Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए महिलाओं को इन खास जगहों की सैर क्यों करनी चाहिए

जानिए महिलाओं को इन खास जगहों की सैर क्यों करनी चाहिए

भारत की कुछ खास जगहें जो महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं। India top safest places for female to visit in.

पूर्वी व पश्चिमी देशों में एक बड़ा सामान्य सा अंतर है, जिसे हम आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के आधार पर अच्छी तरह समझ सकते हैं। यूरोप, अमेरिका जैसे देश जहां शुरू से ही अपने निर्णय लेने में स्वतंत्र रहे हैं, वहीं भारत की अधिकांश जनसंख्या अपने निजी फैसलों के लिए भी अपने बड़ों पर आश्रित है। जिसका सबसे बड़ा खामियाजा भारतीय महिलाओं को उठाना पड़ता है।

जहां विदेशी महिलाएं बेखौफ अनंत यात्रा पर निकल अपने सपनों को साकार करती नजर आती हैं, वहीं भारतीय महिलाएं, घर की चार दीवारी को ही दुनिया समझ बैठती हैं। हालांकि समय बदल चुका है, भारतीय महिलाएं अपनी आजादी को समझ चुकी है। लेकिन फिर भी ?

क्या है वो डर ?

क्या है वो डर ?

आज भारतीय बेटियां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों की व्यावसायिक इकाईयों में कार्यरत हैं। लेकिन फिर भी एक डर हमेशा उनके अंदर बना रहता है, वो है 'सुरक्षा', जिसपर अभी तक पार पाया नहीं गया है। जिसकी वजह से पढ़ी लिखी आत्मनिर्भर महिलाएं भी अपने निजी समय को ठीक से एन्जॉय नहीं कर पाती हैं। आज 'नेटिव प्लानेट' से इस खास खंड में हमारे साथ जानिए भारत की कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में जो खासकर महिलाओं के सुरक्षा व मौज-मस्ती के लिहाज से आदर्श विकल्प मानी जाती हैं। जहां महिलाएं बेखौफ आराम से घूम-फिर सकती हैं।

देवभूमि स्थित ऋषिकेश

देवभूमि स्थित ऋषिकेश

PC- Sanjay

उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश पूरे विश्व के चुनिंदा ऐसे स्थानों में शामिल है, जहां महिला ट्रैवलर्स ज्यादा आना पसंद करती हैं। योग-अध्यात्म का केंद्र होने के साथ-साथ यह स्थान एडवेंचर प्रेमियों को भी बहुत भाता है। यहां महिलाएं बेखौफ घूम-फिर सकती हैं। यहां के आश्रम, रिजॉर्ट सैलानियों के लिए अच्छी सेवा उपलब्ध कराते हैं। जहां आप अपने जीवन के बेहद खास पलों को हंसी-खुशी बिता सकते हैं।

 मुख्य आकर्षण

मुख्य आकर्षण

PC- Cordavida

अगर आप ऋषिकेश आएं तो यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों से फीडबैक जरूर लें, वे अपने खास अनुभव आपसे जरूर साझा करेंगे। यहां सैलानियों को नाइट स्टे करने में कोई दिक्कत नहीं होती। पूरी रात ऋषिकेश अपनी दैविक रोशनी से जगमगाता है। यहां पहाड़ों से आती गंगा व हरी-भरी घाटियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। आप चाहें तो यहां विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स के साथ ट्रेकिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

राजस्थान स्थित जयपुर

राजस्थान स्थित जयपुर

PC -Ziaur Rahman

राजस्थान का जयपुर भी एकल यात्रा के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। यहां देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी सैलानी भी ज्यादा आना पसंद करते हैं। अपने भव्य किलों के लिए यह शहर 'गुलाबी नगरी' के रूप में विश्व विख्यात है। यहां महिलाएं अपना अच्छा समय दोस्तों व परिवार के साथ स्पेंड कर सकती हैं। सिर्फ जयपुर ही नहीं यहां स्थित पुष्कर, उदयपुर व जैसलमेर एकल यात्रा के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध

वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध

PC- Knowledge Seeker

कला प्रेमियों के लिए यह शहर किसी खजाने से कम नहीं। यहां स्थित ऐतिहासिक किले अपनी अनमोल वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं। राजस्थान भारत के उन राज्यों में शामिल है, जहां की लोक कला, नृत्य संगीत विदेशियों को बहुत भाते हैं। महिलाओं के लिए यह शहर एक अच्छा ऑप्शन है, यहां आकर महिलाएं काफी सुरक्षित महसूस करेंगी। यहां परिवहन के साथ-साथ ठहरने की अच्छी व्यवस्था भी है।

गोवा ट्रिप

गोवा ट्रिप

PC- Nileshbhagat2314

महिलाओं के लिए सुरक्षित गंतव्यों में गोवा भी शामिल है। भारत के पश्चिमी राज्य गोवा अपने आकर्षक समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। यहां साल भर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। वर्किंग वुमन के लिए यह जगह काफी खास मानी जाती है। यहां आप अपना हैप्पी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। महाराष्ट्र-बेंगलुरु के वर्किंग क्लास के लिए यह एक आदर्श वीकेंड गेटवे है। गोवा शॉर्ट ट्रिप के साथ लंबी छुट्टियां बिताने के लिहाज से भी खास है।

इन चीजों का लें आनंद

इन चीजों का लें आनंद

PC- Anshul24Sharma

गर्मियों में गोवा पर्यटकों से खचाखच भरा रहता है। अगर आप शांति भरा गोवा का ट्रिप चाहते हैं, तो यहां आप वर्षा ऋतु या सर्दियों में आ सकते हैं। आप यहां कलंगुट बीच, पणजी बीच, मीरामार बीच, दोना पाउला बीच आदि का आनंद उठा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से गोवा एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप दोस्तों या परिवार के साथ छुट्टियों पर आप सकते हैं। अगर आप चाहें तो समुद्री तटों के साथ-साथ यहां स्थित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं।

कसोल, हिमाचल प्रदेश

कसोल, हिमाचल प्रदेश

कसोल, हिमाचल प्रदेश (कुल्लू जिला) का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जिसे 'मिनी इजरायल' भी कहा जाता है। भारत में इजरायली सैलानियों का यह सबसे बड़ा गढ़ है। अपनी मनमहोक आबोहवा के साथ यह एक सुरक्षित गंतव्य माना जाता है। जहां महिला ट्रैवलर्स एक यादगार ट्रिप का आनंद ले सकती हैं। यहां आप खीर गंगा के तट पर 'नाइट कैंपिंग' का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। घने जंगलों बीच पार्वती घाटी अपने खूबसूरत दृश्यों के साथ एक आकर्षक जगह है। जहां आप बेहद शांति का अनुभव करेंगे।

बोनफायर का मजा

बोनफायर का मजा

PC- L K Harshavardhan

कसोल प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी प्रसिद्ध है। एडवेंचर की तलाश में हिमाचल घूमने आए ट्रैवलर्स यहां आना पसंद करते हैं। यहां आप बेस्ट ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहां सामान्य सा ट्रेक 9 से 10 घंटों में पूरा किया जा सकता है। आप यहां रात में बोनफायर का आनंद ले सकते हैं। सच मानिए कसोल का ट्रिप आपकी यात्रा डायरी का अहम भाग बन सकता है। आप यहां दोस्तों के साथ हैप्पी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

PC- Bhartrihari Pandiya

महिलाओं के लिए सुरक्षित जगहों में उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी का भी नाम आता है। भारत की धार्मिक नगरी काशी विदेशी सैलानियों के मध्य काफी प्रसिद्ध है। यहां पुरुष पर्यटकों के साथ-साथ महिलाएं भी बेखौफ घूम सकते हैं। यह शहर अपने गंगा घाटों के लिए जाना जाता है। यहां 'अस्सी घाट' पर शाम की आरती विश्व विख्यात है। इस ऐतिहासिक शहर में करीब 84 घाट हैं, जो अपने पौराणिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। धार्मिक आस्था रखने वाली महिलाएं यहां की सैर का आंनद ले सकती हैं।प्रयाग में डुबकी लगाने से पहले इन पंचतीर्थों के दर्शन करना न भूलें

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X