Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जाने! भारत के सात प्रमुख धार्मिक स्थल..जहां लोगो को मिलता है मोक्ष

जाने! भारत के सात प्रमुख धार्मिक स्थल..जहां लोगो को मिलता है मोक्ष

सप्तपुरी का अर्थ हिन्दू धर्म और भारत के 7 पवित्र शहरो से है। जिनमे अयोध्या (राम), मथुरा (कृष्णा), द्वारका (कृष्णा), वाराणसी (शिव), हरिद्वार (विष्णु), उज्जैन (शिव) और कांचीपुरम (पार्वती) शामिल है।

By Goldi

भारत का मंदिरों का देश हैभारत का मंदिरों का देश है

#6Days: सैर करें मंदिरों के देश तमिलनाडू की#6Days: सैर करें मंदिरों के देश तमिलनाडू की

पवित्र ग्रंथों के अनुसार, भारत में इन तीर्थ स्थलों की यात्रा से मोक्ष प्राप्ति होती है। सप्त पूरी में भारत के सात शहर शामिल हैं। ऋषियों के अनुसार सप्त पूरी के यह सात शहर सांस्कृतिक और भाषाई विविधता के बावजूद भारत की एकता को भी दर्शाते है।

दक्षिण का कश्मीर-लांबासिंगीदक्षिण का कश्मीर-लांबासिंगी

प्रत्येक शहर का हिंदू शास्त्रों के साथ संबंध है और माना जाता है कि यह प्रमुख हिंदू देवताओं के स्थान हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था, भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और इसी तरह के अन्य शहरों में अन्य हिंदू देवताओं से संबंधित हैं।

अयोध्या

अयोध्या

सप्तपुरी में अयोध्या भी शामिल है, जोकि हिंदुयों के धर्मिक स्थलों में से एक है। यह भगवान राम का जन्म स्थल है..जोकि वर्षो से विवादों में है। माना जाता है कि,अयोध्या की खोज मनु द्वारा की गयी थी, जोकि हिंदू विचारधाराओं के भी निर्माता हैं।

अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के तट पर स्थित है..इतिहास में इस जगह का उल्लेख जय जगह किया गया है। जिसमे से सबसे प्रसिद्ध कहानी है कि, यहां भगवान राम का जन्म हुआ था, और उन्होंने शासन भी किया था।PC:Ramnath Bhat

वाराणसी

वाराणसी

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी हिंदुयों का पवित्र धार्मिक स्थल है।माना जाता है कि, अगर यहां किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वारणसी भारत के पुराने शहरों में से एक है जोकि गंगा के किनारे पर स्थित है। यह शहर सप्तपुरी का प्रमुख शहर है..इस शहर में असंख्य मंदिर है, यहां स्थित काशी विश्वनाथ बेहद लोकप्रिय है..यह मंदिर (12 ज्योतिर्लिंग्स में से एक है)।
PC:Dennis Jarvis

मथुरा

मथुरा

पुराणों के मुताबिक, मथुरा श्री कृष्ण का जन्मस्थान है...भगवान श्री कृष्ण हिंदुयों के प्रमुख देवतायों में से एक हैं। बताया जाता है कि, श्री कृष्ण का जनम एक जेल में हुआ था। मथुरा भारत के पुराने शहरों में से एक है..यहां कई मंदिर हैं साथ ही मथुरा वृदावन और गोवर्धन से लगा हुआ शहर है, जिसका वर्णन महाकाव्य में भी किया गया है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा अपने कई प्रसिद्ध मन्दिरों के लिए विख्यात है जैसे इस्कोन मंदिर, पागल बाबा मंदिर,बिरला मंदिर आदि।

हरिद्वार

हरिद्वार

हरिद्वार सप्त पुरी के पवित्र शहरों में से एक है। यह उत्तराखंड में गंगा नदी के तट पर स्थित है यह हर 12 साल पर कुंभ मेला आयोजित होता है। यह उत्तराखंड स्थित चार धाम यात्रा का द्वार भी है। हरिद्वार एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जो मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, माया देवी मंदिर और भारत माता मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।PC:Barry Silver

कांचीपुरम

कांचीपुरम

दक्षिण भारत के तमिल नाडू में स्थित कांचीपुरम भी सप्तपुरी का हिस्सा है..जिसके चलते यह हिंदुयों के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। इस काचीअम्पाठी के नामा से जाना जाता है.. कांचीपुरम शिवजी और वैष्णव अनुयायियों के लिए प्रसिद्ध है, क्योकि यहाँ बहुत से मंदिर जैसे कामाक्षी अम्मान मंदिर, कौलासनाथर मंदिर, एकम्बरेश्वर मंदिर, और वैकुण्ठ पेरूमल मंदिर स्थापित है।PC: Myselfpallab

द्वारका

द्वारका

द्वारका पहले गुजरात की राजधानी हुआ करती थी..यह वही जगह है जहां श्री कृष्ण ने ने कंस का वध कर अपनी नगरी बसाई थी।पवित्र द्वारका शहर चार धामों का भी एक हिस्सा है, इन चार धामों में द्वारका के अलावा बद्रीनाथ, जगन्नाथ पूरी और रामेश्वरम का समावेश है।PC: Scalebelow

उज्जैन

उज्जैन

उज्जैन को उज्जयिनी और अवंतिका के नाम से भी जाना जाता है, जो क्षिप्रानदी के तट पर बसा हुआ है और साथ ही कुम्भ मेले का आयोजन करने वाले चार शहरो में से भी एक है। उज्जैन का पवित्र शहर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का घर और भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
PC: Utcursch

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X