Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »करना ना भूलें, झारखंड के इन औद्योगिक और प्रकृति की गोद में बसे क्षेत्रों की यात्रा!

करना ना भूलें, झारखंड के इन औद्योगिक और प्रकृति की गोद में बसे क्षेत्रों की यात्रा!

कभी सोचा है जंगलों के बीचों बीच जानवरों के साथ एक परिवार की तरह रहना कैसा होता होगा? नहीं सोचा? कोई बात नहीं अब सोच लीजिए। आज हम आपको ऐसे ही जगहों के बारे में बताते हैं जहाँ आप प्रकृति की गोद में रहने का सुख पाने के साथ साथ भारत की औद्योगिक व्यवस्था के बारे में भी जानेंगे।

झारखंड, झार मतलब झाड़ी और खंड मतलब भाग। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग हो अस्तित्व में आया नया राज्य जिसे प्रकृति से साक्षात भरा पूरा रहना का वरदान मिला हुआ है। इसी वरदान की कुछ जगहों की लिस्ट हम यहाँ आपको बताते हैं, जहाँ अगर आप एक बार जाएँगे तो वहीं के हो कर जाएँगे।

Dassam Falls, Ranchi

Image Courtesy:Subhojit.sil

राँची:
राज्य की राजधानी और राज्य के हिल स्टेशन के नाम से भी पहचाने जाने वाले इस जगह को कुछ लोग अब मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर के भी नाम से जानते हैं। झरनों के इस नगर में दशम फॉल्स, हुंद्रू फॉल्स, जोन्हा फॉल्स, हिरनी फॉल्स और पँचघाघ फॉल्स प्राकृतिक झरने इस जगह के मुख्य आकर्षण हैं। यहाँ का सूर्य मंदिर अपने में अलग ही खूबसूरती लिए इस शहर की शोभा बढ़ा रहा है।

Tata Steel Industry, Jamshedpur

Image Courtesy:Ashokinder

जमशेदपुर:
जमशेत्जी टाटा द्वारा बसाया गया देश का पहला निजी इंडस्ट्रियल शहर। ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, स्टील सिटी के नाम से भी जाने जाने वाले इस शहर की खास जगहें जुबिली पार्क,दलमा हिल्स,जुबिली लेक,जयंती सरोवर,डिमना लेक,टाटा स्टील ज़ूलॉजिकल पार्क,हुड़को लेक,दलमा वाइल्डलाइफ सॅंक्चुरी,भुवनेश्वरी मंदिर और चांडिल डेम हैं।

Hazaribagh Railway Station

Image Courtesy:Anup Sadi

हज़ारीबाग:
झारखंड का नगरपालिका क्षेत्र और हेल्थ रिज़ॉर्ट एवं हज़ारीबघ नॅशनल पार्क के लिए प्रसिद्ध यह शहर वनस्पतियों में धनी होने के लिए भी जाना जाता है। यहाँ की मुख्य टूरिस्ट्स जगहें पंचमंदिर,रजरप्पा मंदिर, चंडवा डेम, कोनार डेम, हज़ारीबाग वन्यजीव अभ्यारण्य, केनॅरी हिल्स,इसको रॉक आर्ट और 45 किलोमीटर की दूरी पर ही झुमरी तल्लिया है।

Deoghar

देवघर:
देवों के इस घर में सबसे बेस्ट समय है आने का, सावन का समय। झारखंड ही नहीं पूरे देश से लोग यहाँ इस समय सिर्फ़ भोलेनाथ के मंदिर पर उन्हें जल चढ़ाने आते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिरों के इस नगर में आपको कुछ कुछ दूरी पर ही बाबा बैद्यनाथ टेंपल,बासूकीनाथ,सत्संगा आश्रम त्रिकुटा हिल्स,रिखिया योगाश्रम, अजगैबीनथ,शिवगंगा,कथिकुण्ड मंदिरों के भी दर्शन हो जाएँगे।

Bokaro Steel Plant

Image Courtesy:Sandyiit

बोकारो:
बोकारो स्टील शहर छोटे बड़े उद्योगों का शहर है। उद्योगों के साथ यहाँ की प्रकृति की सौम्यता भी देखने लायक है।जवाहरलाल नेहरू बाइयोलॉजिकल पार्क, गरगा डेम, सिवंडिह, चास, नूरी मस्जिद,अयप्पा मंदिर, बोकारो इस्पात पुस्तकालय यहाँ पर यात्रा की प्रमुख जगहें हैं।

Dhanbad Coal Mine

Image Courtesy:Nitin Kirloskar

धनबाद:
देश में कोयले की राजधानी कहे जाने वाले इस शहर की प्रसिद्ध जगहें, पंचेत डेम, बिरसा मुंडा पार्क, पारसनाथ मंदिर, भटिंडा फॉल्स हैं। यहाँ की झारिया कोल माइन्स ऐसी जगह है जहाँ सालों से ज़मीन पर आग लगी हुई है। दूर से ही आपको इसकी ज़मीन से आग निकलती हुई दिख जाएगी।

Parasnath Temple,Giridih

Image Courtesy:AGRIM.AJ

गिरिडीह:
गिरी(हिल्स) और तालाबों का शहर, झारखंड के सबसे उँचे शिखर पर बसा है। किसी ज़माने में हज़ारीबाग का ही एक भाग होने वाले इस शहर का जैन म्यूज़ीयम, खनदॉली डेम, झारखंडी धाम, उसरी फॉल्स, पारसनाथ हिल्स, देवरा मंदिर इस शहर की मुख्य जगहें हैं।

Sunset at Netarhat

नेतरहाट:
झारखंड के छोटा नागपुर की रानी कहे जाने वाला हिल्स स्टेशन। जहाँ प्रकृति के नज़ारे दूर दूर तक आप देख सकते हैं।नेतरहाट हिल्स, कोयल व्यू पॉइंट, सदनी फॉल्स, घाघरि फॉल्स और मॅग्नओलिया सनसेट पॉइंट जगहों में आपको प्रकृति के अद्भुत नज़ारे देखने को मिलेंगे।

तो इस लिस्ट को देखने के बाद भारतीय औद्योगिक व्यवस्था को खुद से अनुभव करने के लिए ज़रूर जाइए झारखंड और साथ ही साथ प्रकृति के मनोरम नज़ारों से संजोइए अपनी इस यात्रा को।

Read more about: jharkhand india travel ranchi
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X