Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चलो सैर करें राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू की

चलो सैर करें राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू की

By Khushnuma

राजस्थान आकर अगर आपने माउंट आबू की सैर नहीं की तो समझिए की आपने राजस्थान के प्राकृतिक नज़ारों को मिस कर दिया। जी हाँ आकर्षक घाटियों से घिरा माउंट आबू राजस्थान का हिल स्टेशन है। जहाँ की हसीन वादियां, हज़ारों फिट की ऊंचाई, झरने, उड़ते बादल, हरीभरी हरियाली, घाटियां, मंदिर और झील राजस्थान के आकर्षक में चार चाँद लगा देती हैं।

माउंट आबू में सुंदर झीलें और प्रकृति के वरदान से भरपूर नजारे, हरी-भरी वादियों से सजी पहाड़ियां और वन्य जीवों से भरपूर अभयारण्य भी है। माउंट आबू ठंडे मौसम और वानस्पतिक समृद्धि की वजह से देश भर के पर्यटकों का पसंदीदा सैरगाह बन गया है। माउंट आबू की बड़ी बड़ी चट्टानें, तेज़ हवा जब पर्यटकों को छोकर गुज़रती है तो वह सबसे अनमोल अनुभव होता है। तो चलिए सैर करते हैं राजस्थान के इस आकर्षक हिल स्टेशन माउंट आबू की
मेक माई ट्रिप की ओर से कूपन्स मुफ्त

नक्की लेक

नक्की लेक

नक्की लेक माउंट आबू के आकर्षणों में से एक है। आप यहाँ आकर बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। साथ ही झील के बीच में बने टापू पर पैडल बोट द्वारा पहुंचकर जी भरके मस्ती भी कर सकते हैं। यहाँ हरीभरी वादियां, खजूर के वृक्षों की कतारें, पहाडि़यों से घिरी झील और झील के बीच आईलैंड आपको बेहद सुकून देगा।

Image Courtesy:Koshy Koshy

ओम शांति भवन

ओम शांति भवन

ओम शांति भवन एशिया का पांचवां अदुितीय हॉल है। जिसमे 2 से 3 हज़ार तक के व्यक्तियों की क्षमता है। आप यहाँ आकर इस हॉल के आकर्षक को देख सकते हैं।

Image Courtesy:Sadasiv Swain

दिलवाड़ा मंदिर

दिलवाड़ा मंदिर


दिलवाड़ा मंदिर अपनी कलात्मकता और सभ्यता के कारण पर्यटकों के आकर्षकों में से एक है। इस मंदिर की बारीक नक्काशी देखने लायक है।

Image Courtesy:Magnus Manske

सनसेट पॉइंट

सनसेट पॉइंट


यहाँ से सूर्यास्त का दिलकश नज़ारा देख पर्यटक आश्चर्चकित रह जाते हैं। यहाँ डूबता सूरज बॉल की तरह प्रतीत होता है। इस नज़ारे को देखने के लिए आप यहाँ आ सकते हैं।

Image Courtesy:Rohanmyself

हनीमून पॉइंट

हनीमून पॉइंट


इस जगह दो चट्टान हैं जो किसी जोड़े की भांति एक दुसरे से प्रेम करते प्रतीत होती हैं। आप यहाँ आकर इन दृश्यों का लुफ्त उठा सकते हैं।

Image Courtesy:shri Kshetra

गुरु शिखर

गुरु शिखर

गुरु शिखर अरावली पर्वत की सबसे ऊँची चोटी है। यहाँ भगवान शिव का मंदिर दर्शनीय है जिसकी काया देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक यहाँ आते हैं।

Image Courtesy:Andrew Phillipo

अचलगढ़

अचलगढ़


अचलगढ़ माउंट आबू का एक ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ किले में अचलेश्वर महादेव का सुन्दर मंदिर व मानसिंह की समाधि देखने लायक है। यहीं शिव के पैर के अंगूठे के निशाँ हैं जिनकी पूजा की जाती है।

Image Courtesy:melpats_2000

गांधी वाटिका

गांधी वाटिका

गांधी वाटिका एक बेहद खूबसूरत पिकनिक स्थल है। जहाँ पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। आप यहाँ आकर माउंट आबू के खूबसूरत नज़ारों को देख सकते हैं।

Image Courtesy:Selmer van Alten

टॉड रॉक

टॉड रॉक

टॉड रॉक मेढक के जैसी आकृति वाली चट्टान है इसलिय इसे टॉड रॉक के नाम से जाना जाता है। यह स्थल पर्यटकों को खूब भाता है यहाँ वह घंटों बैठकर बातें किया करते हैं।
Image Courtesy:Kondephy

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा- हवाई मार्ग द्वारा माउंट आबू पहुँचने के लिए आप उदयपुर की उड़ान ले सकते हैं जो माउंट आबू का निकटतम हवाई अड्डा है। उदयपुर हवाई अड्डा इस शहर से 185 किमी. की दूरी पर स्थित है। एक अन्य उपलब्ध विकल्प यह है कि आप गुजरात के अहमदाबाद की उड़ान ले सकते हैं। गुजरात की इस राजधानी से सभी प्रमुख भारतीय शहरों के लिए उड़ाने उपलब्ध हैं। गुजरात का हवाई अड्डा माउंट आबू से 221 किमी. की दूरी पर स्थित है और यहाँ से हिल स्टेशन के लिए परिवहन सुविधा आसानी से उपलब्ध है।

रेल यात्रा- माउंट आबू तक रेल द्वारा पहुँचा जा सकता है जहाँ निकटतम रेलवे स्टेशन अबू रोड़ शहर है जो 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। अबू रोड़ स्टेशन दो बड़े महानगरों मुंबई और नई दिल्ली को जोड़ने वाले मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है। यहाँ से कई मुख्य शहरों जैसे बेंगलुरू, हैदराबाद, नई दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई, जयपुर, देहरादून और त्रिवेंद्रम के लिए रेल सेवा उपलब्ध है।

सड़क मार्ग द्वारा- नियमित बस और टैक्सी सेवा द्वारा इस शहर तक रास्ते द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। कई प्रमुख भारतीय शहरों जैसे नई दिल्ली, मुंबई, जयपुर, उदयपुर और अहमदाबाद से माउंट आबू के लिए बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। यात्रियों की भीड़ के अनुसार बसों की आवृत्ति दैनिक से साप्ताहिक होती है। बस का किराया बस की सुविधाओं और आराम पर निर्भर करता है।

Image Courtesy:CorrectKnowledge

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X