Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के सबसे प्रसिद्द मछलीघर!

भारत के सबसे प्रसिद्द मछलीघर!

जलीय जीवन की खूबसूरती का सबसे खूबसूरत अनुभव करें भारत के इन प्रसिद्द मछलीघरों में!

भारत में जानवरों और पक्षियों के लिए भी कई खुले और संरक्षित क्षेत्र मौजूद हैं। चिड़ियाघरों, राष्ट्रीय उद्यानों और अभ्यारण्यों के साथ-साथ मछलीघर और सर्प उद्यान जैसे क्षेत्र भी विलुप्त होते जा रहे प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए उपलब्ध हैं।

इन्हीं सब के साथ भारत में कई ऐसे मछलीघर स्थित हैं जहाँ जलीय जेवों को संरक्षित रखा गया है। हालाँकि इस काम को बनाये रखना बहुत ही मुश्किल है, फिर भी कई संगठनों ने इस शानदार काम के ज़रिये जलीय जीवन को भोजन प्रदान कर उनके लिए उचित वास बनाया है। पर्यटकों का आकर्षक स्थल होने के साथ-साथ कई मछलीघर ऐसे भी हैं जो इन जलीय जीवों को बेचते हैं और इसके लिए उन्हें पर्याप्त खरीददार भी मिल जाते हैं।

Most Famous Aquariums in India

Image Courtesy: Sakthivel E

चलिए आज हम ऐसे ही कुछ भारत में सबसे प्रसिद्द मछलीघरों की सैर पर चल जलीय जीवन का लुत्फ़ उठाते हैं।

जम्मू का बाग़-ए-बहु एक्वेरियम

जमु का बाग़-ए-बहु एक्वेरियम भारत का सबसे बड़ा भूमिगत मछलीघर है। मछली के आकार वाले प्रवेश द्वारा से यहाँ अंदर घुसते ही साथ आपको विदेशी मछलियों की कई सुन्दर प्रजातियां देखने को मिलेंगी जो आपको आँखों में एक नई चमक लेकर आएंगी। पहाड़ की चोटी पर स्थित, यहाँ से आसपास का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत होता है।

Most Famous Aquariums in India

Image Courtesy: KuwarOnline

मुम्बई का तारापोरवाला एक्वेरियम

मुम्बई का तारापोरवाला एक्वेरियम भारत का सबसे पुराना मछलीघर है और मुम्बई के सबसे अच्छे आकर्षक स्थलों में से एक भी। मरीन ड्राइव के पास ही स्थित होने की वजह से यहाँ कई समुद्री और ताज़े पानी की मछलियां आती हैं। इस मछलीघर में एक खास पूल बना हुआ है जहाँ दर्शक इन मछलियों को छू कर इनका अनुभव कर सकते हैं और यह मछलियों को हानि भी नहीं पहुंचाता। अभी हाल ही में मरम्मत हुए इस मछलीघर में 400 से ज़्यादा प्रकार की प्रजातियों वाली मछलियां रहती हैं। यह मछलीघर सिर्फ सोमवार को छोड़कर रोज़ सुबह 10 बजे से दिन के 1 बजे तक और दोपहर के 2 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता है।

Most Famous Aquariums in India

Image Courtesy: Vickyillusionist1992

बेंगलुरु का सरकारी मछलीघर

बेंगलुरु का सरकारी मछलीघर, बैंगलोर मछलीघर के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मछलीघर है। शहर में स्थित कब्बन उद्यान के प्रवेश द्वार में ही स्थित यह मछलीघर कृषि योग्य मछलियों और सजावटी मछलियों की विशाल विविधता का वास स्थल है। यह मछलीघर महीने के दूसरे मंगलवार को छोड़कर बाकि सभी दिन सुबह 10 बजे से शाम के 5:30 बजे तक खुला रहता है।

Most Famous Aquariums in India

Image Courtesy: Sakthivel E

रामेश्वरम का सी वर्ल्ड एक्वेरियम

रामेश्वरम बस स्टैंड के विपरीत ही स्थित सी वर्ल्ड एक्वेरियम रामेश्वरम के ऐसे प्रसिद्द आकर्षणों में से एक है जिसे देखना आप बिल्कुल भी न भूलें। यह समुद्री मछलीघर अपने तरह का इकलौता मछलीघर है जहाँ आप समुद्री जीवन को देख एक अलग और नए अनुभव का आनंद ले सकेंगे।

Most Famous Aquariums in India

Image Courtesy: Sakthivel E

पोर्ट ब्लेयर का मरीना पार्क एंड एक्वेरियम

खूबसूरत अंडमान निकोबार द्वीप में स्थित जो पानी के खेलों का स्वर्ग है, यह मछलीघर पोर्ट ब्लेयर का प्रसिद्द आकर्षक पर्यटक स्थल है। संग्रहालय की तरह यहाँ कई मछलियों को संरक्षित कर रासायनिक घोलों में रखा गया है। अगर आप जलीय जीवन के बारे में ज़्यादा जानना चाहते हैं तो भारतीय नौसैनिकों द्वारा संरक्षित इस मछलीघर की यात्रा करना न भूलें।

Most Famous Aquariums in India

Image Courtesy: Solanki.nag

अपनी अगली यात्रा में भारत के इन खूबसूरत मछलीघरों की योजना बनाना न भूलें और जल के अंदर की खूबसूरती को खुद से और करीब से अनुभव करें।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X