क्या आप फोटोग्राफी के शौक़ीन हैं, या आप फोटोग्राफर बनना चाहते हैं। अगर वाकई आप फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखते हैं तो यह जगह हैं बेहद ख़ास आपके लिए। जहाँ आप आलीशान विरासतों, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर से भरपूर पर्यटन स्थलों की जीती-जागती तस्वीरें ले सकते हैं। जो कागज़ में भी बोलती सी लगेगीं।तो दोस्तों इस वेकेशन सैर कीजिये अपने सपनों से जुड़ी और व्यवसाय से जुड़ी बेमिसाल धरोहरों की। जहाँ हर साल हज़ारों की तादाद में सैलानियों की भीड़ उमड़ी रहती है, जिनकी खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं। जहाँ हर व्यक्ति एक बार अवश्य जाना चाहता है। तो यह हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत फोटोग्राफी डेस्टिनेशन।पढ़ें: एक ट्रैवलर, फोटोग्राफर के लिए बेहद ख़ास हैं भारत के ये टॉप 5 सनसेट और सनराइज पॉइंट्स प्राकृतिक सुंदरता से घिरा कश्मीर अपने आपमें बेमिसाल स्थलों में से एक है जो न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपने हुस्न की बदौलत खासा मुकाम हासिल किये हुए है, तभी तो इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहाँ आने वाले पर्यटक यहीं के हो जाते हैं। इस वेकेशन आप इस खूबसूरत स्थल पर आकर इसकी खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर हमेशा के लिए खूबसूरत याद बना सकते हैं।Photo Courtesy: Sharath Chandra तमिलनाडु की सैर हर तरीके से पर्यटकों के लिए अनोखी और खास है, यहां की संस्‍कृति, धर्म, सहजता और सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। तमिलनाडु में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ खास है, वह यहां आकर खूबसूरत दृश्‍यों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं, ऐसे बेहतरीन दृश्य जिसकी मात्र वह कल्‍पना कर सकते है। तो चाहे आम पर्यटक हो या फोटोग्राफर सभी के लिए यह बेहद ख़ास है।Photo Courtesy: Narasimman Jayaraman राजस्थान का नाम आते ही इतिहास की वीरगति और शाही अंदाज़ ज़हन में दौड़ने लगता है। क्या हो जब आप इस शाही अंदाज़ की निशानियों को ऐतिहासिक वीरगति की बोलती इमारतों को अपने कैमरे में कैद करलें। वाकई यह बेहद ख़ास अनुभव होगा किसी के लिए भी जब वो इन पर्यटन स्थलों की सैर के लिए निकला हो। तो इस वेकेशन वीरों की भूमि राजस्थान की सैर की जाए।Photo Courtesy: Francisco Anzola लास्ट संग्रीला, लिटिल तिब्बत, मून लैंड या ब्रोकन मून आदि के नाम से जाना जाने वाला लद्दाख जम्मू कश्मीर का बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह अपनी सुन्दर झीलों, मठों और बौद्धिक मंदिरों से सदा पर्यटकों को लुभाता रहा है। साथ ही इसकी खूबसूरत वादियां इसमें चार चाँद लगा देती हैं। आप यहाँ आप यहाँ की ऊँची ऊँची बर्फ से ढकी पहाड़ियों को देख सकते हैं और उन आकर्षण को अपन कैमरे में कैद कर सकते हैं।Photo Courtesy: _paVan_ उत्तरप्रदेश का विशाल ऐतिहासिक धरोहरों वाला शहर और मुगलकाल की राजधानी आगरा, वर्तमान की राजधानी दिल्ली से महज़ 200 किलोमीटर की दूरी पर है। यह शहर दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल के कारण भी विश्व प्रसिद्ध है। इस शहर में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ ख़ास है। बुलंद दरवाज़ा, ताजमहल, फतेहपुर सिकरी, आगरा का लाल किला आदि इस शहर को बेमिसाल बनाते हैं।Photo Courtesy: Travis Wise