Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजकोट से बनाएं इन खूबसूरत निकटवर्ती स्थलों का प्लान

राजकोट से बनाएं इन खूबसूरत निकटवर्ती स्थलों का प्लान

राजकोट के निकटवर्ती पर्यटन स्थल । top 5 tourist places to visit around rajkot gujarat

अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा के बाद राजकोट, गुजरात का चौथा सबसे बड़ा शहर है। यह विश्व के तेजी से विकसित होते शहरों में गिना जाता है। राजधानी शहर गांधीनगर से 237 कि.मी की दूरी पर यह शहर अजी और न्यारी नदियों के तट पर स्थित है। इन सब से अलग राजकोट एक ऐतिहासिक भूमि है, जिसकी भारतीय स्वतंत्रा संग्राम के दौरान अहम भूमिका रही है। यह शहर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी से भी काफी नजदीक से जुड़ा हुआ है। बॉम्बे राज्य के साथ विलय होने से पहले राजकोट सौराष्ट्र राज्य की राजधानी था । बाद में इसे गुजरात राज्य में शामिल किया गया।

पर्यटन के लिहाज से यहां देखने और घूमने-फिरने योग्य कई स्थल मौजूद हैं। इस लेख में आज हम आपको राजकोट के चुनिंदा निकटवर्ती पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का प्लान आप किसी भी समय बना सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

लाल परी झील

लाल परी झील

व्यस्त जिंदगी की थकान उतारने के लिए आप राजकोट से पांच कि.मी की दूरी पर स्थित लाल परी झील की सैर का प्लान बना सकते हैं। झील का साफ नीला पानी यहां आने वाले पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। वीकेंड पर रिफ्रेशिंग समय बिताने के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

पर्यटक यहां झील की खूबसूरती को निहारने के साथ-साथ पक्षी विहार का आनंद भी ले सकते हैं। झील और रंग-बिरंगे पक्षियों को देखने के लिए यहां स्थानीय के साथ-साथ दूर-दराज के पर्यटको का आगमन भी होता है। आप यहां स्थानीय के अलावा प्रवासी पक्षियों को भी देखने का मौका प्राप्त कर सकते हैं।

जुनागढ़

जुनागढ़

PC- Kuldeep S

आप राजकोट से जुनागढ़ की सैर का प्लान बना सकते है। ओल्ड फोर्ट के नाम से प्रसिद्ध जुनागढ़, गिरनार की पहाड़ियों की तलहटी में बसा एक प्राचीन स्थल है, जिसका इतिहास 2300 साल पुराना बताया जाता है। यह शहर अपने प्राचीन किलों, मंदिरों और अन्य अतीत से जुड़ी संरचनाओं के लिए जाना जाता है।

पारिवारिक भ्रमण के लिए यह एक आदर्श स्थल है। आप यहां, अपरकोट किला, संग्रहालय, दामोदर कुंड और महाबत मकबरा देख सकते हैं। रोजकोट से यहां तक की दूरी लगभग 103 कि.मी की है।

गीर वन्यजीव अभयारण्य

गीर वन्यजीव अभयारण्य

PC- Shailesh Raval - shaileshintoday

अपनी यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए आप राजकोट से गीर वन्यजीव अभयारण्य की सैर का प्लान बना सकते हैं। गीर अपने एशियाई शेरों के लिए जाना जाता है, जिन्हें देखने के लिए विश्व भर से पर्यटकों का आगमन होता है।

यह अभयारण्य एक आदर्श जैव-विविधता को प्रदर्शित करता है, जहां आप विभिन्न वनस्पतियों के साथ-साथ कई जंगली जीवों को देख सकते हैं। वन्यजीवन देखने का यह एक सबसे अच्छा विकल्प है, आप यहां जीप सफारी की रोमांचक सैर का आनंद भी ले सकते हैं।

 मंडवी

मंडवी

PC- AfricaSaf

राजकोट से समुद्री आबोहवा का आनंद लेने के लिए आप मंडवी का प्लान बना सकते हैं। यह कभी जड़ेजा राजपूतों का महत्वपूर्ण बंदरगाह हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में यह गुजरात के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।

आप यहां के मांडवी बीच की सैर के लिए आ सकते हैं। शहर की भीड़भाड़ वाली जिंदगी से निकल आप यहां सुकून भरा समय बिताने के लिए आ सकते हैं। इनके अलावा आप यहां के अन्य पर्यटन आकर्षण विजय विलास पैलेस, जैन मंदिर आदि शामिल हैं।

पावागढ़

पावागढ़

PC-Ankush.sabharwal

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप रोजकोट से पावागढ़ की सैर का प्लान बना सकते हैं। पावागढ़ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो पंचमहल जिले के अंतर्गत 822 भीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वीकेंड में मौज मस्ती के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

यह पहाड़ी स्थल अपने महाकाली मंदिर के लिए भी काफी प्रसिद्ध है, जहां दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। आप यहां के ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधि का आनंद भी ले सकते हैं।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X