साउथ इंडिया के मुकाबले उत्तर भारत को महिलायों के लिए काफी असुरक्षित माना जाता है। जिस कारण से यहां सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी अकेले घूमने से कतराने लगे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है जनाब, उत्तर भारत में कई ऐसी जगह मौजूद है जहां महिलाएं एकदम बेफिक्रे स्टाइल में अकेले घूम सकती हैं। जी हां, आज हम आपको अपने लेख से उत्तर भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहें है जहां महिलाएं बिना किसी डर के बिंदास होकर अकेले घूम सकती हैं, आइये नजर डालते हैं
नैनीताल
उत्तराखंड का हिल स्टेशन नैनीताल सैलानियों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां महिलाएं बेफिक्री से घूम सकती हैं। नैनीताल में देखने के लिए काफी कुछ है जैसी नैनी झील, भीमताल साथ ही नैना देवी का मंदिर भी है यहां। यहां आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकती हैं। शॉपिंग जैसी की महिलायों को काफी पसंद होती है, तो यहां वह ढेर सारे गर्म कपड़ो की खरीददारी भी कर सकती हैं। नैनीताल में गढ़वाली खाने का मजा लिया जा सकता है, साथ ही माल रोड के मोमोज तो यहां आये हर टूरिस्ट को ट्राय करने चाहिए।
उदयपुर
राजस्थान के किलो और बागीचो का शहर उदयपुर भी महिलायों के घूमने के लिए काफी सेफ है। यह शहर खूबसूरत महलों और बगीचों से पटा हुआ है। यहां आप बोटिंग के साथ राजस्थानी खाने का जायका भी ले सकते हैं। यह एक बेहद ही खूबसूरत शहर है , जिससे आपको प्यार जरुर हो जायेगा।
वाराणसी
उत्तर प्रदेश का शहर वाराणसी को लोग गंगा के घाटो और मन्दिरों लिए जानते हैं। यह शहर थोड़ा सा भीड़भाड़ वाला है,यहां आप शाम के समय गंगा आरती का लुत्फ ले सकती हैं तो वहीं दिन में विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर में जाकर मत्था भी टेक सकती हैं। वाराणसी में आये हैं तो यहां का पान और चाट जरुर ट्राय करें साथ ही गंगा की अविरल धारा का भी आनन्द लें।
खुजराओ
मध्यप्रदेश का एक और शहर खुजराहो जिसे मन्दिरों का का शहर है । यहां महिलाएं और लड़कियां अकेले बेधड़क होकर घूम सकती हैं। यहां घूमने के साथ साथ खाने पीने और शॉपिंग के लिए काफी कुछ है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश एक बेहद ही खूबसूरत राज्य और टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। महिलाएं हिमाचल में बिंदास होकर शिमला में बर्फबारी का मजा ले सकती है तो मनाली में पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकती हैं।