Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या आप ओडिशा के प्राचीन तालचेर महल के बारे में जानते हैं ?

क्या आप ओडिशा के प्राचीन तालचेर महल के बारे में जानते हैं ?

ओडिशा के अंगुल जिले स्थित तालचेर एक प्राचीन स्थल है, जो कभी औपनिवेशिक काल के दौरान तालचेर राज्य की राजधानी हुआ करता था ।

ओडिशा के अंगुल जिले स्थित तालचेर एक प्राचीन स्थल है, जो कभी औपनिवेशिक काल के दौरान तालचेर राज्य की राजधानी हुआ करता था । आज भी यहां उस दौर की प्राचीन सरंचनाओं को देखा जा सकता है। तालचेर राज्य अपने समय की बड़ी रियासत हुआ करती थी। वर्तमान में यह ओडिशा का एक महत्वपूर्ण शहर है जिसे राज्य की कोल सिटी के नाम से संबोधित किया जााता है। तालचेर राज्य का एक तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक और कोल हब है। यह शहर कई बड़ी कोयले की खदानों से घिरा हुआ है। सरकारी और कई निजी कंपनियां यहां कोयला उत्खनन के काम में जुटी हुई हैं। इस सब के अलावा यह शहर अपने प्राचीन इतिहास और संरचनाओं के लिए भी काफी लोकप्रिय है। इस लेख में हमारे साथ जानिए यहां तालचेर के पर्यटन आकर्षण तालचेर महल के बारे में जानिए यह पैलेस आपकी यात्रा को किस प्रकार खास बना सकता है।

तालचेर पैलेस

तालचेर पैलेस

PC-Guhathakur

तालचेर शहर का मुख्य ऐतिहासिक आकर्षण यहां खड़ा तालचेर पैलेस है। इस खूबसूरत और विशाल महल को सम्राट सदन महल के नाम से भी जाना जाता है। यह एक लग्जरी हेरिटेज प्रॉपटी है जिसका निर्माण 14वीं शताब्दी के आसपास किया गया था। आकर्षक वास्तुकला के साथ बनाया गया यह महल पर्यटकों को काफी ज्यादा आश्चर्यचकित करने का काम करता है। इस पैलेस के प्रवेशद्वार पर बनी पत्थर की चक्र संरचना सबका ध्यान आकर्षित करती है, जिसे देख इस सरंचना के प्रति जिज्ञासा और बढ़ जाती है। जानकारी के अनुसार यह राजा राजेंद्र चंद्र देव का शाही निवास हुआ करता था। राजा राजेंद्र चंद्र देव यहां अपनी पत्नी रानी साहेब पुष्पा देवी और दो बच्चे युवराज विजेंद्र देब और शैंलेंद्र चंद्र देब के साथ रहा करते थे। तालचेर महल शहर का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां पर्यटक जरूर भ्रमण के लिए आते हैं। तालचेर के पास आप रेंगली नामक डैम की सैर के लिए भी जा सकते हैं, जो यहां का दूसरा खास पर्यटन आकर्षण है। आगे जानिए इस महल से जुड़ी और भी कई महत्वपूर्ण बातें।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC-Guhathakur

ग्रीष्मकाल के दौरान यह स्थल काफी ज्याद गर्म रहता है, इसलिए यहां आने का आदर्श समय अक्टूबर ले लेकर फरवरी के मध्य का है, इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशनुमा रहता है और आप पैलेस के साथ-साथ अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण आराम से कर पाएंगे।

क्यों आएं तालचेर ?

क्यों आएं तालचेर ?

PC-MKar

तालचेर की यात्रा आपके के लिए कई मायनों में खास हो सकती है। इतिहास और कला-वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां 14वीं शताब्दी में बनाएं गए तालचेर फोर्ट को खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं। पैलेस की आकर्षण वास्तुकला और बारिकियों को देख सकते हैं। कुछ नया जानने वाले और नए स्थल के खोजी भी यहां आ सकते हैं। चुंकि यह एक लोकप्रिय शहर है तो आप यहां जीवनशैली, खानपान आदी का आनंद भी ले सकते हैं। आप यहां निकटवर्ती पर्यटन आकर्षणों को देखने के लिए भी जा सकते हैं। तालचेर एक शानदर स्थल है और आपको यहां जरूर आना चाहिए।

आसपास के आकर्षण

आसपास के आकर्षण

PC-Rajani3737

तालचेर पैलेस के अलावा आप निकटवर्ती अन्य पर्यटन स्थलों की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। आप यहां के रेंगली डैम को देखने के लिए जा सकते हैं। यह एक शानदर टूरिस्ट स्पॉट है, जहां वीकेंड पर पर्यटकों को आवागमन लगा रहता है। इसके अलावा आप राजा का महल, ब्राह्मणी नदी, देवी हिंगुला, पश्चिमेश्वर मंदिर, भीमकुंड आदि स्थलों का भ्रमण भी कर सकते हैं। ब्राह्मणी नदी केप पास आप भगवान विष्णु की लेटी हुई प्रतिमा भी देख सकते हैं। आप चाहें तो जिले के अन्य पर्यटन स्थलों की सैर भी कर सकते हैं, जिसमें टिकरपारा टाइगर रिजर्व, खुलुदी जलप्रपात आदि शामिल हैं।

कैसे करें प्रवेश ?

कैसे करें प्रवेश ?

PC-MKar

तालचेर आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटतम हवाईअड्डा भुवनेश्वर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप तालचेर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं बेहतर सड़क मार्गों से तालचेर राज्य के छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X