Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छुट्टियों पर यहां जाए-बीवी और बच्चे दोनो हो जायेंगे खुश

छुट्टियों पर यहां जाए-बीवी और बच्चे दोनो हो जायेंगे खुश

जहां पूरे साल पेरेंट्स बच्चों की जिम्मेदारी को सम्भालते है तो वहीं बच्चे भी बस पूरी साल पढाई में ही व्यस्त रहते हैं। ऐसे पूरे साल में एक बार आप अपने लिए थोड़ा समय निकाले और परिवार के साथ छुट्टियों पर

By Goldi

जल्द ही बच्चो की गर्मियों की छुट्टियाँ शुरू होने वाली है...ऐसे में आपने कहीं घूमने का प्लान बनाया है या नहीं।जनाब जमाना बदल रहा है आजकल के बच्चे नानी के घर नहीं बल्कि नई नई जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। आजकल बच्चे काफी स्मार्ट और एडवेंचरस है इसीलिए वह भी आपसे उम्मीद करते है कि आप उन्हें किसी अच्छी जगहे घुमाने ले जाये ताकि वहां वह जमकर मस्ती मजा कर सके।

अगर आप भी इसी कसमकस में है हो जायें टेंशन फ्री...क्योंकि आज हम आपको अपने लेख के जरिये बताने जा रहें है...इंडिया की उन बेस्ट जगहों के बारे में जहां आप बच्चो के साथ जमकर छुट्टियों का मजा उठा सकते हैं..और साथ ही बीवी के साथ कुछ रोमांटिक पलों को भी एन्जॉय कर सकते हैं। आइये जानते हैं

दिल्ली

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली, प्राचीनता और आधुनिकता का सही संयोजन है, जो आज एक उद्योगिक गोले की जादुई दुनिया बन गई है। मंत्रमुग्ध कर देने वाली नई और पुरानी दिल्ली के मिश्रण में, आपको भारत का इतिहास, संस्कृति और विस्मित चीजों का संकलन मिलेगा। यह केवल देश की राजधानी ही नहीं बल्कि राजनीतिक गतिविधियों की भी राजधानी है, जो इसे एक रमणीय स्थान बनाते हैं और पर्यटन पारखियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।दिल्ली में बनी कई स्मारके और पर्यटक स्थल प्राचीन काल की याद दिलाते हैं। यहाँ का प्रसिद्ध क़ुतुब मीनार, लाल किला, इंडिया गेट, लोटस मंदिर और अक्षरधाम मंदिर दिल्ली की वास्तुकला के उत्कृष्ट कृतियों में से एक है। दिल्ली में आप को एक ही जगह पर हर चीज़
मिल जाएगी, जिसके कारण इसे "शोप्र्स पैरडाइस" भी कहा जाता है।

जरुर घुमे
इंडिया गेट
कनाट प्लेस
पुराणी दिल्ली-चांदनी चौक,और एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद

शॉपिंग के लिए- जनपथ और सरोजनी जाना बिल्कुल भी ना भूले

टिप्स- अगर आप एक दिन में पूरी दिल्ली घूमना चाहते हैं तो

PC: wikicommon

आगरा

आगरा

दिल्ली से 200 किमी दूर उत्तरप्रदेश का शहर आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है। यहां स्थित ताजमहल के अलावा आगरा का किला और फतेहपुर सिकरी भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। आगरा का इतिहास 11वीं शताब्दी से मिलता है। गुजरते समय के साथ यहां हिन्दू और मुस्लिम दोनों शासकों ने शासन किया। इसलिए यहां दो तरह की संस्कृति का संगम देखने को मिलता है।

जरुर घुमे
फतेहपुर सिकरी
आगरा किला
ताजमहल

टिप्स- ताजमहल फ्राइडे को बंद रहता है...
घूमने का उचित समय-
अक्टूबर से मार्च

PC: wikicommon

जयपुर

जयपुर

जयपुर, भारत के पुराने शहरों में से एक है जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। राजस्‍थान राज्‍य की राजधानी कहा जाने वाला जयपुर शहर एक अर्द्ध रेगिस्‍तान क्षेत्र में स्थित है। इस खूबसूरत शहर को अम्‍बेर के राजा महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा बंगाल के एक वास्‍तुकार विद्याधर भट्टाचार्य की मदद से बनाया गया था। यह भारत का पहला शहर है जिसे वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार बनाया गया था।

क्या घूमे
हवा महल,सिटी पैलेस
नाहरगढ़, जल महल और आमेर किला
शॉपिंग के लिए पर्यटक जौहरी बाजर और बापू बाजार की ओर रुख कर सकते हैं ।

टिप्स- जयपुर आने वाले पर्यटक जयपुर स्थित चोखी धानी रेस्तरां में राजस्थानी जायके का स्वाद
लेना बिल्कुल ना भूले..
PC: wikicommon

कश्मीर

कश्मीर

कश्मीर अपनी अपार प्राकृतिक सुंदरता के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है। भारत के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कश्मीर घाटी हिमालय और पीर पंजाल पर्वत श्रुंखला के बीच बसी है।कश्मीर घूमना हर किसी की ख्वाइश होती है।

क्या घूमे-

आप कश्मीर में है तो हाउसबोट का मजा लेना बिल्कुल भी ना भूले।
कश्मीर के गुलमर्ग में एडवेंचर स्पोर्ट्स स्किंग का भी मजा ले।

आने का उचित समय- गर्मियों में अप्रैल से जून और सर्दियों में दिसम्बर से मार्च

PC: wikicommon

हिमाचल प्रदेश (हो जाए कुछ तूफानी )

हिमाचल प्रदेश (हो जाए कुछ तूफानी )

हिमाचल प्रदेश, भारत के उत्तर में स्थित राज्य है जो अपनी खूबसूरती, प्रकृति और शांत वातावरण के कारण हर साल पूरी दुनिया के लाखों पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की हरियाली, बर्फ से ढंकी हुई चोटियां, बर्फीले ग्लेशियर, मनमोहक झीलें आने वाले किसी भी पर्यटक का मन मोहने के लिए काफी है। यहां होने वाला आइस स्केटिंग कार्निवल यहां आने वाले उन लोगों के लिए सोने पे सुहागा है जो ऐडवेंचर के शौक़ीन है यहां आने वाले लोग बीर, मनाली, बिलासपुर, और रोहड़ू जाकर हवाई पैराग्लाइडिंग और हैंग ग्लाइडिंग जैसे खेलों का भी आनंद ले सकते हैं। कुल मिलकर ये कहा जा सकता है की हिमाचल उन लोगों के लिए स्वर्ग है जो प्रकृति और उससे मिली सौगातों का पूरा लुत्फ़ लेना चाहते हैं।

क्या घूमे
मनाली और रोहतांग पास
शिमला
मैक्लोडगंज
कुफरी
सोलंग घाटी

टिप्स: दस साल के बच्चों को ट्रेकिंग से दूर रखे । हिमाचल प्रदेश की यात्रा करते दौरान गर्म कपड़ो की पैकिंग जरुर करें ।

आने का उचित समय- अप्रैल से जून और सर्दियों में नवम्बर से फ़रवरी तक

मुंबई

मुंबई

मुंबई सपनों का शहर है जो अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बालीवुड और कुछ बहुत प्रसिद्द सिने कलाकारों के घर के लिये जाना जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो मुंबई का सपना विश्व में अमेरिका के सपने की तरह है। मुंबई की नाईटलाईफ़ की चर्च देश भर में होती है और इसे विश्व में सबसे अधिक सुरक्षित माना जाता है। नाईट क्लब और लाउंज जैसे पॉलीएस्थेर्स, टोट्स, द एल्बो रूम और 21 डिग्री फैरेनहाइट कुछ विकल्प हैं जिनमें से आप चुन सकते हैं।

क्या घूमे
सिद्धि विनायक मंदिर
गेटवे ऑफ़ इंडिया
बांद्रा
जुहू बीच चौपाटी
लोनावला

मुंबई को घूमने का उचित सितम्बर से मार्च है।
PC: wikicommon

हरिद्वार और ऋषिकेश

हरिद्वार और ऋषिकेश

हरिद्वार और ऋषिकेश हिदुयों के धार्मिक स्थल है। ये दोनों ही जगह एडवेंचर स्पोर्ट्स से भी भरपूर हैं।यहां आने वाले पर्यटक गंगा नदी में स्नान आदि कर वहां की प्रमुख जगहों को घूम सकते हैं। ऋषिकेश में पर्यटक राफ्टिंग जैसे एडवेंचर खेलो का जबरदस्त लुत्फ उठा सकते हैं।

क्या घूमे

हरिद्वार में मनसा देवी का मंदिर
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला
हर की पौड़ी की गंगा आरती अवश्य देखें

टिप्स- धार्मिक नगरी होने के कारण यहां शराब और नॉन वेज का सेवन करना वर्जित है।

उचित समय- फरवरी से जून, अगस्त से अक्टूबर

PC: wikicommon

नैनीताल

नैनीताल

नैनीताल उत्तर भारत का एक ऐसा प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जहां हर वर्ष हज़ारों लोग घूमने आते हैं। इस जगह का सबसे बड़ा आकर्षण है यहां की नैनी झील, इस झील के नाम पर ही इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। यह झील पहाड़ों के बीचों-बीच है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां आकर आपका वापस जाने का मन नहीं करेगा। इस झील में बोटिंग करना आपको काफी पसंद आएगा। यहां कई तरह की बोट्स हैं। आप चाहे तो बोटिंग के लिए किसी भी बोट का चुनाव कर सकते हैं। यह झील करीब 2 मील तक फैली हुई है। आप यहां जाकर अपनी छुट्टियों को काफी अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।

कब आयें- मार्च से सितम्बर
PC: wikicommon

वाराणसी

वाराणसी

वाराणसी को बनारस और काशी के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर, दुनिया में सबसे प्राचीन और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है। इस शहर को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। भगवान शिव, हिंदुओं के प्रमुख देवता है जिन्‍हे सृजन और विनाश का प्रतीक माना जाता है। वाराणसी, हिंदू धर्म के सबसे पवित्रतम शहरों में से एक है। इस शहर को लेकर हिंदू धर्म में बड़ी मान्‍यता है कि अगर कोई व्‍यक्ति यहां आकर मर जाता है या काशी में उसका अंतिम सस्‍ंकार हो, तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है यानि उस व्‍यक्ति को जन्‍म और मृत्‍यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। इसीलिए, इस जगह को मुक्ति स्‍थल भी कहा जाता है।


क्या घूमे
गंगा नदी में नौकायान काशी विश्वनाथ का मंदिर
रामनगर किला

शॉपिंग-बनारसी साड़ी

टिप्स- बनारस बेहद तंग शहर है...साथ ही पॉकेट मार लोगो से सावधान रहें।
PC: wikicommon

केरला

केरला

केरला एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यहां के भरपूर ट्रॉपिकल यानि ऊष्‍णकटिबंधीय हरियाली, नारियल के पेड़, तटों पर दूर तक फैले पाम, गदगद कर देने वाली पानी पर तैरती हाउसबोट, कई मंदिर, आयुर्वेद की सुंगध, दुर्बल झीलें या समुद्री झीलें, नहर, द्वीप आदि, केरल के बारे में न इंकार की जा सकने वाली छाप छोड़ते हैं जिसे सिर्फ केरल में ही देखा जा सकता है।

क्या घूमे
मुन्नार
अलेप्पी
कोवलम समुद्री तट
तेक्कड़ी और वायनाड

उचित समय- सितम्बर से अप्रैल

PC: wikicommon

उदयपुर-जोधपुर-चित्तोड़गढ़

उदयपुर-जोधपुर-चित्तोड़गढ़

अगर आपको इन छुट्टियों में अपने परिवार को राजसी छुट्टियों का आनन्द देना है तो चले राजस्थान के किलो के शहर उदयपुर।

क्या घूमे
उदयपुर के राजसी किलो को घूमना बिल्कुल भी ना भूले।
जोधपुर का मेहरानगढ़ किला ।

आने का उचित समय
अक्टूबर से मार्च

PC: wikicommon

अंडमान-निकोबार द्वीप

अंडमान-निकोबार द्वीप

भारत की सब से बड़ी अपतटीय यूनियन टेरेटरी है, जो भारत के दक्षिण में और बंगाल की खाड़ी के बीच है। 8000 वर्ग कि.मी में फैला यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण कई सैलानियों को अपनी छुट्टियाँ बिताने के लिए मजबूर करता है।

क्या घूमे
अगर आपको स्कूबा डाइविंग का शौक है तो हैवलोक आइलैंड जाना बिल्कुल भी ना भूले।

कब आयें- मध्य नवंबर से अप्रैल तक

PC: wikicommon

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X