुशनुमा बना रहता है, और आप आराम से किले और आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों के दौरान यहां की पहाड़ी खूबसूरती देखने लायक होती है।
क्यों आएं माणिकगढ़ ?
माणिकगढ़ फोर्ट की यात्रा आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी है तो यहां जी भरकर पहाड़ी खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले यहां अतीत से जुड़े कई अहम पहलुओं के बारे में जान सकते हैं। एडवेंचर के शौकीन यहां ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग का रोमांच भरा अनुभव ले सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां के अद्भुत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहां का शांत भरा माहौल अपार आत्मिक व मानसिक शांति का अनुभव कराता है, जहां आप अपना एकांत समय बिता सकते हैं।
कैसे करें प्रवेश
PC-Ccmarathe
माणिकगढ़ किला राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटतम हवाईअड्डा मुंबई एयरपोर्ट जो यहां से 65 कि.मी की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से आप बस यहा टैक्सी की मदद से यहां तक पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप मुंबई रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां तक सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से रायगढ़ राज्य के छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।