अगर आप हिमाचल घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं,आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत देश का हिमाचल प्रदेश के बारे में जैसा की आप ने सुना होगा की सिर्फ गर्मियों और सर्दियों में घूमने के लिए खास माना जाता है आपने सही सुना है पर मानसून के दिनों में भी आप यहां की वादियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। भारत देश में यह पहाड़ी राज्य हमेशा से ही पर्यटक की पसंद रहा है, इसलिए आप यहां साल के हर महीने दुनिया भर के पर्यटको को यहां के वादियों का लुफ्त उठाते देखा जा सकता है। और यहां के मुख्य आकर्षण का केंद्र बर्फ से ढकी हिमालय चोटियां, चीड़-देवदार के घने जंगल और ठंडी हवा हैं।
मशोबरा
अब यहां की खूबसूरती की क्या तारीफ की जाए। यहां की खूबसूरत वादियां,लंबे घने पेड़ और पहाड़ आपका मन मोहित कर देते है हैं और आपका मन कभी वापस आने का करेगा ही नहीं। यहां के मुख्य आकर्षण का केंद्र मशोबरा रिजर्व फॉरेस्ट सेंचुरी काफी मशहूर है खूबसूरत पहाड़ ,ओक-देवदार के पेड़ों, सेब बागानों और बर्फीली पर्वत से घिरा हुआ है। ये हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मशोबरा स्थित है।
बिलासपुर
देखिए अगर आपको मॉनसून को एंजॉय के साथ साथ थोड़ा एडवेंचर भी चाहिए तो आप बिलासपुर को जा सकते हैं। बिलासपुर के मुख्य आकर्षण का केंद्र यहां स्थित गोविंद सागर झील है मॉनसून के सीजन के दौरान इसमें जान आजाती है और इसके चारो ओर फैली हुई पहाड़ी हरियाली आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
डलहौज़ी
जब हम हिमाचल के बेहद खूबसूरत जगह के बारे में सोचते है तो एक नाम डलहौज़ी का जरूर आता है ये धौलाधार पर्वतमाला की गोद में बसा है जो की 5 ऊंची ऊँची पहाड़ों में बसा है। यह फैमली के साथ छुट्टियां बिताने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यह खूबसूरत शहर साल के हर मौसम के लिए जाना जाता है, आप यह किसी मौसम में आ सकते है इसी कारण यह बड़ी संख्या में पर्यटक आते है
मतियाना
मतियाना शिमला से लगभग 45 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है और यहां के मुख्य आकर्षण का केंद्र मतियाना सेब के बगीचों, फूल के मैदान और शिव मंदिर है। मॉनसून सीजन के दौरान इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। और अगर आप गांव के सबसे ऊंचे स्थान से इसका नजारा देखेंगे तो ये सांप की तरह घुमावदार रास्ते दिखाई देगा फोटो लेने वाले नजारों की तो कोई कमी नही है।