Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जम्मू कश्मीर की 10 नायाब हसीन वादियां जिनसे हैं आप अब तक अनजान

जम्मू कश्मीर की 10 नायाब हसीन वादियां जिनसे हैं आप अब तक अनजान

By Khushnuma

अक्सर हम आप ऐसी जगह तलाशते हैं अपनी छुट्टियों को बिताने के लिए जो या तो बहुत मशहूर होते हैं या वो किसी विशेष रूप से ख़ास होते हैं। पर क्या कभी आपने ऐसी जगह जाने का सोचा है जो हो तो बेहद खूबसूरत लेकिन उनके बारे में शायद ही कोई जानता हो।

अगर नहीं तो इस वेकेशन सैर कीजिये जम्मू कश्मीर के बेहद खूबसूरत नायाब स्थलों की, जिनके बारे में भले ही बहुत कम लोग जानते हो लेकिन यह अपने आपमें बेमिसाल हैं। जी हाँ दोस्तों बड़े से बड़े और छोटे से छोटे बच्चे भी जम्मू कश्मीर की हसीन वादियों के बारे में जानते हैं और उनकी दिली ख्वाहिश होती है कुदरत के इस नायाद रूप को देखने की।

हर साल यहाँ हज़ारों की तादाद में पर्यटक आते हैं, जो जम्मू कश्मीर की मशहूर वादियों में सैर करके चले जाते हैं। लेकिन इस बार आप ऐसा नहीं करेंगे क्यूंकि हम आपको बताते हैं जम्मू कश्मीर की 10 नायाब बेमिसाल खूबसूरती के बारे में जहाँ इस बार छुट्टियों का मज़ा ही दो गुना हो जायेगा।
मुफ्त कूपन्स: जल्दी कीजिये गोआइबीबो की ओर से मुफ्त कूपन्स

पहलगाम

पहलगाम

जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम एक बेहद आदर्श स्थल है। जो प्राचीन मुगलकाल, मध्ययुग काल की ओर ले जाता है। यहाँ आप स्थानीय लोगों की संस्कृति, सभ्यता, कपड़े, भोजन आदि से काफी प्रभावित होंगे। यहाँ का कोना कोना प्राकृतिक सुंदरता का जीता जागता उदाहरण है।
Photo Courtesy: KennyOMG

डोडा

डोडा

डोडा जम्मू कश्मीर का एक बेहद आकर्षक जिला है, जो प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहाँ की बेमिसाल स्थलों में हैं भद्रवाह, चिंता घाटी, सिओज घास का मैदान और भाल पाद्री आदि जो इसे अपने आपमें ख़ास बनाते हैं। यह स्थल तीर्थ यात्रियों के लिए भी बेहद उम्दा हैं। जहाँ के मंदिर लाजवाब हैं।
Photo Courtesy: jktourism.org/

कठुआ

कठुआ

कठुआ जम्मू से तक़रीबन 88 किलोमीटर दूरी पर बसा जम्मू कश्मीर का एक बेहद खूबसूरत जिला है। यह जिला जम्मू कश्मीर राज्य के जिलों में सबसे खूबसूरत और आकर्षक जिला माना जाता है। यहाँ आप कई हरी-भरी घाटियां, मखमली घास के मैदान, ऊँचे ऊँचे पेड़, प्राकृतिक नज़ारे, घने जंगल, कल कल बहते झरने आदि को देखकर मंत्रमुग्ध हो जायेंगे।
Photo Courtesy: Nvvchar

राजौरी

राजौरी

राजौरी जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले का एक हिस्सा है जो अपने आकर्षक दृश्यों से पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र बनता जा रहा है। राजौरी में कई ऐतिहासिक इमारतें, आलीशान मस्जिदें और अन्य पर्यटक स्थल हैं। राजौरी को सुन्दर झरनों का अड्डा कहा जाता है जहाँ लाल बाउली एक झरना है जिसमे मछलियों की अठखेलियां देखने लायक होती हैं।
Photo Courtesy: Waqas.usman

पटनीटॉप

पटनीटॉप

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप बेहद आकर्षक हिल रिज़ोर्ट है। पटनीटॉप को वास्तव में ‘पाटन दा तालाब' के नाम से जाना जाता है। जिसका शाब्दिक अर्थ है 'राजकुमारी का तालाब' कहा जाता है यहाँ की राजकुमारी इसी तालाब में प्रतिदिन स्नान करती थीं। हरी-भरी घुमावदार पहाडियाँ, लुभावने दृश्य, घने जंगल और शांत वातावरण पटनीटॉप की पहचान हैं।
Photo Courtesy: Magnus Manske

हेमिस

हेमिस

लेह से दक्षिण-पूर्व की ओर 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हेमिस जम्मू कश्मीर का बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल है। जो प्राकृतिक की गोद में प्रकृति से भरपूर जीता जागता उदाहरण है। यहाँ का हेमिस मठ और गोम्‍पा मठ हेमिस के मुख्य आकर्षणों में से एक है। यहांँ के मुख्य आकर्षक बुध्द की विशाल प्रतिमा है जो तांबे से बनी हुई है।
Photo Courtesy: Podzemnik

पुलवामा

पुलवामा

कश्‍मीर के 'धान का कटोरा' कहा जाने वाला पुलवामा जम्मू कश्मीर राज्य का बेहद खूबसूरत जिला है। इस जिले में 323 गांव है जो यहाँ की 5 तहसीलों के अर्न्‍तगत आते है। अगर आप इन छुट्टियों में यहयन आये हैं तो आपको यहाँ की ऐतिहासिक रोड मुग़ल रोड अवश्य जाना चाहिए क्यूंकि इस रोड पर आप अहरबाल झरना, शिकारगाह, अरीपाल नाग, हुरपूरा और तरसार व मरसार झील आदि को देख सकते हैं जो दर्शनीय हैं।
Photo Courtesy: Pulwama.nic.in

अनंतनाग

अनंतनाग

कश्मीर की व्यापारिक राजधानी कहा जाने वाला अनंतनाग कश्मीर घाटी की दक्षिण पश्चिम की और बसा हुआ है। यह शहर हिन्दू मुस्लिम और भी धर्मों के संगम को बखूबी दर्शाता है, यहाँ हिन्दू के विशाल ऐतिहासिक मंदिर हैं तो वहीँ मुस्लिम के आलीशान मस्जिदें हैं। यह तीर्थ स्थल के रूप में भी पर्यटकों को अपनी और लुभाता रहा है।
Photo Courtesy: www.wikipedia.org

किश्‍तवाड़

किश्‍तवाड़

जम्मू कश्मीर का बेहद आकर्षक ट्रेकिंग स्थल है किश्‍तवाड़ जो ट्रेकिंग के लिए पूरे राज्य व भारत में विख्यात है। अगर आप ट्रेकिंग के शौक़ीन हैं तो आप यहाँ अवश्य जाएँ। साथ ही यहाँ की संस्कृति लोगों से मेल जोल आपको पसंद आएगा।
Photo Courtesy: Davin7

पुंछ

पुंछ

जम्मू कश्मीर में पुंछ एक छोटा सा जिला है लेकिन यह इतना खूबसूरत है कि इसकी खूबसूरती को देखके लोग इसे 'मिनी कश्मीर' कहते हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देख के जीवन की सारी थकान कम हो जाती है। पुंछ ऐतिहासिक नज़रिये से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है जो ऐतिहासिक पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है।
Photo Courtesy: Sawerkar Sharma

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X