कितना उत्साही होता है ना तीव्र गति से चलते हुए एक झलक में ही दुनिया को देखते जाना और पीछे बैकग्राउंड म्यूज़िक में छुक-छुक की आवाज़। जी हाँ, आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं। यहाँ हम बात कर रहे हैं ट्रेन की जिसमें खिड़की की सीट मिलना हमारा सबसे अच्छा टाइम पास होता है, किसी सफ़र की यात्रा के दौरान। और जब पानी के ऊपर बने ब्रिज हमारे सफ़र के बीच में आते हैं तब सबसे ज़्यादा उत्साह और मन में अजीब सी हलचल भी होती है। चलिए हम आज ऐसे ही कुछ भारत के अनोखे रेलवे पुलों की यात्रा पर चलते हैं, जिनके नज़ारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।
गोदावरी आर्क ब्रिज
Image Courtesy: Hariya1234
गोदावरी आर्क ब्रिज
गोदावरी आर्क ब्रिज राजामुंद्री की गोदावरी नदी पर बने ब्रिजों में बना यह तीसरा ब्रिज है। हैवलॉक ब्रिज इस नदी पर बना सबसे पहला ब्रिज है, उसके बाद दूसरा ब्रिज गोदावरी ब्रिज। गोदावरी आर्क ब्रिज अभी हाल ही में बना इस नदी का तीसरा ब्रिज है।
पम्बन ब्रिज
Image Courtesy: Mike Prince
पम्बन ब्रिज
पम्बन ब्रिज भारत का मुख्य और सबसे प्रसिद्ध रेलवे ब्रिज व सड़क दोनों ही है। यह भारत का सबसे पहला समुद्री पुल है जो पम्बन द्वीप में स्थित रामेश्वरम को भारत से जोड़ता है।
शारावती ब्रिज
Image Courtesy: apuwdm2
शारावती ब्रिज
शारावती ब्रिज कर्नाटका की सबसे लंबी रेलवे ब्रिज है। प्रसिद्ध कोंकण रेलवे, दक्षिण के होनावार जाने के लिए यहीं से गुज़रती है।
न्यू जुबिली ब्रिज
Image Courtesy: Piyal Kundu
न्यू जुबिली ब्रिज
न्यू जुबिली ब्रिज को पुराने ऐतिहासिक जुबिली ब्रिज के जगह पर बनाया गया है। सन 1885 में हूगली नदी पर बना पुराना जुबिली ब्रिज अब तक भारत का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध ब्रिज है। अभी नया ही बना जुबिली ब्रिज पश्चिम बंगाल में स्थित नैहाती और बांदेल को एक दूसरे जोड़ता है।
वेंबानाड़ रेलवे ब्रिज
Image Courtesy: VIMLESH CHANDRA RAILWAY WRITER
वेंबानाड़ रेलवे ब्रिज
वेंबानाड़ रेलवे ब्रिज, वेंबानाड़ झील के तीन द्वीपों पर से गुज़रती भारत की सबसे लंबी रेलवे ब्रिज है। यह कोची में स्थित एदाप्पल्ली को वल्लारपदम से जोड़ती है। इस ब्रिज की लंबाई लगभग 4.26 किलोमीटर है और यह भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे पुलों में से एक है।
महानदी ब्रिज
Image Courtesy: Rajani3737
महानदी ब्रिज उड़ीसा
महानदी नदी पर बना दूसरा महानदी ब्रिज, उड़ीसा का सबसे आकर्षक रेलवे ब्रिज है। इसका निर्माण कायकता से बौध के रेलवे मार्ग को जोड़ने के लिए किया गया था।
तो अपनी अगली यात्रा में रेलवे ब्रिज के इन नज़ारों का आनंद लेना मत भूलिएगा, जहाँ से दुनिया आपको एक अलग ही नज़रिए से दिखाई देगी।
अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।
Click here to follow us on facebook.