महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिर्डी नामक शहर अपनी सादगी, शांति और अध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। इस पूरे शहर में शिर्डी साईं बाबा का नाम लिया जाता है। यहां हर उत्सव, त्योहार और खुशी साईं बाबा से ही जुड़ी होती है।
इस जगह पर साईं बाबा ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा व्यतीत किया है और मानव सेवा में अपने जीवन को समर्पित किया था और उन्होंने अपनी आखिरी सांस भी यहीं ली थी। उन्हीं के प्रयास के कारण हिंदू और मुष्लिम समुदाय एकसाथ आकर शांति से जी रहे हैं।
क्या आपने देखा पुणे स्थित इस शिर्डी मंदिर को?
हर साल करोड़ों की संख्या में भक्त साईं बाबा के दर्शन करने शिर्डी आते हैं। सालों से मुंबई से भी भक्त शिर्डी आ रहे हैं। आज भी ये पंरपरा चली आ रही है। अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए भक्त साईं बााबा से प्रार्थना करने यहां आते हैं।
रूट मैप :
शुरुआती बिंदु : मुंबई
गंतव्य : शिर्डी
शिर्डी आने का सही समय
शिर्डी में मुख्य रूप से तीन त्योहार - रामनवमी, गुरु पूर्णिमा और विजयदशमी मनाई जाती है। इस दौरान पूरे शिर्डी मंदिर को बड़ी भव्यता के साथ सजाया जाता है। श्रद्धालुओं को इन त्योहारों की धूम जरूर देखनी चाहिए।
इसके अलावा सर्दी का मौसम शिर्डी घूमने के लिए सबसे सही माना जाता है। मॉनसून के दौरान यहां का वातावरण सुखद रहता है। रात के समय तापमान में गिरावट आती है और ठंड बढ़ जाती है।
अगर आप दर्शन की लंबी कतारों से बचना चाहते हैं तो गर्मी के मौसम में आ सकते हैं। इस दौरान मंदिर में शांति से दर्शन कर सकते हैं।
गुरुवार के दिन मंदिर में साईं भक्तों की भारी भीड़ रहती है।
इन बातों का रखें ध्यान
-जेबकतरों से सावधान रहें
-मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है।--यहां कई लोग साईं बाबा के वंशज होने की बात कह कर आपको ठग सकते हैं, इनसे सावधान रहें।PC:~Beekeeper~
कैसे जाएं शिर्डी
मुंबई से शिर्डी की कुल दूर पहले रूट से 240 किमी, दूसरे रूट से 270 किमी और तीसरे रूट से 298 किमी है। ये रूट इस प्रकार हैं :
पहला रूट : मुंबई - छेद्दा नगर - एनएच 160 से मोगारे रोड़ - घोटी-सिन्नर रोड़ - रुई शिव रोड़ - शिर्डी
दूसरा रूट : मुंबई - छेद्दा नगर - उदापुर मुथलाणे रोड़ से एनएच 61 और एनएच 60 - एनएच 160 - शिर्डी
तीसरा रूट : मुंबई - छेद्दा नगर - बैंगलोर-मुंबई राजमार्ग - तलेगाँव - चाकन रोड़ एनएच 60 - उदापुर मुथलाणे रोड़ - एनएच 160 - शिर्डी
पहले रूट से जाने पर आप 4 घंटे 30 मिनट में ही मुंबई से शिर्डी पहुंच जाएंगें जबकि दूसरे और तीसरे रूट में लगभग 6 घंटे का समय लग सकता है इसलिए पहला रूट बेहतर रहेगा।
रूट 1 से मुंबई से शिर्डी के बीच स्टॉप
सुबह जल्दी निकलें। मुंबई से 25 किमी दूर है थाणे। थाणे में मालेदार मिसल पर लोकप्रिय मसालेदार मिसल पाव खा सकते हैं। महराष्ट्र की इस डिश को खाए बिना आप आगे नहीं बढ़ सकते।
इस शहर को इसकी खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है। इस शहर में लगभग 33 झीलें हैं। PC:Udaykumar PR
शाहापुर
थाणे से 53 किमी दूर है शाहापुर। यहां पर स्थित शानदार जैन मंदिर मानस मंदिर आपको स्तब्ध कर देगा। इस क्षेत्र में इस जैन मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। शाहापुर में पिकनिक के कई स्पॉट हैं।
PC: Rahul0n1ine
इगतपुरी
शाहापुरी से 50 किमी दूर है इगतपुरी। अगर आपके पास समय है और आप कुड एडवेंचर करना चाहते हैं तो इगतपुरी के कलसुबाई ट्रैक जरूर आएं।
धम्मा गिरि मेडिटेशन सेंटर में आपके मन और आत्मा को शांति मिलेगी। अगर आप इसी तरह की जगह की खोज में हैं तो धम्मा गिरि आ सकते हैं। इगतपुरी में महाराष्ट्रीय स्टाइल में लंच करके आगे बढ़ें।
PC: Jsdevgan
सिन्नार
लंच के बाद सिन्नार 62 किमी दूर है। यहां पर खजुराहो शैली में बना गोंडेश्वर मंदिर बेहद शानदार है। इस मंदिर में प्राचीनता और ऐतिहासिकता का मिश्रण देख सकते हैं। रत्नों और पत्थरों की विशेष शैली को देखने के लिए गरगोती मिनरल संग्रहालय आ सकते हैं।
सिन्नार से 60 किमी दूर है साईं बाबा का पवित्र स्थान शिर्डी।
PC: Shrirang Pundalik
रेल मार्ग
शिर्डी का निकटतम रेलवे स्टेशन है साईनगर शिर्डी स्टेशन। अपनी कोच की पंसद के अनुसार रेल का किराया 245 से 900 रुपए के बीच है।
मुंबई से शिर्डी के लिए कई बसें चलती हहैं। साईनगर शिर्डी से रेलवे स्टेशन 5 किमी दूर है। रेलवे स्टेशन और साईं बाबा मंदिर के मध्य श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट अथॉरिटी के द्वारा नियमित बसें चलती हैं। ये सुविधा निशुल्क है।
इनमें से कुछ ट्रेनें कोपरगांव और मनमाड़ में भी रूकती हैं। ये भी शिर्डी के नज़दीक हैं। शिर्डी से कोपरगांव 15 किमी और मनमाड़ 60 किमी दूर है। यहां से आप शिर्डी के लिए कैब भी ले सकते हैं।
बस द्वारा
हर घंटे दादर से बसें चलती हैं। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल, थाणे, डोंबिवली, कल्याण, उरान, बोरीवलि, पनवेल ओर पालघर से भी बसें चलती हैं। मॉनसून के दौरान यहां के नज़ारे आपको मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। बस की टिकट 170 से 250 रुपए के बीच है।PC: Udaykumar PR
शिर्डी में और इसके आसपास इन दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं :
शिर्डी साईं बाबा संस्थान मंदिर
गुरुवार के दिन शिर्डी के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। इस दिन और विशेष अवसरों पर पालकी निकाली जाती है। माना जाता है कि साईं बाबा अपने आखिरी समय इसी स्थान पर रहे थे और यहां श्रद्धालु उनके नश्वर अवशेषों को देखने आते हैं।PC:Andreas Viklund
दीक्षित वाड़ा संग्रहालय
इस संग्रहालय में साईं बाबा की निजी वस्तुएं जैसे वस्त्र, पाइप, पानी का गिलास, ग्रामोफोन रिकॉर्ड, बर्तन और चरण पादुकाएं रखी हैं। उनके शिष्यों के साथ कुछ ब्लैक एंड व्हाइट चित्र भी रखे गए हैं। साईं बाबा बड़ा सादगी भरा जीवन जीते थे। इस संग्रहालय को देखकर इस बात का पता चलता है।
गुरुस्थान
साईं बाबा मंदिर से कुछ ही कदमों की दूरी पर है गुरुस्थान। मान्यता है कि शिर्डी आने के बाद इसी स्थान पर साईं बाबा सबसे पहले आकर रहे थे। बाबा का मानना था कि उनके गुरु का स्मारक यहां के नीम के पेड़ के नीचे स्थित है।PC:ShirdiSaiGurusthanTrust
खंडोबा मंदिर
भगवान शिव को समर्पित खंडोबा मंदिर शिर्डी के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस जगह पर सबसे पहले साईं बाबा को साईं के नाम से ख्याति प्राप्त हुई थी।PC: Viraat Kothare