Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बिहार : पर्यटन के मामले में कटिहार भी किसी के कम नहीं, जानिए खास

बिहार : पर्यटन के मामले में कटिहार भी किसी के कम नहीं, जानिए खास

कटिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in katihar bihar

अगर आप पर्यटन का कुछ अलग अनुभव लेना चाहते हैं तो आपको बिहार के कटिहार का भ्रमण जरूर करना चाहिए। कटिहार भारत के बिहार राज्य का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जो अपने प्राकृतिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। झारखंड का पठारी क्षेत्र और पवित्र नदी गंगा की निर्मला धारा इस स्थल को खास बनाने का काम करती है। कभी अपनी जूट मिल के लिए प्रसिद्ध रहा यह स्थल आज राज्य के महत्वपूर्ण केंद्रों में गिना जाता है।

अगर आप अपने पर्यटन का विस्तार अगल-अलग क्षेत्रों के साथ करना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं। इस लेख के माध्यम से जानिए आप कटिहार के कौन-कौन से खास स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

गोरखनाथ मंदिर

गोरखनाथ मंदिर

कटिहार भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों से कर सकते हैं। यहां स्थित गोरखनाथ मंदिर प्रसिद्ध पवित्र स्थलों में गिना जाता है, जहां दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर देवो के देव महादेव को समर्पित है। यहां भगवान शिव के मूर्ति को गोरखनाथ महादेव के रूप में भी पूजा जाता है। यहां आपको भक्त भगवान शिव की पूजा करते दिख जाएंगे।

इस मंदिर का मुख्य आकर्षण का केंद्र यहां स्थित शिवलिंग है। महाशिवरात्रि के दौरान यहां भव्य आयोजन किया जाता है। इस दौरान शिवलिंग परजलाभिषेक और दूध अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगता है।

बागी मठ

बागी मठ

आप कटिहार में बागी मठ की सैर का आनंद उठा सकते हैं। यह मठ यहां के बागी गांव में स्थित है, जहां आप लोगों अध्यात्म से जुड़ी गतिविधि करते देख सकते हैं। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए आप इस स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। अध्यात्म की अंतर्वस्तु को समझने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

बागी मठ अपने 108 कमरों के लिए जाना जाता है जहां ध्यान-साधना की जाता है। अगर आप व्यस्त जीवन शैली से तंग आ चुके हैं तो कुछ दिन आप बागी मठ में समय बिता सकते हैं।

गोगा झील

गोगा झील

कटिहार भ्रमण के दौरान आप यहां की गोगा झील का भी भ्रमण कर सकते हैं। गोगा झील अपनी अद्भुत खूबसूरती के बल पर दूर दराज के सैलानियों को यहां आने के लिए मजबूर करती है। यह एक बड़ी झील है जो लगभग 5 किमी तक फैली है। यह झील मानसून के दौरान सहायक नदियों के द्वारा गंगा और महानंदा से जुड़ती है। यह झील कई जलीय जीवों और पक्षी प्रजातियों का निवास स्थान भी है।

आप यहां विभिन्न वनस्पति प्रजातियों को भी देख सकते हैं। मानजून के दौरान यहां लगभग 300 से ज्यादा प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का भ्रमण कर सकते हैं।

काली मां का मंदिर

काली मां का मंदिर

PC-Surajmondol

कटिहार के मुख्य पर्यटन आकर्षणों में आप प्रसिद्ध काली मंदिर का भ्रमण कर सकते हैं। यह मंदिर मां दुर्गा के के रौद्र रूप काली को समर्पित है। मंदिर की मुख्य प्रतिमा को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिर के अंदर जाकर श्रद्दालु मां काली के दर्शन कर सकते हैं।

दीवारों पर उकेरी गई नक्काशी यहां आने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करती है। त्योहार के दिनों में यहां भव्य आयोजन किए जाते हैं। आप यहांदीवाली और दुर्गा अष्टमी के दौरान आ सकते हैं।

रामकृष्ण आश्रम

रामकृष्ण आश्रम

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप आप कटिहार स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम का भ्रमण कर सकते हैं। 1925 में छोटे प्रयत्न के साथ रामकृष्ण मिशन आश्रम प्लेग और मलेरिया के मरिजो को उपचार के लिए खोला गया था। बाद में यह एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया गया।

कई दशको के सफर के बाद यह आश्रम रामकृष्ण मिशन के चुनिंदा सबसे सक्रिय सेंटर्स में शामिल हुआ। यह आश्रम प्राचीन वेदांता के सिद्धांत पर चलता है। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X