Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खूबसूरत नज़ारों से सम्मोहित कर देती हैं नैनीताल की दिलकश वादियां

खूबसूरत नज़ारों से सम्मोहित कर देती हैं नैनीताल की दिलकश वादियां

By Khushnuma

नैनीताल शहर का नाम 'नैनी' झील के नाम पर पड़ा जो कि नैनीताल की सबसे खूबसूरत और सबसे लोकप्रिय झील है। बर्फ से ढके पहाड़ इसको ओर भी खूबसूरत बनाते हैं। नैनीताल को 'झीलों का शहर' भी कहा जाता है। यहाँ का सुहावना मौसम, हरे-भरे विशाल वृक्ष, पहाड़ियों पर रूईनुमा अपना जादुई रंग बिखेरती सफ़ेद बर्फ, मनोरम झीलें आकर्षण झरने नैनीताल को विश्व प्रसिद्ध लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाती हैं।
अगर आप यहाँ आना चाहते हैं तो इस वेकेशन आपके पास अच्छा समय है जब आप अपनों के साथ नैनीताल की हसीन वादियों में रोमांचक समय बिता सकते हैं। यहाँ आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, रोपवे और बोटिंग का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं। नैनीताल को 'लेक डिस्ट्रिक्ट' भी कहा जाता है। जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है 'नैनी' का अर्थ है 'आँखें' और 'ताल' का अर्थ है 'झील' अर्थात 'झीलोंं का शहर नैनीताल'। तो चलिए सैर करते हैं खूबसूरत नैनीताल की।
मुफ्त कूपन्स: थॉमस कुक की ओर से हॉलीडे बुकिंग पर 3000 रु की छूट

नैनी झील

नैनी झील


नैनी झील नैनीताल शहर के बीचों बीच बनी एक प्राकृतिक झील है। यहाँ के मनोरम दृश्य मनमोह लेने वाले होते हैं। अगर आप नैनीताल आना चाहते हैं तो यहाँ अवश्य आइयेगा। यहाँ आप बोटिंग का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं।
Image Courtesy:Ekabhishek

नैना देवी का मंदिर

नैना देवी का मंदिर


नैनी झील के किनारे पर ही बना यह मंदिर नैना देवी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है नैनी देवी के नाम पर ही इस शहर का नाम नैनीताल रखा गया। इस मंदिर की अपनी अलग महत्ता है जहाँ दूर दूर से श्रद्धालु नैनी देवी के दर्शन करने आते हैं।
Image Courtesy:Vipin8169

नैना पीक

नैना पीक

नैना पीक नैनीताल की सबसे ऊँची चोटी है जो कि दर्शनीय है। यह बहुत ऊंचाई पर है अगर आप इस चोटी पर चढ़ना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहाँ पहुँचने के लिए खच्चर और टट्टू की भी उत्तम व्यवस्था है। यह ट्रेकिंग के लिए बेहद लुभावनी जगह है। इस चोटी की ऊंचाई पर पहुंचकर नैनीताल के खूबसूरत नज़ारे बेहद रोमांचक लगते हैं।
Image Courtesy:Enjoymusic nainital

माल रोड

माल रोड


यह झील के किनारे निकली एक सड़क है जिसे माल रोड कहते हैं। यहाँ अधिकतर जोड़े ही नज़र आते हैं जो अपनी खूबसूरत दुनिया में खोये हुए बाँहों में बाहें लिए टहलते रहते हैं।
Image Courtesy: Abhishekjoshi

चिड़ियाघर

चिड़ियाघर


यह चिड़ियाघर नैनीताल आये पर्यटकों को अपनी और लुभाता है। खासकर के बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहाँ काला चीता, बाघ, भालू, हिरनजंगली बिल्ली आदि जानवर देखे जा सकते हैं। इसके आस-पास का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
Image Courtesy: Ekabhishek

स्नो व्यू

स्नो व्यू


नैनीताल से तक़रीबन दो या ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्नो व्यू पॉइंट एक रमणीक स्थल है। यहाँ से आप पर्वतों की विशाल चोटियों के अद्भुत नज़ारों को देख सकते हैं। यहाँ पैदल तो चढ़ा ही जा सकता है लेकिन घोड़ों की भी उत्तम व्यवस्था है।
Image Courtesy: Dr Satendra

रोपवे (उड़न-खटोला)

रोपवे (उड़न-खटोला)


रोपवे (उड़न-खटोला) का सफर बेहद रोमांचक और एडवेंचर है। अगर आप नैनीताल आना चाहते हैं तो रोपवे की सवारी अवश्य कीजियेगा। रोपवे से आप स्नो व्यू, मल्लीताल आदि जगह जा सकते हैं।
Image Courtesy:Extra999

हनुमान गढ़ी

हनुमान गढ़ी


हनुमान गढ़ी अपने मनोरम दृश्यों के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यह 1,951 मीटर की ऊंचाई पर है जो कि नैनीताल से 3 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ से सूर्यास्त का नज़ारा बेहद खूबसूरत होता है।
Image Courtesy:Manojkhurana

वेधशाला

वेधशाला


नैनीताल की वेधशाला देश की आधुनिकता वेधशालाओं में से एक है महत्व आपको यहीं आकर पता चलेगा। यहाँ दूरबीन से आप ग्रहों, उपग्रहों, सूर्य गृह, चन्द्र गृह, सितारों आदि को देख सकते हैं।
Image Courtesy:Abhishek gaur70

भीमताल

भीमताल


कहा जाता है कि भीमताल का निर्माण महाभारत काल में हुआ था। यह ताल नैनीताल से 23 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ आप बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं।
Image Courtesy:Manojkhurana

सातताल

सातताल


नैनीताल में 7 तालों की खूबसूरत जगह को 'सातताल' के नाम से जानते हैं। यह सातताल नैनीताल से तक़रीबन 22 या 23 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ आकर आप प्रकृति के स्पर्श को महसूस कर सकते हैं।
Image Courtesy:Magnus Manske

नौकुचियाताल

नौकुचियाताल


यूँ तो नैनीताल झीलों का शहर है ही उनमे से नौकुचियाताल भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि इसमें 9 कोने हैं इसलिए नौकुचियाताल के नाम से जाना जाता है। यहाँ आप पैराग्लाइडिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
Image Courtesy:Manojkhurana

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर


यहाँ बर्फ सी ढकी चोटियां ऐसी दिखाई देती हैं जैसे हिमालय को रुई से ढक दिया गया हो। यहाँ का मनमोहक दृश्य आपको यहीं रहने को मजबूर कर देगा।
Image Courtesy:Slick-o-bot

रामगढ़

रामगढ़


यह दर्शनीय स्थल सेबों के बागों के लिए पर्यकों के बीच खासा लोकप्रिय है। कहा जाता है कि रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी पुःतक 'गीतांजलि' की रचना इसी स्थान पर की थी।
Image Courtesy:MGA73bot2

रामनगर

रामनगर


रामनगर गर्जिया मंदिर के लिए विशेष रूप से पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहाँ आप आकर भगवान के दर्शन के साथ साथ यहाँ की हसीन वादियों के खूबसूरत नज़ारों का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
Image Courtesy:संजीव कुमार

नैनीताल कैसे जाएँ

नैनीताल कैसे जाएँ

नैनीताल कैसे जाएँ फ्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी की अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें-
रेल मार्ग द्वारा
निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो नैनीताल से 35 किलोमीटर दूर है। काठगोदाम से नियमित बसें व टैक्सियां नैनीताल के लिए उपलब्ध रहती हैं। नैनीताल पहुँचने के लिए अन्य रेलवे स्टेशन लाल कुआं भी है। लालकुआं नैनीताल से 53 किलोमीटर दूर है।

सड़क मार्ग द्वारा
समीपवर्ती प्रदेशों से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप कंडक्टेड टुअर्स से भी यहाँ जा सकते हैं।
Image Courtesy:Apalaria

नैनीताल में कहाँ ठहरें

नैनीताल में कहाँ ठहरें

नैनीताल के होटलों की अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें
नैनीताल में ठहरने के लिए निम्न होटल हैं जहाँ आप आसानी से रुक सकते हैं। जिनमे से कुछ यूँ हैं-
उत्तम श्रेणी के होटल- अलका (दिमाल), नैनी रिट्रीट (अयार पाटा)।
माध्यम श्रेणी के होटल- मानसरोवर (तल्लीताल), मनु महारानी (मल्लीताल)।
होटलों के अलावा धर्मशालाएं भी जहाँ आप काम खर्च में ठहर सकते हैं।
धर्मशाला- आर्य समाज धर्मशाला (मल्लीताल), इस्लामिया मुसाफिरखाना (मल्लीताल) आदि।
Image Courtesy:Djay29ssgk

नैनीताल कब जाएँ

नैनीताल कब जाएँ

नैनीताल कब और किस मौसम में जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
बरसात के मौसम को छोड़कर नैनीताल कभी भी जाया जा सकता है। गर्मियों में हल्के ऊनी कपड़े तथा सर्दियों में गर्म कपड़े अपने साथ ज़रूर ले जाएँ।
Image Courtesy: Aurobindo Ogra

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X