गुजरात के वाव से झाँकता एक अंजाना इतिहास!
नल सरोवर अहमदाबाद व सुंदरनगर जिलों से सटा नल सरोवर अभयारण्य अहमदाबाद से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नल सरोवर भारत में ताजे पानी के बाकी नम भूमि इलाकों से कई मायनों में अलग है। उपयुक्त मौसम, भोजन की पर्याप्तता और सुरक्षा ही सैलानी पक्षियों को यहां आकर्षित करती है।
कहां है सरोवर?
नल सरोवर अहमदाबाद व सुंदरनगर जिलों से सटा नल सरोवर अभयारण्य अहमदाबाद से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
PC:Sheetal Kulkarni
सैंकड़ों प्रजातियों के लाखों प्रवासी पक्षी
सर्दियों में सैंकड़ों प्रजातियों के लाखों प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा यहां रहता है। इतनी बड़ी तादाद में पक्षियों के डेरा जमाने के बाद नल में उनकी चहचाहट से रौनक बढ़ जाती है।PC: Sheetal Kulkarni
225 किस्म के मेहमान पक्षी
सरोवर क्षेत्र में 225 किस्म के मेहमान पक्षी देखे गए हैं जिनमें से सौ किस्म के प्रवासी जल पक्षी हैं। इन पक्षियों में हंस, सुर्खाब, रंग-बिरंगी बतखें, सारस, स्पूनबिल, राजहंस, किंगफिशर, प्रमुख हैं।
PC:Vaibhav Sheth
बोटिंग का ले मजा
कई बार यहां पर कुछ दुर्लभ पक्षी भी देखे गए हैं। पर्यटक सरोवर की सैर नाव द्वारा कर सकते हैं पानी के अन्दर झांकने पर तलहटी में मौजूद जलीय जीवन भी आप देख सकते हैं।PC: PhotoDB
नल सरोवर
सरोवर में आपको निकटतम टापू तक ले जाया जाता है जिसतक आने जाने में दो से तीन घंटे तक लग जाते हैं। इस सैर के लिए वहां गाइड भी मिल जाते हैं। सरोवर के किनारे घुड़सवारी का आनंद भी ले लिया जा सकता है।
PC:Sheetal Kulkarni
नल सरोवर
यदि आप नल सरोवर के अलावा आसपास कुछ और देखना चाहते हों तो 60 किमी दूर लोथल जा सकते है जहां सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष देखे जा सकते हैं। PC: Sheetal Kulkarni
कैसे पहुंचे नल सरोवर
नल सरोवर के लिए आपको अहमदाबाद जाना होगा जो देश के प्रमुख नगरों से अच्छी हवाई व रेल सेवा से जुड़ा है। वहां से बस या टैक्सी से नल सरोवर पहुंचा जा सकता है। साठ किमी की दूरी को तय करने में डेढ़ घंटे लग ही जाते हैं।PC:Mpkardani
कहां रुके
अभयारण्य की सीमा में गुजरात पर्यटन विकास निगम का एक गेस्ट हाउस है जहां पर्यटक रुक सकते हैं।PC: Shahjayg
क्या खाए
सरोवर के आसपास कई छोटे बड़े रेस्तरां मौजूद है....जहां आप गुजराती खाने के साथ साथ नार्थ इंडियन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
PC: Sudha Kulkarni
- भारत के 3 प्रमुख भालू अभ्यारण्य!
- दिल्ली की जमाली-कमाली में क़ैद ऐतिहासिक कहानियाँ!
- दिल्ली की सड़कों पर, इस फ्रेंडशिप डे बुनिए कुछ हसीन पल!
- गुजरात के रहस्यपूर्ण स्थल!